DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, December 2, 2016

हाथरस : दिव्यांग शिक्षिका ने हेडमास्टर पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

हाथरस : दिव्यांग शिक्षिका ने हेडमास्टर पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, बीएसए ने दिए जांच के आदेश



गोरखपुर : जागृत करें छात्रों में शिक्षा के प्रति अभिरुचि,जिम्मेदारियों को समझे शिक्षक: बीएसए

परिषदीय विद्यालयों में गिरते हुए पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए हम अपनी जिम्मेदारियों को दूसरे पर नहीं डाल सकते। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम शिक्षा की गुणवत्ता में ऐसा सुधार करे जो दिखे भी, सिर्फ कहने के लिए न हो।यह बीएसए ओपी यादव ने कहीं। वह सहजनवा ब्लाक संसाधन केंद्र पर शैक्षणिक दक्षता संवर्धन कार्यक्रम के तहत उपस्थित शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। डायट के प्रवक्ता जेपी ओझा ने कहा कि आप सब लोगो को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि छात्रों में शिक्षा के प्रति अभिरुचि पैदा हो और विद्यालय के तरफ आकर्षित हो। सारी सुविधा मिलने के बावजूद बच्चों की उपस्थिति नहीं सुधर रही और पढ़ाई का स्तर गिर रहा है। बच्चो में नैतिकता का ह्रास हो रहा है। इसमें कही न कही अध्यापक समुदाय दोषी है। उन्होंने डायरी भरने से लेकर शिक्षा के गुड़वत्ता के सुधार, पर्यावरण सुधार के लिए एक-एक बिंदुओं को गहराई से समझाया। स्कूलों में घंटी बजाने की व्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों में प्रार्थना राष्ट्रीय गान, प्रार्थना के बाद कुछ ज्ञानवर्धक बात भी बताना चाहिए। पढ़ाते समय सारिणी का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। इससे अनुशासन की सीख मिलती है और जब हम अनुशासित रहेंगे तो बच्चे भी आज्ञाकारी, मेधावी होंगे।

इसका असर अभिवावकों पर पड़ेगा और इसका लाभ बच्चो, समाज व देश को मिलेगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी निधि श्रीवास्तव, प्राथमिक ब्लाक शिक्षक संघ अध्यक्ष महेश शुक्ल, प्रशिक्षक ओमप्रकाश यादव, केशव प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा अरुण प्रताप सिंह ने प्राथमिक विद्यालय पतरैठा का औचक निरीक्षण किया जहां तैनात इंचार्ज अध्यापक 10.40 पर स्कूल पर आए और बच्चों की संख्या भी कम मिली। साथ ही स्कूल की रंगाई सहित कई कमियां मिली। बच्चों नामांकन भी कम था। जिसपर उन्होंने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा। पूर्व माध्यमिक पर विद्यालय दुघरा में एक भी बच्चे नहीं मिले।

यहां भी अध्यापक का वेतन काटते हुए कार्रवाई हेतू पत्र लिखा गया। इसी क्रम में एबीआरसी दिनेश गुप्ता ने माल्हनपार स्कूल का निरीक्षण किया तो दो अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। दोनों का एक दिन का वेतन काटते हुए कड़ी कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा गया।

गोरखपुर : पढ़ाई के स्तर को जानने के लिए दो चरण में होगा आंकलन, बीटीसी प्रशिक्षु कर रहे स्कूलों का आकलन

 
सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के बीटीसी प्रशिक्षु परिषदीय विद्यालयों का आकलन कर रहे हैं। डायट प्राचार्य बृजेश कुमार के अनुसार पढ़ाई के स्तर को जानने के लिए दो चरण में आंकलन होगा। प्राथमिक स्तर की जांच गुरुवार को पूरी हो गई। दूसरे चरण में 6 से 8 दिसंबर तक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पठन-पाठन का आकलन किया जाएगा।

महराजगंज : परिषदीय विद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बच्चों को सफाई के प्रति किया गया जागरूक

महराजगंज : परिषदीय विद्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बच्चों को सफाई के प्रति किया गया जागरूक


गोरखपुर : सर्वशिक्षा अभियान के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों, रसोइए, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मचारियों व शिक्षा मित्रों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की कोशिशें तेज, कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम की धारा 7ए के तहत समन जारी,

भविष्य निधि कार्यालय ने बेसिक शिक्षा विभाग में सर्वशिक्षा अभियान के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों, रसोइए, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मचारियों व शिक्षा मित्रों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। शिक्षा विभाग को समन जारी कर पंद्रह दिन के अंदर कर्मचारियों का भविष्य निधि अंशदान जमा करने का निर्देश दिया गया है। इनका अंशदान 1 अप्रैल 2015 से जमा किया जाना है।

बेसिक शिक्षा विभाग के संविदा कर्मचारियों को भविष्य निधि में आच्छादित करने का प्रयास गत जनवरी से चल रहा है। इसके बाद 16 जून को बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर संविदा कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा गया था।

नवंबर को पुन: पत्र के माध्यम से कोड भेजकर पंद्रह दिन के अंदर अंशदान जमा करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से कोई पहल नहीं की गई। गत 29 नवंबर को कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम की धारा 7ए के तहत समन जारी कर 19 दिसंबर तक विभाग को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। उप क्षेत्रीय आयुक्त वीवीबी सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जो दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे, उनकी जांच के बाद कर्मचारियों का भविष्य निधि अंशदान तय किया जाएगा, उसके बाद रिकवरी की जाएगी।

इलाहाबाद : खेल ग्राउंड पर कोई इंतजाम नहीं, भूख प्यास में दौड़ते रहे व्याकुल बच्चें

कक्षा आठ तक के स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज में भारी अव्यवस्था के बीच शुरू हुई। प्रतियोगिता में पूरे जिले से सैकड़ों छात्र-छात्रएं हिस्सा लेने पहुंचे थे लेकिन ग्राउंड पर कोई इंतजाम नहीं था। बेसिक शिक्षा विभाग ने न तो पेयजल के लिए पानी का टैंकर मंगवाया और न ही मोबाइल टॉयलेट। बच्चों के चाय-पानी का भी कोई इंतजाम नहीं किया गया। खंड शिक्षाधिकारियों से कह दिया गया कि वे नाश्ते-पानी का इंतजाम अपने स्तर से करें। पेयजल और मोबाइल शौचालय नहीं होने से बड़ी क्लास की छात्रओं और शिक्षिकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी पीने के लिए कॉलेज के बाहर चाय-नाश्ते की दुकान का सहारा लेना पड़ा। रैली के लिए एक लाख रुपए से अधिक का बजट होने के बावजूद अव्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। सुबह मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक रमेश कुमार तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीएसए हरिकेश यादव, खंड शिक्षाधिकारी संतोष यादव, उपेन्द्र सिंह, रामचन्द्र यादव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद पांडेय, मंत्री राजेश पटेल, चिन्तामणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कई बार बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर दिए प्रमोशन के निर्देश, फिर भी प्रमोशन बना सपना, 700 अधिक पद खाली पदोन्नति नही

जिले के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे सहायक अध्यापकों के लिए प्रमोशन सपना बन गया है। प्रमोशन के लिए प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक के लगभग 540 और जूनियर हाईस्कूल में 350 सहायक अध्यापकों के पद खाली हैं। इनमें से 145 पद अंतर जनपदीय शिक्षकों के लिए हटा दिए जाएं तो भी 745 पद खाली हैं लेकिन इसके बावजूद प्रमोशन को लेकर कोई तैयारी नहीं है।सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने कई बार बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रमोशन के निर्देश दिए। चंदौली, बांदा, चित्रकूट, गाजीपुर आदि जिलों में 2012 तक के नियुक्त सहायक अध्यापकों का प्रमोशन हो चुका है। लेकिन इलाहाबाद में फरवरी 2009 के बाद नियुक्त शिक्षक तकरीबन सात साल बीतने के बावजूद प्रमोशन के इंतजार में हैं।

Thursday, December 1, 2016

कन्नौज : डाइट प्राचार्य ने जारी किया वर्ष 2016-17 में होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्बन्धी आदेश, प्रशिक्षण कार्यक्रम व आदेश यहाँ देखें


उन्नाव : समस्त विकास खंड के बूथवार विद्यालय में कार्यरत रसोइयों के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने हेतु बीएसए ने सभी बीईओ को दिया आदेश, आदेश यहाँ देखें


उन्नाव : समस्त विकास खंड के बूथवार विद्यालय में कार्यरत रसोइयों के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने हेतु बीएसए ने सभी बीईओ को दिया आदेश, आदेश यहाँ देखें


हाथरस : अनुदेशक की अवैध भर्ती को निरस्त कर बीएसए ने भेजा बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र, तत्कालीन बीएसए द्वारा नोटिस का जवाब ना देने की बात भी कही

हाथरस : अनुदेशक की अवैध भर्ती को निरस्त कर बीएसए ने भेजा बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र, तत्कालीन बीएसए द्वारा नोटिस का जवाब ना देने की बात भी कही

बाराबंकी : बीएसए ने जारी किया द्वित्तीय सत्र परीक्षा के आयोजन के सम्बन्ध में आदेश, परीक्षा कार्यक्रम यहाँ देखें

बाराबंकी : बीएसए ने जारी किया द्वित्तीय सत्र परीक्षा के आयोजन के सम्बन्ध में आदेश, परीक्षा कार्यक्रम यहाँ देखें

महराजगंज : मतदेय स्थलों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधा के सम्बन्ध में बीएसए ने सभी बीईओ को दिया आवश्यक दिशानिर्देश

महराजगंज : मतदेय स्थलों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधा के सम्न्ध
में बीएसए ने सभी बीईओ को दिया आवश्यक दिशानिर्देश।

बरेली : सरकारी दावा भी निकला खोखला, अर्धवार्षिक परीक्षा होने के बाद मिलीं किताबें


हर साल सरकार दावा करती है कि सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, लेकिन यह दावा भी खोखला निकला। आठ माह के बाद अब जाकर स्कूलों को किताबें मिली हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों के दूरस्थ स्कूलों को तो अभी तक किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। कक्षा एक में एक किताब कलरव होती है। कक्षा दो में कलरव, गिनतारा पुस्तक व कक्षा तीन में कलरव व गिनतारा के अलावा हमारा सामाजिक, विज्ञान, रेनबो, कक्षा चार व पांच में भी किताबों के यही नाम हैं। यह इसी माह में किताबें विभाग को मिली हैं जो बीआरसी के जरिये भिजवाई जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि तमाम विद्यालयों में बिना किताबों के ही अर्धवार्षिक परीक्षाएं हो गई हैं। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की चिंता सता रही है। हालांकि अब जाकर कुछ पढ़ाई विद्यालयों में शुरू की गई है, लेकिन विभाग के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। निरीक्षण के नाम पर वह भी कागजों का पेट भरते हैं जबकि परिषदीय विद्यालयों में चार लाख से अधिक बच्चे शिक्षा पा रहे हैं। अफसरों को उनके भविष्य की चिंता करनी चाहिए।

बरेली : डायट प्राचार्य, बीएसए, लेखाधिकारी का जिलाधिकारी ने किया वेतन अवरुद्ध, कहा : पहले शिकायतें निपटाओ उसके बाद वेतन पाओ

डायट प्राचार्य, बीएसए, लेखाधिकारी का जिलाधिकारी ने किया वेतन अवरुद्ध, कहा : पहले शिकायतें निपटाओ उसके बाद वेतन पाओ

रामपुर : विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2017-मतदेय स्थलों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में बीएसए ने जारी किए निर्देश, निर्देश देखें

विधान सभा सामान्य निर्वाचन -2017-मतदेय स्थलों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में बीएसए ने जारी किए निर्देश, निर्देश देखें

बदायूं : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आये शिक्षकों का नवम्बर माह का वेतन शपथ पत्र ले निर्गत करने के सम्बन्ध में बीएसए ने दिए निर्देश, देखें

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आये शिक्षकों का नवम्बर माह का वेतन शपथ पत्र ले निर्गत करने के सम्बन्ध में बीएसए ने दिए निर्देश, देखें

कासगंज : बीएसए से मिला शिक्षक संघ, शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन

बीएसए से मिला शिक्षक संघ, शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन

गोरखपुर मण्डल : चयन आदेश वापस कराने के लिए रसोइयों ने खोला मोर्चा, कुशीनगर और देवरिया में हुए चयन आदेश को वापस लेने की मांग, एडी बेसिक को सौंपा ज्ञापन

चयन आदेश वापस कराने के लिए रसोइयों ने खोला मोर्चा, कुशीनगर और देवरिया में हुए चयन आदेश को वापस लेने की मांग, एडी बेसिक को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली : खण्ड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ केस,अशोभनीय टिप्पणी का आरोप, महिला शिक्षिका ने एसपी अमेठी, महिला आयोग व उच्च अधिकारियों से लगाई थी न्याय की गुहार

जगदीशपुर के खण्ड शिक्षाधिकारी के खिलाफ एक शिक्षिका ने छेडखानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। शिक्षिका ने दो माह पूर्व खण्ड शिक्षाधिकारी के खिलाफ महिला आयोग सहित उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी। उच्च अधिकारियों ने सीओ मुसाफिरखाना से इस मामले की जांच कराई। जांच के बाद केस दर्ज हुआ है।जगदीशपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ढुडेहरी प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका ने 23 सितम्बर को उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था। कि वह एक स्कूल में विद्यालय से सम्बन्धित कुछ पेपर देने गई थी। वहां गेट पर पहले से ही खडे जगदीशपुर के खण्ड शिक्षाधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव ने अशोभनी टिप्पडी की जिसपर शिक्षिका ने मुसाफिरखाना सीओ सहित उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस खण्ड शिक्षा अधिकारी को बचाने में लगी थी। और महिला न्याय के लिए महिला आयोग सहित पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर न्याय मांगा था। उच्च अधिकारियों ने इस मामले की जांच सीओ मुसाफिरखाना सिद्घार्थ तोमर को सौंपी थी। सीओ ने पूरे मामले की जांच की। इस सम्बन्ध में एसपी अमेठी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला शिक्षिका की शिकायत पर सीओ मुसाफिरखाना से जांच कराई गई थी। जिसमें जांच के बाद जगदीशपुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव के खिलाफ धारा 354,353,504,506 आईपीसी के तहत कमरौली थाने में केस दर्ज कराया गया है।

महराजगंज : राज्यपाल से मिल टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सौंपा अपनी मांग का ज्ञापन पत्र

महराजगंज : राज्यपाल से मिल टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सौंपा अपनी मांग का ज्ञापन पत्र


परिषदीय मण्डलीय प्रतियोगिता में होंगी फुटबाल, बालीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं सम्मलित,मण्डलीय समिति कराएगी सभी प्रतियोगिताएं

परिषदीय मण्डलीय प्रतियोगिता में  होंगी फुटबाल, बालीबॉल और क्रिकेट प्रतियोगिताएं, अब मण्डलीय समिति कराएगी सभी प्रतियोगिताएं

सीमैट में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के हिन्दी विषय के शिक्षक/शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण के पांचवें चक्र का समापन, हिन्दी शिक्षण को सुव्यवस्थित करने पर रहा विशेष ध्यान

इलाहाबाद। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) एलनगंज में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के हिन्दी विषय के शिक्षक/शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण के पांचवें चक्र का समापन बुधवार को हुआ। निदेशक सीमैट संजय सिन्हा ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालयों में भाषा शिक्षण को सुव्यवस्थित किए जाने की महती आवश्यकता है जिससे भावी पीढ़ी भाषाई कौशलों से भलीभांति अवगत हो सके। उन्होंने कहा कि दृश्य और श्रव्य माध्यमों का उचित प्रयोग कर बालिकाओं में स्वतन्त्र व मौलिक रूप से स्वत: पढ़ने व लिखने की क्षमता विकास पर अधिक बल देने की आवश्यकता है। उनके अन्दर स्वाभाविक लेखन द्वारा अभिव्यक्त करने की क्षमता का विकास भी आवश्यक है। संस्थान के विभागाध्यक्ष (एमआईएस) डॉ. अमित खन्ना ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभागियों के अन्दर पठित, लिखित और सुने हुए भाषायी ज्ञान से संबंधित सामग्रियों को तार्किक दृष्टि से अध्ययन करने की प्रवृत्ति का विकास करने में सहायक होगा। समापन अवसर पर प्रवक्ता प्रभात मिश्र, पवन सावंत, पुस्तकालयाध्यक्ष सरदार अहमद, बीआर आबिदी एवं सुफिया फारूकी भी उपस्थित रही।

विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी पर आयोजित हुआ सम्मेलन, एसएमसी में शामिल हों समाज की भागीदारी, विद्यालय प्रबंधन समिति को दिए जाएं अधिकार

सरकारी विद्यालयों में बेहतर संचालन और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की सक्रिय भागीदारी की जरूरत है। एसएमसी में शामिल अभिभावक पढ़े लिखे नहीं होते हैं। इससे उन्हें अपने अधिकारों का पता नहीं चल पाता। प्रबंधन समिति के पास अधिकारों की भी कमी है। यह बात निजी संस्था के सह संयोजक विनोद सिंहा ने पर्यटन भवन में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समितियों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में कही।

विनोद सिन्हा ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समितियों के पास अधिकारों की कमी है। केवल उन्हें कर्तव्यों के बारे में बता दिया गया, अधिकार नहीं दिए गए हैं। इससे ताकत का दुरुपयोग होता है। वहीं अधिकतर जिला विद्यालयों में बालिकाओं के लिए सक्रिय शौचालयों की कमी है। इसके लिए नीतिगत बदलाव की जरूरत है।

फोरम उठाएगी मुद्दे : संस्था के सह संयोजक प्रशांत प्रकाश ने बताया कि एसएमसी सदस्यों को जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षण देने की जरूरत है। इसके लिए राज्य स्तरीय फोरम गठित किया जा रहा है, जो अपने मुद्दे उठाएगी। शिक्षा विभाग को एसएमसी को सिखाने के लिए एक्सपर्ट विजिट भी करवानी चाहिए। निजी संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक नंद किशोर सिंह ने बताया कि एसएमसी के सशक्त संगठन की जरूरत है। सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि निश्शुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत स्कूल प्रबंधन समिति के गठन में सामुदायिक भागीदारी जरूरी है। शिक्षा विभाग ने जनपद माड्यूल को संशोधित करने के सुझाव दिए गए हैं। एसएमसी में सक्रिय प्रयासों को सराहते हुए फोरम का राज्य बनाना सराहनीय कदम है। कार्यक्रम स्कोर संस्था की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक नंद किशोर, प्रशांत प्रकाश, एसएमसी राज्य स्तरीय फोरम के नागेंद्र मौजूद रहे।

लखीमपुर : ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चार दिवसीय गणित प्रशिक्षण का आयोजन, सरल और सुगम तरीकों के बारे में दी जानकारी

स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र पर कक्षा एक और दो में गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें शिक्षकों को विषयगत बारीकियों से अवगत कराने के साथ ही उन्हें बच्चों को पढ़ाने के तरीकों के बारे में भी बताया जा रहा है। निघासन स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर इन दिनों चार दिवसीय गणित विषय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें न्याय पंचायत के हिसाब से शिक्षकों के बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में उन शिक्षकों को शामिल किया गया है जो कक्षा एक और दो के बच्चों को गणित विषय पढ़ाते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार और वरिष्ठ सह ब्लाक समन्वयक बलविंदर सिंह के दिशा-निर्देश में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में सह ब्लाक समन्वयक श्याम किशोर मौर्य, अंकित मिश्र, विवेक शर्मा व दीपक अवस्थी शिक्षकों को गणित विषय की बारीकियों से अवगत कराने के साथ ही उन्हें पढ़ाने के सरल और सुगम तरीकों के बारे में भी बता रहे हैं। प्रशिक्षकों ने कहा कि छोटे बच्चों को पढ़ाने में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। उन्हें रोचक वार्तालाप के साथ पहले विषय से जोड़िये तभी वह आपकी बात को सुनेंगे। उन्हें खेल खेल में भी हमें जोड़-घटाना समझाने का प्रयास करना चाहिए।

इलाहाबाद : अंतरजनपदीय तबादले के शिक्षकों की तैनाती फंसी,वरिष्ठता तय नहीं होने के कारण नहीं हो पा रही काउंसिलिंग

अंतर जनपदीय तबादले से आए 332 शिक्षकों की तैनाती फंस गई है। 21 नवंबर को महिलाओं व दिव्यांगों की काउंसिलिंग कराने के बाद 22 नवंबर को शिक्षकों की काउंसिलिंग के दौरान वरिष्ठता को लेकर हंगामा होने पर बीएसए हरिकेश यादव ने पूरी प्रक्रिया निरस्त कर दी थी।बीएसए ने वरिष्ठता सूची नए सिरे से तैयार कर 28 व 29 नवंबर को दोबारा काउंसिलिंग का भरोसा दिलाया था। लेकिन 28 को जब कुछ शिक्षक तैनाती के लिए पहुंचे तो वापस कर दिया गया। इस लापरवाही का नतीजा है कि बिना पढ़ाए शिक्षक तीन-तीन महीने से वेतन उठा रहे हैं। शिक्षकों की ज्वाइनिंग अगस्त के अंत से शुरू हो गई थी। इस बीच बेसिक शिक्षा विभाग जिले के अंदर शिक्षकों के तबादले और समायोजन में व्यस्त हो गया है। क्या है विवाद: पूर्व बीएसए जयकरन यादव ने एक रजिस्टर तैयार किया था जिसमें अंतर जनपदीय तबादले से आए शिक्षकों को तिथिवार ज्वाइन कराया गया। इसी ज्वाइनिंग के आधार पर इन शिक्षकों की जिले में वरिष्ठता तय होगी। वर्तमान बीएसए हरिकेश यादव का कहना है कि तैनाती मूल नियुक्ति के अनुसार दी जाएगी। उसी के आधार पर नए लिस्ट बन रही है।तैनाती में देरी पर शिक्षक संघ ने की आपत्ति: अंतर जनपदीय शिक्षकों की तैनाती में देरी पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई है। संघ के महामंत्री राजेश पटेल ने कमिश्नर, डीएम, सीडीओ और मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक से शिकायत की है। संघ ने पहले अंतर जनपदीय शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है।

पहली तारीख तिजोरी खाली, यूपी में वेतन के लिए 10 हजार करोड़ की दरकार, आरबीआई ने भेजें सिर्फ 650 करोड़, अभी नही बढ़ेगी एटीएम निकासी की सीमा

पहली तारीख तिजोरी खाली, यूपी में वेतन के लिए 10 हजार करोड़ की दरकार, आरबीआई ने भेजें सिर्फ 650 करोड़, अभी नही बढ़ेगी एटीएम निकासी की सीमा

खाते से रकम निकालने में सहूलियत देने का प्रयास, वेतन वालों के लिए बैंकों में आज खुलेंगे अतिरिक्त काउंटर

खाते से रकम निकालने में सहूलियत देने का प्रयास, वेतन वालों के लिए बैंकों में आज खुलेंगे अतिरिक्त काउंटर

टीजीटी-पीजीटी-16 भर्ती परीक्षा के फिलहाल आसार नहीं, फरवरी में इम्तिहान कराने की तैयारी, लेकिन रिजल्ट जुलाई के बाद

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक कालेजों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने में चयन बोर्ड जल्दबाजी में नहीं है। पहले उसका जोर पुरानी भर्तियां पूरी करने पर होगा और उसके बाद बारी नई भर्तियों की आएगी। टीजीटी-पीजीटी 2016 की परीक्षा से लेकर साक्षात्कार तक 2017 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यदि जरूरी हुआ तो लिखित परीक्षा फरवरी में भी हो सकती है, लेकिन उसका परिणाम 2011 के इंटरव्यू पूरे होने के बाद ही जारी होगा।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने माध्यमिक कालेजों में रिक्त स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी और प्रवक्ता यानी पीजीटी भर्ती 2016 के लिए अधियाचन मांगा था। करीब साढ़े नौ हजार पदों के लिए युवाओं से आवेदन मांगे गए। इसमें लगभग 12 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। चयन बोर्ड ने पहले दिसंबर में परीक्षा कराने की तैयारी की थी, लेकिन 2013 के साक्षात्कार के कारण परीक्षा को जनवरी 2016 में कराने की बात चली, लेकिन बोर्ड की ओर से अब तक परीक्षा कराने को लेकर सहमति नहीं बन सकी है।1दरअसल, 2013 के टीजीटी साक्षात्कार जनवरी तक चलेंगे। यह खत्म होते ही 2011 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें भी इंटरव्यू जून तक चलने के आसार हैं। चयन बोर्ड का मानना है कि बीच में नई भर्ती की परीक्षा कराने का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि इम्तिहान होने भर से ही युवाओं का भला नहीं होगा। यदि परीक्षा फरवरी में भी करा ली जाए तो उसका परिणाम जून के बाद ही निकाला जाएगा, ताकि उसी के साथ साक्षात्कार आदि शुरू हो जाएं।

तैयार हो रहे प्रश्नपत्र : चयन बोर्ड ने 2016 की परीक्षा की तारीख भले ही अभी घोषित नहीं की है, लेकिन प्रश्नपत्र आदि तैयार होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यदि सब दुरुस्त रहा तो फरवरी में इम्तिहान हो सकता है अन्यथा जून या फिर जुलाई में ही परीक्षा कराई जाएगी।



*📌 मुरादाबाद :* स्वच्छ विद्यालय व शौचालय इत्यादि पर बीएसए ने दिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पत्र का अनुसरण कर कार्यवाई के निर्देश, देखें


स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में निर्मित शौचालयों एवं पेयजल इत्यादि के सम्बन्ध की व्यवस्था के सम्बन्ध में बीएसए ने दिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पत्र का अनुसरण कर कार्यवाई के निर्देश, देखें