DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label शिक्षक साथी. Show all posts
Showing posts with label शिक्षक साथी. Show all posts

Monday, December 5, 2022

तमाम कोशिशों के बाद भी पूरी नहीं हो पा रही शिक्षक साथियों की तलाश, जानिए क्यों? पूरी प्रक्रिया के धड़ाम होने से विभाग पर लग रहे हैं सवालिया निशान!

तमाम कोशिशों के बाद भी पूरी नहीं हो पा रही शिक्षक साथियों की तलाश, जानिए क्यों? पूरी प्रक्रिया के धड़ाम होने से विभाग पर लग रहे हैं सवालिया निशान!



झांसी : परिषदीय के स्कूलों के क्रियाकलापों पर निगरानी करने आदि के लिए शिक्षक साथियों को नियुक्त करना था। लेकिन विभाग के तमाम कोशिशों के बावजूद भी शिक्षा विभाग को शिक्षक साथी नहीं मिल पा रहे। इस पूरी प्रक्रिया के धड़ाम होने से विभाग पर लग रहे हैं सवालिया निशान?



बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में शैक्षिक सहयोगात्मक पर्यवेक्षण प्रदान करने के लिए शिक्षक साथी नियुक्त किए जाने थे। जिले में लगभग चार हजार से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक पेंशन ले रहे हैं। इन सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षक साथी के रूप में परिषदीय स्कूलों में अपनी सेवाएं देना हैं। लेकिन 30 नवंबर तक सिर्फ 15 आवेदन ही शिक्षक साथी के पद के लिए विभाग के पास पहुंचे हैं।


70 वर्ष की आयु के सेवानिवृत्त शिक्षकों का तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर चयन किया जाना है। हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और अंग्रेजी विषय के लिए चयनित शिक्षक साथियों को 2500 रुपये मानदेय भी प्रतिमाह दिया जाएगा। इन शिक्षक साथियों का उत्कृष्टता के आधार पर नवीनीकरण एक साल में किया भी जाएगा।


जिला समन्वयक, प्रशिक्षण आरके समेले ने बताया कि शिक्षक साथी के लिए आए आवेदनों का जल्द ही परीक्षा करवाकर चयन किया जाएगा।



आवेदन कम आने के कारण

शिक्षक साथी को कम से कम 30 स्कूलों का पर्यवेक्षण करना है। जिसके लिए उनको प्रतिमाह 2500 रुपये मानदेय भी दिया जाएगा। कम मानदेय और अधिक जिम्मेदारी के कारण शिक्षक इस काम के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। वहीं शिक्षक साथी के चयन की नियम और शर्त भी आवेदन में कमी का एक कारण बनी हुई है।

Thursday, December 1, 2022

रिटायर बेसिक शिक्षक तीन हजार, ढाई हजार मानदेय में ‘शिक्षक साथी’ बनने को कोई तैयार नहीं, प्रयागराज जिले का हाल

रिटायर बेसिक शिक्षक तीन हजार, ढाई हजार मानदेय में  ‘शिक्षक साथी’ बनने को कोई तैयार नहीं, प्रयागराज जिले का हाल



प्रयागराज : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शैक्षिक सहयोगात्मक पर्यवेक्षण प्रदान करने के लिए कोई शिक्षक साथी बनने को तैयार नहीं है। जिले में तीन हजार से अधिक सेवानिवृत्त परिषदीय शिक्षक पेंशन ले रहे हैं लेकिन किसी ने भी शिक्षक साथी बनने के लिए आवेदन नहीं किया।



अंतिम तारीख 25 नवंबर तक आवेदन नहीं मिलने के कारण बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षक साथी चयन के लिए अब 30 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं। प्रमुख सचिव शासन दीपक कुमार ने 28 सितंबर को सभी बीएसए को एक महीने में शिक्षक साथी चयन के आदेश दिए थे।


 70 साल तक के सेवानिवृत्त शिक्षकों का तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर चयन होना है। हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और अंग्रेजी विषय के लिए चयनित शिक्षक साथियों को 2500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। एक साल के लिए चयनित शिक्षक साथियों का हर साल प्रदर्शन के आधार पर नवीनीकरण होगा।


खास-खास

● शिक्षक साथी हर महीने न्यूनतम 30 स्कूलों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करेंगे।

● दीक्षा और रीड एलांग एप के प्रयोग के लिए बच्चों-अभिभावकों को प्रेरित करेंगे।

● प्रिंटरिच सामग्री, टीएलएम, मैथ्स एवं साइंस किट्स, लाइब्रेरी बुक्स आदि का प्रयोग सुनिश्चित कराएंगे।

● जेंडर, समता-समानता, जीवन कौशल शिक्षा, पर्यावरण, आत्मरक्षा, आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर शिक्षकों को संवेदनशील बनाएंगे।

शिक्षक साथी चयन के लिए 25 नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे। कोई आवेदन न मिलने के कारण अंतिम तिथि 30 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। -डॉ. विनोद मिश्र, जिला समन्वयक प्रशिक्षण, समग्र शिक्षा

Wednesday, November 16, 2022

शिक्षक साथी पद पर आवेदन हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप देखें।

शिक्षक साथी पद पर आवेदन हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप देखें।



(नोट : आवेदन से पूर्व अपने जिले से जारी विज्ञप्ति देखें, और वहीं से जारी प्रारूप पर ही आवेदन करें। यह प्रारूप मात्र सुझाव / मदद के लिए है।)

Friday, October 28, 2022

लाखों हैं बेरोजगार और शिक्षक साथी खोज रही यूपी सरकार, 63 हजार से अधिक बेसिक शिक्षकों के पद अभी भी हैं खाली

लाखों हैं बेरोजगार और शिक्षक साथी खोज रही यूपी सरकार,  63 हजार से अधिक बेसिक शिक्षकों के पद अभी भी हैं खाली


प्रयागराज । ऐसे समय में जबकि लाखों प्रशिक्षित बेरोजगार नौकरी के लिए सड़क की ठोकरें खा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार शिक्षक साथी के रूप में सेवानिवृत्त हो चुके स्वयंसेवी लोगों को खोज रही है। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में पिछली बार लगभग चार साल पहले पांच दिसंबर 2018 को 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए शासनादेश जारी हुआ था। उसके बाद से बेरोजगार अभ्यर्थी लगातार शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग कर रहे हैं।


विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने सहायक अध्यापकों के 16 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की थी लेकिन भर्ती शुरू नहीं हो सकी। इस सत्र में अभियान चलाकर कक्षा एक से आठ तक में बच्चों का दाखिला कराया गया है। इस बार 1.50 लाख से अधिक परिषदीय स्कूलों में तकरीबन दो करोड़ बच्चों का प्रवेश हुआ लेकिन शिक्षक भर्ती की कोई चर्चा नहीं है, जबकि सरकार ने स्वयं विधानसभा में स्वीकार किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में 51,112 और नगर क्षेत्र के स्कूलों में 12,149 पद खाली हैं।


शिक्षक साथी के चयन के लिए विज्ञापन की तैयारी

परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षक साथी के चयन के लिए जिले में जल्द विज्ञापन जारी होगा। सीडीओ की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन हो चुका है। प्रमुख सचिव दीपक कुमार की ओर से 28 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार 28 अक्तूबर तक शिक्षक साथियों का चयन होना था लेकिन त्योहार के कारण देरी हो गई। शिक्षक साथी के रूप में ऐसे लोगों का चयन होगा जिसे परिषदीय स्कूल में कम से कम पांच साल शिक्षण का अनुभव हो।