DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label UPTET. Show all posts
Showing posts with label UPTET. Show all posts

Friday, October 30, 2020

69000 शिक्षक भर्ती : टीईटी के संशोधित अंक मान्य होने से 31277 अभ्यर्थियों ने ली राहत की साँस

69000 शिक्षक भर्ती : टीईटी के संशोधित अंक मान्य होने से 31277 अभ्यर्थियों ने ली राहत की साँस

 
69000 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित 31277 अभ्यर्थियों के संशोधित टीईटी अंक को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने मान्य कर दिया है। सचिव परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से बताया गया कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के आवेदन के बाद सचिव परीक्षा नियामक की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के अंकों में संशोधन किया गया था। ऐसे में आवेदन के बाद प्रमाणपत्र में संशोधन को मान्य घोषित कर दिया गया है।

टीईटी के प्रमाणपत्र संशोधन के पहले अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिए थे। टीईटी के संशोधित प्रमाणपत्र लेकर यह अभ्यर्थी जब शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग से लेकर नियुक्ति के लिए बीएसए सहित चयन समिति के सामने रिपोर्ट करते हैं तो उनके प्रमाणपत्र और आवेदनपत्र में अलग अंक को लेकर सवाल उठाकर उन्हें चयन से बाहर कर दिया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इस प्रकार के चयनित अभ्यर्थियों के संशोधित प्रमाणपत्रों को मान्य घोषित कर दिया है।