DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, April 29, 2017

रामपुर : शिक्षक संघ के मिलक ब्लॉक अध्यक्ष निष्कासित, शीघ्र ही संगठन करेगा दूसरे की नियुक्ति

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मिलक ब्लॉक अध्यक्ष र¨वद्र गंगवार को उनके पद से हटा दिया गया है। जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू ने बताया कि अनुशासनहीनता, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विरोधी गतिविधियों, वित्तीय अनियमितताओं, नोटिस का स्पष्टीकरण नहीं देने की वजह से मिलक ब्लॉक अध्यक्ष र¨वद्र गंगवार को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही संघ की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही उनके स्थान पर नियुक्ति की जाएगी।

महराजगंज : परिषदीय विद्यालय के रसोईघर के सिलेंडर में लगी आग से बाल-बाल बचे बच्चे।

महराजगंज : परिषदीय विद्यालय के रसोईघर के सिलेंडर में लगी आग से बाल-बाल बचे बच्चे।

झाँसी : परिषदीय शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अप्रैल माह का वेतन सातवें वेतन आयोग से निर्धारण कर भुगतान किये जाने हेतु आदेश जारी, वित्त एवं लेखाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखा पत्र, प्रति देखे

झाँसी : परिषदीय शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अप्रैल माह का वेतन सातवें वेतन आयोग से निर्धारण कर भुगतान किये जाने हेतु आदेश जारी, वित्त एवं लेखाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को लिखा पत्र, प्रति देखे

गोरखपुर : 16,448 के अन्तर्गत नियुक्त सहायक अध्यापकों के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के सत्यापन का विवरण जारी, देखें


16,448 के अन्तर्गत नियुक्त सहायक अध्यापकों के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के सत्यापन का विवरण जारी, देखें

बरेली : जिलाधिकारी के आदेश को संज्ञान ले प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर जनता सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आदेश जारी, देखें


जिलाधिकारी के आदेश को संज्ञान ले प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर जनता सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आदेश जारी, देखें

फतेहपुर : परिषदीय प्राथमिक /जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत प्रoअo / सoअo शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अवशेष देयकों के भुगतान के सम्बन्ध में


परिषदीय प्राथमिक /जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत प्रoअo / सoअo शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अवशेष देयकों के भुगतान के सम्बन्ध में

अन्य राज्यों में भी दिखने लगा मुख्यमंत्री के अवकाश खत्म करने के फरमान का असर, अब दिल्ली में भी नही होंगा महापुरुषों के नाम पर छुट्टियां


अन्य राज्यों में भी दिखने लगा मुख्यमंत्री के अवकाश खत्म करने के फरमान का असर, अब दिल्ली में भी नही होंगी महापुरुषों के नाम पर छुट्टियां

सीतापुर : साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 44 हज़ार, शिक्षक ने पुलिस को दी तहरीर


साइबर ठगों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 44 हज़ार, शिक्षक ने पुलिस को दी तहरीर

सीतापुर : बीएसए ने किया निरीक्षण, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो निलंबित

बीएसए ने किया निरीक्षण, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो निलंबित


सीतापुर : बीईओ से छात्रों की मांगी गई संख्या, नौनिहालों के बनेंगे आधारकार्ड


बीईओ से छात्रों की मांगी गई संख्या, नौनिहालों के बनेंगे आधारकार्ड

महराजगंज : बीएसए ने बीआरसी स्तर पर शिक्षकों के कार्यों का निस्तारण करने में विभिन्न अनियमितता के संज्ञान में आने की बात स्वीकारते हुए सुधार करने के लिए दिए सख्त निर्देश

बंद कराएं बगैर मान्यता संचालित विद्यालय

महाराजगंज : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों पर शिकंजा कसते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराएं और मान्यता प्राप्त होने तक उस स्कूल को बंद कराएं। आदेश का अनुपालन न करने वाले स्कूल प्रधानाध्यापक व प्रबंधकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कि वह अभिभावकों को प्रेरित करें कि वह अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में ही कराएं। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। यदि किसी प्रकार की कोई शिकायत किसी स्तर से प्राप्त हो तो उसे गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार उसका त्वरित निस्तारण अपने स्तर से करा कर संबंधित को अवगत करा दें। ताकि जनपद स्तर पर कम से कम शिकायतें प्राप्त हो। साथ ही साथ जिलाधिकारी के जनसुनवाई प्रकरण एवं तहसील दिवस प्रकरणों की संख्या न्यून हो सके। उन्होंने कहा कि बीआरसी स्तर पर संबंधित शिक्षकों के कार्यों का निस्तारण करने में अनावश्यक टालमटोल करने अथवा विलंब करने या उनसे अवैध धन की मांग किए जाने के प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं। इसमें सुधार करें अन्यथा प्रतिकूल कार्यवाही हेतु बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा यदि भविष्य में किसी भी बीआरसी पर किसी शिक्षक से अवैध धन की वसूली का प्रकरण संज्ञान में आता है तो प्रथम दृष्टया संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण नियमित रूप से किया जाए तथा निरीक्षण आख्या उसी दिन 2:00 बजे तक ईमेल के माध्यम से कार्यालय में उपलब्ध कराया जाए। विभागीय बिंदुओं पर कमी पाए जाने की दशा में उसे शीघ्रातिशीघ्र दूर कराएं ।

गोण्डा : नवाचार के जरिए बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने वाले शिक्षक को किया जा रहा चिन्हित, शिक्षकों का होगा सम्मान

परिषदीय स्कूलों में नवाचार के जरिए बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। बीएसए ने पिछले सत्र में अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों की सूची बनाने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा परिषद में कार्य करने वाले कई ऐसे अध्यापक भी हैं जो नियमित स्कूल जाते हैं। सांस्कृतिक तौर पर बच्चों को मजबूत बना रहे हैं। बीईओ को अध्यापकों के चयन व कार्यो की री¨डग करने का निर्देश दिया है। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कई अच्छे अध्यापक मिले। जिनका कार्य सराहनीय लगा

बिजनौर : शासन ने सरकारी अवकाशों में की कटौती, निर्बंधित अवकाशों में शामिल हुईं 30 छुट्टियां,

शासन ने सरकारी अवकाशों में कटौती कर निर्बंधित अवकाशों की संख्या बढ़ा दी है। पूर्व में 14 निर्बंधित अवकाश थे, जिन्हें बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। ईद उल फितर, दशहरा महाष्ठमी और ईदुज्जुहा के अवकाश को भी निर्बंधित अवकाश में शामिल किया गया है। कोई भी कर्मचारी निर्बंधित अवकाशों में से कोई दो अवकाश अपनी मर्जी से ले सकता है।

शासन के आदेश के अनुसार एक जनवरी को नववर्ष दिवस, 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 24 जनवरी को जननायक कपरूरी ठाकुर जन्म दिवस, एक फरवरी को बसंत पंचमी, 10 फरवरी को संत रविदास जयंती, 29 मार्च को चेटी चंद, पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहा जयंती, 14 अप्रैल को हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स, 16 अप्रैल को ईस्टर सैटरडे, 17 अप्रैल को ईस्टर संडे एवं चंद्रशेखर जयंती,, 28 अप्रैल की परशुराम जयंती, नौ मई की महाराणा प्रताप जयंती, 12 मई की शबे बरात, 23 जून की जमात उल विदा, 27 जून को ईद उल फितर, तीन सितंबर की ईदुज्जुहा, पांच सितंबर की अनंत चतुर्दशी, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, 21 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 28 सितंबर को दशहरा महाष्ठमी, दो अक्टूबर को मोहर्रम, पांच अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 18 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 25 अक्टूबर को छठ पूजा पर्व, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती, नौ नवंबर को चेहल्लुम, 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस, दो दिसंबर को ईद मिलादुन्नबी, 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती तथा 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव के अवकाश को निर्बंधित अवकाशों की सूची में शामिल किया गया है।

फिरोजाबाद : बगैर मान्यता एवं अवैध कक्षाएं संचालन के संबंध में जिलाधिकारी का सख्त कदम, ढाई दर्जन स्कूलों पर मुकदमे की तैयारी

लार्ड एमएस स्कूल पचोखरा में मान्यता कक्षा आठ तक है, लेकिन कक्षा नौ एवं दस में भी स्कूल ने प्रवेश ले रखे हैं। पिछले दिनों जांच के दौरान एमएस स्कूल जैसे ढाई दर्जन से ज्यादा स्कूल विभाग ने पकड़े हैं। स्कूलों को सात दिन के अंदर अमान्य कक्षाओं को बंद करने का आदेश दिया है। सात दिन बाद विभाग फिर से जांच कराएगा तथा अमान्य कक्षाएं बंद न करने वाले स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

जिले में बगैर मान्यता एवं अवैध कक्षाएं संचालन के संबंध में जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं शिक्षा विभाग को पिछले दिनों से शिकायतें मिल रहीं थी। इन शिकायतों के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने इन स्कूलों की जांच कराई। स्कूलों की जांच के दौरान विभाग को टूंडला, शिकोहाबाद, नारखी क्षेत्र में 31 स्कूल अवैध रूप से संचालित होते मिले। इनमें कई स्कूलों के पास मान्यता नहीं थी तो कई स्कूल ऐसे हैं जिनमें मान्यता से उच्च स्तर की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। जिविनि रवींद्र सिंह ने इन स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। एक सप्ताह में कक्षाएं बंद करने के आदेश देते हुए कहा है स्कूल भविष्य में उच्च स्तर की कक्षाएं संचालित न करने का शपथ पत्र सौंपे। अमान्य कक्षाओं को बंद न करने पर स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 1बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं स्कूल : भगवान सिंह उमावि स्कूल वामई, एसबीेएल हायर सेकेंड्री स्कूल खैरगढ़, प्रभात पब्लिक स्कूल खैरगढ़, केपी जूनियर हाईस्कूल खैरगढ़, सरस्वती ज्ञान मंदिर खैरगढ़, वारेलाल जूनियर हाईस्कूल खैरगढ़, चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाईस्कूल शेखूपुरा खैरगढ़, गुलारी जूनियर हाईस्कूल प्रतापपुर फीरोजाबाद, छत्रपति शिवाजी शिक्षा निकेतन मक्खनपुर नवादा, मां महारानी स्कूल नवादा, वीणा वादिनी स्कूल बरामई, एकता शिक्षण संस्थान जिजौली, मॉर्डन पब्लिक स्कूल विजयपुरा, मां वादमी स्कूल जेबड़ा चौराहा मक्खनपुर, अवंतीबाई स्कूल विजयपुरा फीरोजाबाद, ठार गोला माधवन सिंह स्कूल ठारबल्दी, श्रीमती शांतीदेवी स्कूल ठार तुलसी रसूलाबाद, श्रीमुरारीलाल मैमोरियल स्कूल रसूलाबाद, मीरा देवी स्कूल रसूलाबाद, श्रीमती प्रेमादेवी गदलपुरा रसूलाबाद, गो¨वद बिहारी स्कूल बजहेरा रसूलाबाद, ओमवती देवी स्कूल गाडन भीकनपुर बजहेरा, ओसपाल स्कूल धीरपुरा, जनवेद स्कूल कुर्रा टूंडला, लार्ड एमएस स्कूल पचोखरा, महर्षि दयानंद स्कूल डेरा बंजारा कोटकी टूंडला, सालिगराम विद्या मंदिर कोटकी टूंडला, आरपीएस स्कूल शिवपुरी कॉलोनी गली नंबर तीन एटा रोड टूंडला, जीएस पब्लिक स्कूल छरी छप्पर चौराहा, राधाकृष्ण किसान स्कूल घाघऊ शिकोहाबाद।

कई बार हुआ है हंगामा : कक्षा आठ तक मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा हाईस्कूल एवं इंटर के छात्रों को दूसरे स्कूलों से संबंद्ध कराया जाता है। कई बार स्कूलों के बीच समन्वय न बैठने पर बच्चे परीक्षा में नहीं बैठ पाते। इस पर पूर्व में जिले में हंगामे भी हुए हैं।

गोरखपुर : निरीक्षण अभियान लगातार रहेगा जारी, नौ शिक्षकों का वेतन रोका

शुक्रवार को ही बीएसए और मध्याह्न् भोजन के जिला समन्वयक की टीम ने भटहट के पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें तीन में दोपहर में ही ताला लटक गया था। बीएसए ओम प्रकाश यादव ने अनियमितता के आरोप में संबंधित नौ शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार प्राथमिक विद्यालय चिहुटहां दोपहर 12.20 बजे बंद पाया गया। शिक्षक सुमन और पूजा अग्रहरि पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। बीएसए की टीम जब महरी पहुंची तो 12.40 बजे के आसपास प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल महरी में ताला लटका था। शिक्षक नीतू पांडेय, कंचन, अपिता, प्रतिभा, स्मिता और रीना के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बीएसए ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

Friday, April 28, 2017

महराजगंज : प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं के चाइल्ड डाटा फीडिंग एवं आधार कार्ड का रोस्टर तैयार करने सम्बन्धी सूचना प्रेषित करने के सम्बन्ध में बीएसए ने जारी किया पत्र

महराजगंज : प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं के चाइल्ड डाटा फीडिंग एवं आधार कार्ड का रोस्टर तैयार करने सम्बन्धी सूचना प्रेषित करने के सम्बन्ध में बीएसए ने जारी किया पत्र।

महराजगंज : बीएसए ने जिलाधिकारी को प्रेषित प्रस्ताव की स्वीकृति के परिणाम स्वरूप वनटांगिया ग्राम के बच्चों को शिक्षित करने हेतु शिक्षकों को सम्बद्ध करने के सम्बन्ध में दिया निर्देश

महराजगंज : बीएसए ने जिलाधिकारी को प्रेषित प्रस्ताव की स्वीकृति के परिणाम स्वरूप वनटांगिया ग्राम के बच्चों को शिक्षित करने हेतु शिक्षकों को सम्बद्ध करने के सम्बन्ध में दिया निर्देश।

उन्नाव : सर्व शिक्षा अभियान के तहत साइंस किट खरीद के नाम पर लाखों का घोटाला, विद्यालयों से ब्लैंक चैक लेकर दे दी 3000 की किट

उन्नाव : सर्व शिक्षा अभियान के तहत साइंस किट खरीद के नाम पर लाखों का घोटाला, विद्यालयों से ब्लैंक चैक लेकर दे दी 3000 की किट

कुशीनगर : ब्लॉक/नगर क्षेत्र संसाधन केंद्र पर सह समन्वयक के नवीन चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, विज्ञप्ति एवं निर्देश देखें

कुशीनगर : ब्लॉक/नगर क्षेत्र संसाधन केंद्र पर सह समन्वयक के नवीन चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, विज्ञप्ति एवं निर्देश देखें।

जालौन : परिषदीय विद्यालयों में अंकित सूचनाएं अपडेट करने के संबंद्ध में आदेश जारी, यहाँ देखें

जालौन : परिषदीय विद्यालयों में अंकित सूचनाएं अपडेट करने के संबंद्ध में आदेश जारी, यहाँ देखें

महराजगंज : बीएसए ने अशासकीय असहायता प्राप्त उच्च प्रा०वि० के सेवानिवृत्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पेंशन स्वीकृति के सम्बन्ध में असहायिक सेवा अवधि को अर्हकारी सेवा में जोड़ने के सम्बन्ध में दिया आवश्यक दिशानिर्देश

महराजगंज : बीएसए ने अशासकीय असहायता प्राप्त उच्च प्रा०वि० के सेवानिवृत्त शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पेंशन स्वीकृति के सम्बन्ध में असहायिक सेवा अवधि को अर्हकारी सेवा में जोड़ने के सम्बन्ध में दिया आवश्यक दिशानिर्देश।


मुज़फ्फरनगर : CCL/ML/EL अब 5 दिन में होंगी स्वीकृत, बीएसए ने विभागीय कार्य निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने का जारी किया आदेश, आदेश देखें

मुज़फ्फरनगर : CCL/ML/EL अब 5 दिन में होंगी स्वीकृत, बीएसए ने विभागीय कार्य निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने का जारी किया आदेश, आदेश देखें


बिजनौर : 1-15 मई तक हाउस होल्ड सर्वे 2017-18 संपन्न कराने सम्बन्धी आदेश जारी, आदेश देखें

बिजनौर : 1-15 मई तक हाउस होल्ड सर्वे 2017-18 संपन्न कराने सम्बन्धी आदेश जारी, आदेश देखें

मेरठ मण्डल : मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी अधीनस्थ कार्यालयों को मई 2017 का वेतन बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज हाजिरी के आधार पर ही आहरित करने का जारी किया आदेश, देखें

मेरठ मण्डल : मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सभी अधीनस्थ कार्यालयों को मई 2017 का वेतन बायोमेट्रिक मशीन में दर्ज हाजिरी के आधार पर ही आहरित करने का जारी किया आदेश, देखें

रामपुर : प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के अंतर्गत नियुक्त एवं समायोजित शिक्षकों को समस्त शैक्षिक सत्यापन पूर्ण होने की स्थिति में मूल अभिलेख वापस लेने हेतु ब्लॉकवार कार्यक्रम जारी, आदेश देखें

रामपुर : प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के अंतर्गत नियुक्त एवं समायोजित शिक्षकों को समस्त शैक्षिक सत्यापन पूर्ण होने की स्थिति में मूल अभिलेख वापस लेने हेतु ब्लॉकवार कार्यक्रम जारी, आदेश देखें

कानपुर देहात : सभी प्र0अ0 के व्हाट्सएप्प नंबर पर शैक्षिक कैलेंडर की पीडीऍफ़ फाइल प्रेषित कर उसके अनुसार ही पठन पाठन प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आदेश जारी, आदेश देखें

कानपुर देहात : सभी प्र0अ0 के व्हाट्सएप्प नंबर पर शैक्षिक कैलेंडर की पीडीऍफ़ फाइल प्रेषित कर उसके अनुसार ही पठन पाठन प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आदेश जारी, आदेश देखें

सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी के निर्देशानुक्रम में बीएसए ने बढ़ती गर्मी तथा लू के दृष्टिगत कक्षा आठवीं तक के विद्यालय समय में किया परिवर्तन, विद्यालय का परिवर्तित समय देखने हेतु लिंक खोलें

सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी के निर्देशानुक्रम में बीएसए ने बढ़ती गर्मी तथा लू के दृष्टिगत कक्षा आठवीं तक के विद्यालय समय में किया परिवर्तन, विद्यालय अब प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे।

महराजगंज : बीएसए ने कक्षा आठवीं तक के गैर मान्यता प्राप्त अवैध विद्यालयों को एक सप्ताह के अंदर बंद कराने का बीईओ को दिया सख्त निर्देश, बीईओ ने इसी क्रम में एनपीआरसी से मांगी सूचना

महराजगंज : बीएसए ने कक्षा आठवीं तक के गैर मान्यता प्राप्त अवैध विद्यालयों को एक सप्ताह के अंदर बंद कराने का बीईओ को दिया सख्त निर्देश।

अलीगढ़ : शिक्षक संघ पदाधिकारियों के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं अभिलेखों का औचक निरीक्षण करने हेतु बीएसए ने गठित की विशेष जांच टीम, आदेश देखें

अलीगढ़ : शिक्षक संघ पदाधिकारियों के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं अभिलेखों का औचक निरीक्षण करने हेतु बीएसए ने गठित की विशेष जांच टीम, आदेश देखें

देवरिया : मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित समस्त विद्यालयों हेतु रसोइया चयन विज्ञप्ति हुई जारी , आवश्यक जानकारी हेतु यहां क्लिक करें

देवरिया : मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित समस्त विद्यालयों हेतु रसोइया चयन विज्ञप्ति हुई जारी , आवश्यक जानकारी हेतु यहां क्लिक करें

महराजगंज : बीएसए ने परिषदीय विद्यालय की दीवारों पर प्रदेश स्तर, मण्डल स्तर, जनपद/विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के नाम एवं अन्य विवरण अद्यावधिक करते हुए अंकित कराने का दिया निर्देश

महराजगंज : बीएसए ने परिषदीय विद्यालय की दीवारों पर प्रदेश स्तर, मण्डल स्तर, जनपद/विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के नाम एवं अन्य विवरण अद्यावधिक करते हुए अंकित कराने का दिया निर्देश।

रायबरेली : बीएसए पर बिना टेट और बीटीसी के फर्जीवाड़े से नियुक्ति करने का आरोप, निलंबन की उठी मांग

जागरण संवाददाता, रायबरेली : बेसिक शिक्षा विभाग का अड्डा बनता जा रहा है। कहीं कक्ष निर्माण का पैसा डकार लिया गया तो कहीं पर एमडीएम का फर्जी भुगतान हो गया। कार्रवाई के नाम मात्र कागजी खानापूर्ति। अब दो मामले ऐसे आए हैं जिसमें बिना टीइटी पास शिक्षक नौकरी कर रहे हैं तो बीटीसी की जगह दो डीएड प्रशिक्षर्थियों को नौकरी दे गयी है। 1शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 व सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को धता बता हुए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मृतक आश्रितों को बिना टीइटी पास के शिक्षक बना दिया है। देवावंदपुर निवासी बृजेंद्र सिंह श्रीवास्तव ने बीएसए को ज्ञापन देकर शिकायत की है। एक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय धनबाद लालगंज, अंबारा पश्चिम में कार्यरत हैं तो वहीं दूसरे अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पूरे सभा डीह में हैं। 2014 में दोनों शिक्षकों को मृतक आश्रित के नियम के तहत नौकरी मिली थी लेकिन दोनों ही शिक्षकों ने टीइटी पास नहीं की है। 1इन दोनों अप्रशिक्षिक अध्यापकों ने खंड शिक्षा अधिकारी की मेहरबानी से नौकर पा ली। साथ ही दोनों शिक्षकों को वेतन भी मिल रहा है। बृजेंद्र शरण ने बताया कि 6 फरवरी 2017 को उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पटल लिपिक पत्रवलियों को गायब होने की बात बता रहे हैं। आखिर फाइल कैसे गायब हो गई। इस पर भी कार्रवाई नहीं की गई। 1बीएसए पर लगे आरोप1सोनिया नगर निवासी पवन कुमार श्रीवास्तव ने 27 अगस्त 2016 को 554 नियुक्तियों के मामले पर बीएसए पर निशाना साधा है। शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की गयी है। आरोप लगाया गया कि बीएसए ने नियमों की अनदेखी कर डीएड पास क्रमांक 133 व क्रमांक 284 के अपात्र अभ्यर्थियों को नौकरी दी है।1 एक शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय अकोड़िया में है तो दूसरी शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय मतरौली में काम कर रही है। जब किसी मामले को लेकर सोनभद्र व मिर्जापुर के बीएसए फंस गए तो जिला रायबरेली के बीएसए ने सेवा समाप्त करने के उद्देश्य से दोनों शिक्षिकाओं को बुलाया लेकिन खुद अनुपस्थित रहकर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की गई। सीएम से मांग की गयी है कि पटल लिपिक व बीएसए के खिलाफ जांच कराकर दोनों को निलंबित किया जाए। बीएसए जीएस निरंजन का कहना है जो आरोप हैं वह निराधार हैं, नियम के अनूरूप नियुक्ति दी गयी है। फिर भी जांच कराई जाएगी

कानपुर देहात : परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा संचालन हेतु एसएमसी को उपलब्ध कराई गयी धनराशि के सापेक्ष बिल वाउचर उपलब्ध कराने का आदेश, यहाँ देखें

कानपुर देहात : परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा संचालन हेतु एसएमसी को उपलब्ध कराई गयी धनराशि के सापेक्ष बिल वाउचर उपलब्ध कराने का आदेश, यहाँ देखें

हाथरस : बिना सूचना के अनुपस्थित रहने एवं शौचालय साफ़ न मिलने पर प्र0अ0 सहित तीन शिक्षक निलंबित

संवाद सहयोगी, हाथरस : नई सरकार की मंशा के अनुरूप अब सरकारी विभागों के अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली भी बदलनी शुरू कर दी है। विद्यालयों से अनुपस्थित चल रहे तीन शिक्षकों की मनमानी पर बीएसए ने चाबुक चलाया और उन्हें निलंबित कर दिया है। तीनों के प्रकरण की जांच अलग-अलग खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी है। 1हसायन ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुगलगढ़ी में तैनात सहायक अध्यापक आलोक नियमित विद्यालय नहीं आते थे। आठ मार्च को बीएसए रेखा सुमन के निरीक्षण में भी वे गैरहाजिर मिले थे। बताते हैं कि 21 दिसंबर से सहायक अध्यापक गैरहाजिर चल रहे हैं। अब बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित करके जांच नगर क्षेत्र सिकंदराराऊ के खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद सुमन को सौंपी है। सादाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नीचल्ला बांस में तैनात हेड शिक्षिका साधना कई दिनों से अनुपस्थित चल रही हैं। शौचालय खराब पाए जाने पर बीएसए ने इन्हें भी निलंबित करके जांच खंड शिक्षा अधिकारी सासनी अखिलेश यादव को सौंप दी है। शिक्षिका को अब सासनी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में अटैच कर दिया है। सादाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मोतीगढ़ी में तैनात वीरपाल सिंह को बीएसए ने बारह अप्रैल को विद्यालय नियमित न आने सहित अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया था। शिक्षकों पर लगातार कार्रवाई होने से हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि अधिकारी सरकार बदल जाने के बाद लगातार लापरवाह शिक्षक व शिक्षिकाओं पर कार्रवाई करने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राइमरी विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई जाए एवं मनमानी करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बीएसए रेखा सुमन ने बताया कि नियमित विद्यालय न आने पर तीन शिक्षकों को निलंबित किया गया है।


बुलंदशहर : मॉनिटरिंग सेल करेगी शिक्षकों की सेल्फी की जांच, सेल्फी न भेजने वालों पर तत्काल होगी कार्यवाही

बुलंदशहर : मॉनिटरिंग सेल करेगी शिक्षकों की सेल्फी की जांच, सेल्फी न भेजने वालों पर तत्काल होगी कार्यवाही

बुलंदशहर : बिना बिल के ही बांट दी गयी विज्ञान किट, किसी भी विद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया बिल

बुलंदशहर : बिना बिल के ही बांट दी गयी विज्ञान किट, किसी भी विद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया बिल

गोरखपुर : मॉडल के रूप में प्रस्तुत होंगे दो ‘बा’ विद्यालय, लखनऊ की टीम ने की थी जांच, मानक पर खरा उतरे खोराबार और ब्रह्मपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ब्रह्मपुर और खोराबार मानक पर खरे उतरे हैं। गुरुवार को लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों को फस्र्ट डिविजन से पास कर दिया। इसके साथ ही यह विद्यालय प्रदेश में मॉडल के रूप में चयनित हो गए। अगले माह यूनिसेफ की टीम यहां की पढ़ाई और कार्य प्रणाली पर फिल्म बनाएगी, जिसे प्रदेश के अन्य कस्तूरबा विद्यालयों में दिखाई जाएगी।

वरिष्ठ विशेषज्ञ डा. सबा सिद्दीकी की टीम ने दिनभर दोनों विद्यालयों का गहन परीक्षण किया। पठन-पाठन के अलावा छात्रओं के रहन-सहन, खान-पान और खेलकूद आदि अन्य गतिविधियों की पड़ताल की।
टीम ने परिसर के अलावा रसोईघर और कक्षाओं को देखा। मीनू चार्ट के अलावा साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। इस दौरान टीम के लोगों ने छात्रओं का अकेले में साक्षात्कार भी लिया और उनकी समस्याएं से सुनी। सभी बिंदुओं को नजदीक से देखने के बाद टीम ने उसपर विस्तार से चर्चा भी की। दोनों विद्यालय के कार्य कलापों से संतुष्ट टीम ने कहा कि यह विद्यालय मानकों पर खरा है। ऐसे में उन्होंने मौके पर ही दोनों विद्यालयों को जनपद का सर्वश्रेष्ठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय घोषित कर दिया। विशेषज्ञ ने बताया कि जल्द ही प्रदेश से यूनिसेफ की टीम आकर इन विद्यालयों के कार्य कलाप पर फिल्म बनाएगी, जिसे प्रदेश के अन्य कस्तूरबा विद्यालयों में मॉडल के रूप में दिखाया जाएगा। उन्होंने जिला समन्वयक विवेक जायसवाल के मार्गदर्शन की सराहना की। साथ ही वार्डेन, शिक्षक और रसोइया के योगदान को उत्कृष्ट बताया।वार्डेन और शिक्षकों के साथ लखनऊ की टीम

वाराणासी : भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय हुआ परिवर्तित, बीएसए द्वारा जारी आदेश देखें

वाराणासी : भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों के संचालन का समय हुआ परिवर्तित, बीएसए द्वारा जारी आदेश देखें

महराजगंज : विधायक ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किया विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन

महराजगंज : क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल ने गुरूवार को क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक गिरहियां में विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक पटेल ने कहा कि इस अति पिछड़े क्षेत्र में विज्ञान प्रयोगशाला एवं उसमें विज्ञान संबंधित विविध सामग्री उपलब्ध हो जाने से गरीब छात्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक छोटे परिवार से रहे हैं तथा गरीबी को नजदीक से देखे हैं। इसलिए इस सरकारी विद्यालय के विकास में हर संभव मदद किया जायेगा। विधायक ने कहा कि परिषदीय विद्यालय के बच्चों को चालू सत्र के जुलाई माह से सरकार द्वारा जूता व मोजा उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने अपने तरफ से विद्यालय के छात्रों को एक कम्प्यूटर देने की बात कही। बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने कहा कि विज्ञान प्रयोगशाला में विज्ञान किट उपलब्ध कराया गया है जिसमें विविध प्रकार की सामग्री है जो छात्रों के बौद्धिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर बी.डी.ओ.विवेकानंद मिश्र,खंड शिक्षाधिकारी सीपी.गौड़ ¨वद्रावती सिंह ,संजय यादव सुरेंद्र गुप्ता,ग्राम प्रधान ,शिक्षक धंनू चौहान, रमाकांत यादव, अनिता कुशवाहा,राकेश पटेल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


सेवानिवृत्त शिक्षिका ने मांगी इच्छामृत्यु, बीएसए कार्यालय पर धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, पेंशन के लिए दो वर्ष से चक्कर काट रही

डेली न्यूज़ नेटवर्क : लखीमपुर-खीरी। बीएसए द्वारा स्तनपान कराते समय सज़ गई शिक्षिका का फज़टज़ं खींचकर वायरल करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब एक और मामले ने हड़कम्प मचा दिया। खीरी टाउन निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षिका ने इच्छा मृत्यु की मांग करने के साथ ही बीएसए ऑफिस के सामने धरना दे दिया। महिला का आरज़प है कि सेवानिवृत्त के बाद अभी तक उसकी पेंशन नहीं बनी है। वह बीमार रहती है और पैसज़ं के अभाव में वह अपना इलाज नहीं करा पा रही। उसने तिल-तिल कर मरने की बजाए खुदकुशी करने के लिए राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांगी है। दिए गए ज्ञापन में खीरी टाउन के मज़हल्ला श्ज़खसरायं निवासी कलीमुननिशां एवं चहमलपुर प्राथमिक विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापिका ने राष्ट्रपति कज़ भेजे गए पत्र में कहा है कि वह अविवाहित हैं।




पीड़ित शिक्षिका राजाज्ञा सं0 स-3-1665/ 10-2012- 208/ 97 लखनऊ 03 दिसम्बर 2012 के अनुसार पारिवारिक पेंशन पाने की अधिकारी हैं। उक्त राजाज्ञा के क्रम में सैकड़ज़ं कज़ पारिवारिक पेंशन दी जा रही है। पीड़िता ने अपने प्रत्यावेदन 4 जून 2015, 16 जनवरी 2017, 7 फरवरी 2017 तथा 15 मार्च 2017 के माध्यम से स बन्धित विभागीय अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा खीरी तथा अन्य विभागीय उच्च अधिकारियज़ं, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन तथा समस्त प्रशासनिक अधिकारियज़ं से पेंशन स्वीकृत कर दिलाने की मांग कर चुकी हूं। दज़ वर्ष का समय हज़ रहा है परंतु प्रार्थिनी की पत्रावली का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।




उन्हज़ंने बताया कि वह बीमार हैं और आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं। धनाभाव के कारण इलाज भी नहीं करा पा रही है। दौड़ते-दौड़ते थक चुकी है अब दौड़ने की क्षमता नहीं रही है। आत्महत्या के बिना कज़ई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। पीड़िता ने राष्ट्रपति कज़ प्रार्थना पत्र देकर पेंशन स्वीकृति कराकर अवश्ज़ष धनराशि तत्काल भुगतान कराने और ऐसा न हज़ने पर इच्छामृत्यु दिलाने की मांग की है। पीड़िता ने इसके अलावा प्रार्थना पत्र की कापियज़ं प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उप्र, वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा उप्र इलाहाबाद, जिलाधिकारी खीरी व मुख्य विकास अधिकारी खीरी कज़ भी भेजा है।