
Sunday, April 2, 2017


प्रतापगढ़ : फर्जी अभिलेख लगाने पर चार शिक्षक बर्खास्त, बीएसए ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया
फर्जी शैक्षिक अभिलेख लगा कर प्राथमिक विद्यालय में नौकरी पाने वाले चार शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। यह फर्जीवाड़ा अभिलेखों के सत्यापन के दौरान उजागर हुआ। बीएसए ने चारों के खिलाफ एबीएसए को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
9अगस्त 2016 में सूबे में 16448 शिक्षकों की भर्ती के दौरान रमीज खान पुत्र हामिद खान निवासी नई बस्ती प्रतापगढ़, सुषमा वर्मा निवासी धरौली मुफरिद पट्टी, जाकिरा बानो निवासी सैदान मोहल्ला सिटी प्रतापगढ़, संजीव कुमार पुत्र रामनाध निवासी मेहदिया पड़री मुस्तर्का प्रतापगढ़ की भी नियुक्ति हुई थी। रमीज खान प्राथमिक विद्यालय चांदपुर मंगरौरा, सुषमा वर्मा प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर, जाकिरा बानो प्राथमिक विद्यालय मनैतापुर बेलखरनाथ धाम, संजीव कुमार प्राथमिक विद्यालय पूरे विश्रम रामपुर संग्रामगढ़ में तैनात हैं।
इनके शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया गया तो पाया गया कि इन सभी ने फर्जी अंक पत्र लगाया गया है। रमीज को इंटर में 240 अंक मिला था, लेकिन अंकपत्र 331 प्राप्तांक का लगा है। सुषमा को इंटर में 279 अंक मिला है, अंकपत्र 370 प्राप्तांक का लगा है। संजीव कुमार को इंटर में 621 अंक मिला है, जबकि अंकपत्र 731 प्राप्तांक का लगा है। जाकिरा ने हाईस्कूल में 254 के स्थान पर 513 प्राप्तांक व इंटर में 272 के स्थान पर 413 प्राप्तांक का अंकपत्र लगाया है। सत्यापन में फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर इन्हें पक्ष रखने के लिए नोटिस दी गई, लेकिन कोई नहीं आया। इस पर बीएसए बीएन सिंह ने इन चारों शिक्षकों को बर्खास्त करके खंड शिक्षाधिकारियों को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है
Saturday, April 1, 2017

फतेहपुर : निजी स्कूलों में अभिभावकों की जेब काटने की तैयारी, स्कूल में स्टेशनरी शॉप मिली तो मान्यता होगी रद
साल भर अभिभावक की जेब में डाका डालने के बाद नए सत्र की शुरुआत में तमाम निजी शिक्षण संस्थानों में स्टेशनरी बेची जाती है। इस अवैध काम में एक दो शिक्षण संस्थान नहीं हैं बल्कि उनकी लंबी फेहरिस्त है। प्रशासन को मानों खुला चैलेंज देकर स्टेशनरी की दुकान शिक्षण संस्थानों में संचालित की जाती है। बीएसए ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए कहाकि अगर शिक्षण संस्थान से कॉपी किताबों की बिक्री पाई गई तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने में गुरेज नहीं किया जाएगा।
शनिवार से नया शिक्षा सत्र चालू हो रहा है। नई कक्षाओं में प्रवेश को लेकर स्कूलों का रंग रोगन व बच्चों को सुविधाएं दिखाई जा रही हैं। यह सुविधाएं चंद महीनों में ठप कर दी जाएंगी, लेकिन अभिभावकों को लुभाने के लिए स्कूल संचालकों द्वारा ऐसे लोक लुभावने काम किए जा रहे हैं। इन सब के बीच स्कूलों में नई कक्षाओं के संचालन के लिए कॉपी-किताब की बिक्री के लिए बाजार से लेकर शिक्षण संस्थानों में आमद हो चुकी है। बस अभिभावकों का इंतजार हो रहा है। बीएसए विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल में स्टेशनरी शॉप का संचालन कतई नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह ब्लाक क्षेत्र में पैनी नजर रखकर इस गलत काम की गोपनीय रिपोर्ट मंगाएं। इसके बाद आरोपी शिक्षण संस्थान में छापेमारी करके कार्रवाई करें। शिक्षण संस्थान में यह गलत काम होने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
निजी स्कूलों में अभिभावकों की जेब काटने की तैयारी : निजी स्कूलों में संचालित किताबों के ऊपर अनाप-शनाप रेट अंकित हैं। प्रबंधकों और प्रकाशकों के खेल में अभिभावक बीते कई सालों से बदस्तूर लुट रहा है। रोकथाम के प्रभावी कदम काम नहीं आ रहे हैं। 1जाग

लखनऊ : आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, पुरानी किताबों से होगी पढ़ाई
गंदगी के बीच होगी पढ़ाई
परिषदीय स्कूलों से लेकर सरकारी व कई निजी स्कूल खुलेंगे
टूटी बाउंड्री और अवैध कब्जे
चारों ओर फैली गंदगी, टहलते जानवर, टूटी बाउंड्री और अवैध कब्जे। यह हाल किसी मोहल्ले का नहीं बल्कि नगर क्षेत्र जोन-‘दो’ के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यामिक विद्यालय छावनी मड़ियांव परिसर का है। वैसे तो यह विद्यालय नगर क्षेत्र में है लेकिन यहां की स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से भी बदतर है। ऐसे में शनिवार को शुरू हो रहे नए सत्र 2017-18 के पहले दिन बच्चों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ेगा।दरअसल, शनिवार से परिषदीय विद्यालयों से लेकर राजकीय व सरकारी स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत होगी। इसकेअलावा कई निजी स्कूलों में भी एक अप्रैल से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होगी। लेकिन राजधानी के तमाम परिषदीय विद्यालयों में छात्र समस्याओं से पहले ही दिन रूबरू होंगे। प्राथमिक व पूर्व माध्यामिक विद्यालय छावनी मड़ियांव में न तो जलनिकासी की उचित व्यवस्था और न ही सफाई की। ऐसे में जानवरों का बसेरा होने के चलते परिसर में भीषण गंदगी व्याप्त है। यहीं नहीं पूर्व माध्यामिक विद्यालय परिसर में हमेशा कूड़े का ढेर लगा रहता है। जिसके चलते छात्र-छात्राओं को अपनी कक्षा तक पहुंचने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ती है और वह संक्त्रामक रोगों की चपेट में भी आ सकते है।
बाउंड्री टूटी होने से विद्यालय परिसर चारों ओर से खुला हुआ है और काफी हिस्से में लोगों ने अवैध कब्जा भी कर रखा है। जिससे वहां कोई भी बेरोकटोक आ जा सकता है। जिसके चलते बच्चे खासकर छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करती हैैं। बच्चों

लखनऊ : RTE के फॉर्म अपलोड करने में सुस्ती, पहली लॉटरी से बाहर होंगे आधे आवेदन, बीएसए कार्यालय में मैनपावर की भी कमी
बीएसए कार्यालय में मैनपावर की कमी और स्लो इंटरनेट कनेक्टिविटी की वजह से 20 से 25 फॉर्म ही अपलोड हो पा रहे हैं। अब तक छह हजार फॉर्म ऑफलाइन जमा हो चुके हैं। इन्हें ऑनलाइन करने में विभाग को कम से कम दो महीने लग जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को तय समय से देरी से दाखिले मिलने के आसार हैं।
दाखिले की पहली लॉटरी 25 मार्च को होनी थी लेकिन ऑनलाइन पोर्टल समय से न शुरू हो पाने के कारण प्रक्रिया देरी से शुरू हुई।





































