DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, July 26, 2026

10वीं-12वीं परीक्षा के निजी परीक्षार्थियों के आवेदन शुरू, 10 अगस्त के बाद आवेदन करने वालों को 100 रुपये देना होगा विलंब शुल्क

10वीं-12वीं परीक्षा के निजी परीक्षार्थियों के आवेदन शुरू, 10 अगस्त के बाद आवेदन करने वालों को 100 रुपये देना होगा विलंब शुल्क


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले व्यक्तिगत (निजी) परीक्षार्थियों के आवेदन की समय सारिणी जारी कर दी है।


परिषद सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर निर्धारित तिथियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार अग्रसारण केंद्रों के प्रधानाचार्य पांच अगस्त तक आवेदन पत्रों का अग्रसारण व परीक्षा शुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

इसके बाद 10 अगस्त तक कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा किया जाएगा। कोषागार में जमा शुल्क की सूचना और परीक्षार्थियों का ऑनलाइन विवरण 16 अगस्त (रात्रि 12 बजे तक) अपलोड करना होगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त के बाद आवेदन करने वाले व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा करने की सुविधा मिलेगी।

ऐसे अभ्यर्थियों का ऑनलाइन आवेदन और शैक्षिक विवरण 20 अगस्त (रात्रि 12 बजे तक) अपलोड हो सकेंगे। 21 से 31 अगस्त तक प्रधानाचार्य ऑनलाइन अपलोड किए गए अभ्यर्थियों के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो सहित सभी विवरणों का मिलान करेंगे। यदि किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो उसका संशोधन एक से 10 सितंबर तक किया जा सकेगा। अंतिम फोटोयुक्त नामावली और संबंधित अभिलेख 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने होंगे।

परिषद ने परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षा का शुल्क 706 रुपये, इंटरमीडिएट का 806 रुपये और विषय सुधार व अतिरिक्त विषय के लिए 206 रुपये निर्धारित किया गया है।

No comments:
Write comments