DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, January 30, 2018

महराजगंज : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नौतनवा कस्तूरबा की टीम रही ओवरआल चैम्पियन, मंडलीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी कस्तूरबा की 80 से अधिक बालिकाएं

महराजगंज : धनेवा स्थित स्पोर्टस स्टेडियम में सोमवार को कस्तूरबा गांधी की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ। के दौरान अपने खेल कौशल से प्रभावित करने वाली 'बा' की बेटियों को पुरस्कृत किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौतनवां कस्तूरबा को ओवरआल चैम्पियन का खिताब मिला जबकि बृजमनगंज उपविजेता बना। खो-खो प्रतियोगिता में निचलौल कस्तूरबा की टीम ने पहला व सिसवा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।1कबड्डी में नौतनवा ने पहला व धानी ने दूसरा तथा चार गुणा 100 रिले रेस में सिसवा ने पहला व नौतनवा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान व लोकगीत में बृजमनगंज ने पहला व नौतनवा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंत्याक्षरी में सदर ब्लाक ने पहला व नौतनवा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पीटी व्यायाम में नौतनवा ने पहला व पनियरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय एकांकी में घुघली ने पहला व लक्ष्मीपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिसवा की शहनाज व नौतनवा की लक्ष्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपविजेता टीम व व्यक्तिगत विधा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि अकांक्षा समिति की अध्यक्ष नीता सिंह ने कहा कि खेल से जुड़कर बालिकाएं स्वयं, परिवार व समाज के विकास में योगदान दे सकती हैं। अध्यक्षता कर रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने अतिथि का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य को बताया। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक महेंद्र यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया। संचालन पंकज कुमार मौर्य व अनामिका प्रजापति ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा धर्मेंद्र पाल, परतावल श्यामसुंदर पटेल, फरेंदा हेमवंत कुमार, लक्ष्मीपुर तारकेश्वर पांडेय, नौतनवा संतोष शुक्ल, सदर राजेश कुमार, पनियरा आरडी प्रसाद, सह समन्वयक रेयाज खां, सुधाकर राय, अमरनाथ तिवारी, वार्डन प्रभा त्रिपाठी, चित्रलेखा, शशि राय, सर्वदा तिवारी, नीलम त्रिपाठी, सुधा राव, रागिनी सिंह, निरूपमा चौधरी, पूनम सिंह, पूनम पांडेय, अमरेंद्र सिंह, अखिलेश, अनिरुद्ध निराला, अनीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

गोरखपुर में दम दिखाएंगी कस्तूरबा की 80 से अधिक बालिकाएं :
विभिन्न खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली कस्तूरबा विद्यालयों की कुल 80 से अधिक बालिकाएं अपना दम दिखाएंगी। मंडलीय प्रतियोगिता के लिए व्यक्तिगत विधा के प्रथम व द्वितीय तथा टीम विधा व जूड़ो में पहला स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार से प्रारंभ हो रही मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को सोमवार को रवाना किया गया। मंडलीय प्रतियोगिता में टीम के साथ फरेंदा व बृजमनंगज की वार्डन, बृजमनगंज के व्यायाम शिक्षक व सदर की मुख्य रसोईया भी साथ जाएंगी।

व्यक्तिगत विधा में इन खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा :
 100 मी. दौड़ में निचलौल की अनिता ने पहला व नौतनवा की नीलम ने दूसरा, 200मी. दौड़ में सिसवा की शहनाज ने पहला व पनियरा की प्रियंका ने दूसरा तथा 400मी. दौड़ में सिसवां की शहनाज ने पहला व जानकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में नौतनवा की लक्ष्मी ने पहला व संजनी ने दूसरा तथा उंची कूद में फरेंदा की नेमा ने पहला व बृजमनंगज की लक्ष्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चक्र क्षेपण में नौतनवा की लक्ष्मी ने पहला व मिठौरा की पूजा ने दूसरा, गोला क्षेपण में धानी की राधना ने पहला व बृजमनगंज की लक्ष्मी ने दूसरा तथा भाला क्षेपण में सदर की सोनिका ने पहला व घुघली की संगीता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूड़ो के विभिन्न भर वर्ग में फरेंदा की पूजा, वन ग्राम निचलौल की सोनी व रिंकू, मिठौरा की अंशिका, बृजमनगंज की लक्ष्मी तथा नौतनवा की पिंकी व सिया सिंह को पहला स्थान मिला।


महराजगंज : शिक्षिका और महिला शिक्षामित्र के बीच हुए विवाद की जांच में दोनों के कार्य-व्यवहार असंतोषजनक मिलने की बीएसए ने डीएम को दी सूचना, दोनों पक्ष को मिली चेतावनी

महराजगंज : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने डीएम को पत्र भेजकर बताया है कि सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय चौपरिया द्वितीय में शिक्षिका व शिक्षामित्र दोनों का कार्य व्यवहार असंतोषजनक पाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व शिक्षा मित्र में विवाद हुआ था, मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सदर से कराई गई थी, उन्होंने जो आख्या उपलब्ध कराई है उसके मुताबिक विद्यालय में कार्यरत अनिता यादव व शिक्षामित्र रमाकांती त्रिपाठी का आचरण असंतोषजनक मिला है। दोनों को चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया गया है। शिक्षामित्र रमाकांती त्रिपाठी का कहना है कि मामले में उनका उत्पीड़न हुआ है, विभाग ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की बजाए मुझे भी चेतावनी दी है।


Monday, January 29, 2018

अलीगढ़ : बिना मानदेय अवकाश के दिन कार्य करने पर प्रतिकर अवकाश हेतु निर्देश जारी, आदेश देखें


बिना मानदेय अवकाश के दिन कार्य करने पर प्रतिकर अवकाश हेतु निर्देश जारी, आदेश देखें

कौशाम्बी : अवकाश के दिन कार्य करने पर प्रतिकर अवकाश हेतु निर्देश जारी, आदेश देखें

अवकाश के दिन कार्य करने पर प्रतिकर अवकाश हेतु निर्देश जारी, आदेश देखें


आगरा : मौसम ठीक होने के कारण पूर्व में जारी अवकाश हुआ निरस्त, दिनांक-30/01/2018 से पूर्ववत खुलेंगे विद्यालय, आदेश देखें



मौसम ठीक होने के कारण पूर्व में जारी अवकाश हुआ निरस्त, दिनांक-30/01/2018 से पूर्ववत खुलेंगे विद्यालय, आदेश देखें

गोरखपुर : असामयिक मृत्यु पर प्रत्येक शिक्षक के वेतन से रुपये 100 की कटौती करके मृतक की पत्नी को ड्राफ्ट के माध्यम से उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में

असामयिक मृत्यु पर प्रत्येक शिक्षक के वेतन से रुपये 100 की कटौती करके मृतक की पत्नी को ड्राफ्ट के माध्यम से उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में

इटावा : टीचर्स क्लब द्वारा प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन,  1500 से ज्यादा परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने किया प्रतिभाग

बेसिक शिक्षा विभाग इटावा के संयोजन में टीचर्स क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार चौथी बार जनपद स्तरीय प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन नुमाइश पंडाल में किया गया। परीक्षा का समय 11 बजे से 1 बजे तक का था लेकिन प्रातः 8:30 से ही घने कुहरे के बाबजूद ताखा और महेवा आदि जगहों से छात्र अपने माता पिता के साथ आना प्रारंभ हो गए। 10 बजे तक पूरा पंडाल खचाखच भर चुका था। क्लब के जिला संयोजक और परीक्षा प्रभारी  प्रांजल कुमार दुबे ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा में 2400 छात्रों ने आवेदन किया था गत वर्ष तक यह परीक्षा ब्लाक स्तर पर आयोजित की जाती थी इस वर्ष बढती संख्या के चलते इसे जिला स्तर पर आयोजित किया गया। परीक्षा में 1500 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ पी सिंह ने स्वयं परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा का अवलोकन किया। 



              क्लब के महामंत्री अवनींद्र सिंह जादौन ने बताया टीचर्स क्लब द्वारा परीक्षा आयोजन से 2 माह पूर्व सभी विद्यालयों को निशुल्क प्रश्न संग्रह उपलब्ध कराया जाता है परीक्षा में कुल 100 प्रश्न का पेपर होता है जिसमे 70 प्रश्न संग्रह और 30 प्रश्न बाहर से आते हैं प्रश्न पत्र में गणित विज्ञान सामाजिक विषय हिंदी अंग्रेजी और तर्कशक्ति के प्रश्न सम्मलित किये जाते हैं परीक्षा दो अलग अलग स्तर प्राथमिक में कक्षा 3 से 5 और जूनियर में 6 से 8 तक के केवल सरकारी स्कूल के छात्र शामिल किये जाते हैं। यह परीक्षा बच्चों को नवोदय विद्याज्ञान और राष्ट्रिय छात्रब्रत्ति की परीक्षा के लिए तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जिससे सभी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद मिलती हैं। छात्रों को ओएमआर शीट भरने और परीक्षा के प्रारूप को समझने में मदद मिलती है। यह परीक्षा पूरी तरह निशुल्क है। 


       क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम लगभग 20 दिन बाद ओएमआर शीट के मूल्याङ्कन के बाद जारी होगा सभी छात्रों के प्राप्त नंबर की सूची बी आर सी के माध्यम से विद्यालयों तक विद्यालय तक पहुंचा दी जाएगी। दोनो स्तरों पर मेरिट प्राप्त करने बाले छात्रों को  जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तर के अधिकारीयों द्वारा नकद पुरुष्कार और शिक्षण सामिग्री तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। 

परीक्षा आयोजन में परीक्षा समिति के सदस्य श्याम किशोर राजपूत, मुकेश बाबू , नगेन्द्र सिंह , सत्येन्द्र कुमार, अनूप दीक्षित , विजय तिवारी, मुकेश यादव, अरुण पाण्डेय , संदीप कुमार,अर्चना दुबे , लक्ष्मीवेन तिवारी, मंजू यादव, तपन कुमार, अवधेश राजावत , राजेश जादौन, मंजू भदौरिया, मयंक चौहान, संजीव चतुर्वेदी, राहुल चौहान, सीमा सक्सेना, उदय पाल सिंह, ललित सक्सेना, योगेन्द्र कुमार, प्रेम कुमार आनंद , कमलेश निराला आदि ने सहयोग किया। 

यूपी बोर्ड : चिट से राइटिंग अलग तो नकलची नहीं, नकल के आरोपित भी दे सकेंगे परीक्षा, मूल्यांकन केंद्र नहीं भेजी जाएगी ऐसे छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं

यूपी बोर्ड : चिट से राइटिंग अलग तो नकलची नहीं, नकल के आरोपित भी दे सकेंगे परीक्षा, मूल्यांकन केंद्र नहीं भेजी जाएगी ऐसे छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं।


महराजगंज : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, छात्राओं ने खेल में दिखाया दम

महराजगंज : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,  छात्राओं ने खेल में दिखाया दम।

हाथरस : शीतलहर के कारण कक्षा-8 तक के विद्यालय 30 जनवरी 2018 तक बंद, आदेश देखें


शीतलहर के कारण कक्षा-8 तक के विद्यालय 30 जनवरी 2018 तक बंद, आदेश देखें 

आगरा : शीतलहर के कारण कक्षा-8 तक के विद्यालय 30 जनवरी 2018 तक बंद, आदेश देखें


शीतलहर के कारण कक्षा-8 तक के विद्यालय 30 जनवरी 2018 तक बंद, आदेश देखें 

विश्वविद्यालयों में अगले सत्र से प्रवेश परीक्षा से होगा दाखिला, नई शिक्षा नीति में तय होगी शिक्षकों की जिम्मेदारी


जींद : केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। मंत्रलय द्वारा नई शिक्षा नीति तैयार की जा रही है, जो 31 मार्च तक लागू कर दी जाएगी। नई नीति में उन पांच मुख्य बातों पर जोर दिया गया है, जिससे देश में उच्चतर शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके। केंद्रीय मंत्री रविवार को हरियाणा में जींद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर कुंडू के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।



डॉ. सत्यपाल ने बताया कि अभी देश में 25 फीसद छात्र ही उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 86 फीसद है। इसलिए उच्चतर शिक्षा को 30 फीसद विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए नए कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। वहीं शिक्षकों को ट्रेंड करने के लिए ऑनलाइन कोर्स शुरू किया गया है।


तय होगी शिक्षकों की जिम्मेदारी : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। यह देखा जाएगा कि बच्चों को शिक्षक क्या पढ़ा रहे हैं। देश के विश्वविद्यालयों व इंजीनियरिंग संस्थानों में एक समान कोर्स की बात पर कहा कि 200 विश्वविद्यालयों और टेक्नीकल कॉलेजों को इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, मैनेजमेंट आदि के मॉडल कोर्स दिए गए हैं।

एनसीईआरटी की पुस्तक प्रकाशन का टेंडर खोलना फिलहाल टला, एनसीईआरटी की किताबों का टेंडर अब खुलेगा फरवरी में

माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के 26 हजार से अधिक कालेजों में पढ़ाई जाने वाली एनसीईआरटी की पुस्तक प्रकाशन का टेंडर खोलना फिलहाल टल गया है। ऐसे में 29 जनवरी से टेंडर आवंटन भी नहीं होगा। बोर्ड प्रशासन अब फरवरी माह में टेंडर खोलेगा और उसके बाद कम दर पर टेंडर देने वालों को कार्य आवंटन होगा। ज्ञात हो कि इसके पहले प्री-बिड टेंडर निरस्त करके दोबारा जारी किया गया था।

यूपी बोर्ड की ओर से संचालित कालेजों में नए सत्र से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू हो रहा है। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने पाठ्यक्रम आदि तैयार करने के बाद बीते दिसंबर माह में ही प्री-बिड टेंडर के लिए निविदाएं आमंत्रित की थी। उसके बाद पब्लिशर व प्रिंटर्स की मुख्यालय पर बैठक भी हुई। इसमें प्रकाशकों ने टेंडर की गड़बड़ियों के साथ ही कई आपत्तियां की थी। लिहाजा करीब 20 दिन बाद बोर्ड ने पुराना टेंडर निरस्त करके दोबारा टेंडर निकाला और निविदाएं मांगी। इसमें प्रकाशकों को असुविधा न हो इसलिए समय सीमा भी बढ़ाई गई। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि 25 जनवरी तक ऑनलाइन टेंडर लिए गए इसमें 17 बिडर्स व 45 पब्लिशर व प्रिंटर्स ने निविदाएं दी हैं। इसे शनिवार से बोर्ड मुख्यालय पर खोला जाना था। इसके लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक व बोर्ड सभापति डा. अवध नरेश शर्मा भी यहां पहुंचे थे। सचिव ने बताया कि एक-एक टेंडर तीन-तीन सौ पेज का होने से शाम तक सभी की हार्ड कॉपी नहीं निकाली जा सकी। इससे टेंडर खोलने की प्रक्रिया फिलहाल टाल दी गई है अब इसे फरवरी में खोला जाएगा और उसके बाद कम निविदा देने वालों को कार्य का आवंटन होगा। ज्ञात हो कि 30 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोर्ड परीक्षा तैयारियों की समीक्षा और वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। ऐसे में पूरा प्रशासन उसी में व्यस्त है। बोर्ड सचिव ने कहा कि कुछ दिन बाद प्रक्रिया शुरू होने से भी किताबें उपलब्ध कराने में दिक्कत नहीं आएगी। बोर्ड प्रशासन कक्षा नौ से 12 तक में 31 किताबों को पहले चरण में प्रकाशित कराएगा। कार्य आवंटन होने के 50 दिन में प्रकाशकों को बाजार में किताबें मुहैया कराने का लक्ष्य दिया जा चुका है। 

महराजगंज : डायट में आज से प्रारंभ होगा दो दिवसीय शैक्षिक मेला, बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों की नवाचारी गतिविधियों को बढ़ाने का मिलेगा अवसर

महराजगंज : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार से प्रारंभ होने वाले शैक्षिक मेले में डायट व 22 निजी संस्थानो में अध्ययनरत बीटीसी प्रशिक्षुओं की प्रतिभा दिखेगी। मेले के माध्यम से प्रशिक्षुओं में विभिन्न क्षेत्रों की नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टाल सभी के ज्ञान के स्तर को बढ़ावा देने में मददगार साबित होंगे। सरकार की मंशा है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य के शिक्षकों को भी हर विधा में पारंगत किया जाए।1 इसी सोच को मूर्त रूप देने के लिए जिले में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं जिले के अन्य 22 बीटासी कालेज के छात्र-छात्राराओं के प्रतिभा को सामने लाने के लिए बीटीसी प्रशिक्षुओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धा कराने का निर्णय लिया गया। मेले में प्रशिक्षुओं की प्रतिभा निखारने के लिए सोमवार को शिक्षण कार्यों व टीएलएम का प्रदर्शन, नवाचार व शोध का प्रदर्शन तथा पाठयोजना व शिक्षण में कहानियों के प्रयोग का प्रदर्शन होगा। वहीं मंगलवार को नाटक कार्यक्रम, रोले प्ले कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर भविष्य के शिक्षकों की प्रतिभा को निखारने की होगी। इससे वे नियुक्ति के उपरांत तैनाती स्थल वाले परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्य को बढ़ावा दे सकेंगे। वहीं विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विभागों के स्टाल भी प्रशिक्षुओं के लिए होंगे मददगार :
   शैक्षिक मेले में स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज विभाग, उद्यान, कृषि, महिला हेल्पलाइन, अग्निशमन विभाग, परिवहन विभाग, एनसीसी व एनएसएस तथा साक्षरता विषयक स्टाल भी लगाए जाएंगे। जिसके माध्यम से प्रशिक्षु विभिन्न क्षेत्रों की बारीकियों से अवगत होंगे तथा जानकारी प्राप्त कर अपने ज्ञान के स्तर को बढ़ा सकेंगे।

नवाचारी गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे परिषदीय के पांच शिक्षक : 
    शैक्षिक मेले में नवाचारों के चिन्हांकन, संकलन, प्रदर्शन को स्टाल के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए परिषदीय के पांच शिक्षकों को नामित किया गया है। प्राथमिक विद्यालय गिदहां की शिक्षिका रीना, मटिहनिया चौधरी की शिक्षिका आरती साहू, रामपुर मीर की शिक्षिका कंचन कामिनी, मोहनगढ़ के शिक्षक नागेंद्र चोरसिया व उस्का के शिक्षक श्रीनिवास गुप्ता स्टाल के माध्यम से ज्ञानपरक व प्रभावशाली प्रस्तुति देंगे।

'व्यक्तित्व विकास की दिशा में' : प्रभारी प्राचार्य

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य मसऊद अख्तर अंसारी ने कहा कि प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व के विकास की दिशा में की जा रही है। उम्मीद है कि भविष्य में इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।


बोर्ड परीक्षा : नकल की जानकारी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोर्ड परीक्षा हमारे लिए इम्तिहान: उप मुख्यमंत्री

 छह फरवरी से प्रस्तावित परीक्षा को उत्तर प्रदेश सरकार बड़ी चुनौती के रूप में ले रही है। शुचिता बनाए रखने के लिए सरकार इसे खुद की भी परीक्षा मानती है लिहाजा सरकार का पूरा फोकस नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने पर रहेगा। अगर किसी केंद्र पर नकल की जानकारी मिली तो केंद्र व्यवस्थापकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निगरानी के लिए हर परीक्षा केंद्र के अंदर सीसीटीवी जरूरी है। परीक्षाओं के दौरान बाकायदा रिकार्डिग होनी चाहिए। ये बातें पत्रकारों से बातचीत में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षामंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने कहीं। वह शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

उन्होंने कहा कि नकल मुक्त परीक्षाएं कराने को लेकर 30 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करेंगे, उसके लिए तैयार रहें। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा माध्यमिक शिक्षा विभाग का नया सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा और एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई होगी। यह आजादी के बद्ध माध्यमिक शिक्षा में बड़ा बदलाव होगा।राज्य 

परिषदीय स्कूलों में मौलिक नियुक्ति की मांग, अनशनकारी प्रशिक्षु शिक्षुओं की तबीयत बिगड़ी

बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर अनशन कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों के स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी है। रविवार को डाक्टरों की एक टीम ने पहुंचकर अनशनकारियों की सेहत की जांच की। इसके बाद प्रशिक्षु शिक्षकों ने वहीं पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी के माध्यम से अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक भर्ती 2011 में चयनित और 2016 में नौवें बैच में अर्धवार्षिक प्रशिक्षण पूरा कर प्रशिक्षु शिक्षक परिषदीय स्कूलों में मौलिक नियुक्ति की मांग करते हुए शिक्षा निदेशालय में अनशन पर बैठे हैं। रविवार को प्रशिक्षु शिक्षक भोजराज सिंह और राज सजीवन विश्वकर्मा का डाक्टरों की टीम ने परीक्षण किया। इन दोनों के स्वास्थ्य में गिरावट पाई गई। अनशनकारियों का नेतृत्व कर रहे संदीप पांडेय और पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि तबीयत खराब होने पर साथियों को बेली अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र भेजकर व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश, अब यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में भी होगी पीटीएम

विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में अब पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) होगी। सभी विभागाध्यक्ष निश्चित अंतराल पर अभिभावकों के साथ बैठक करेंगे। वहीं विद्यार्थियों की क्लास में नियमित उपस्थिति हो इसके लिए भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति व कॉलेजों के प्राचार्यो को पत्र भेजकर व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मकसद प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच बेहतर संवाद बनाना है, ताकि छोटी-छोटी बातों पर कैंपस में धरना प्रदर्शन न हो।

सीएम की ओर से 15 बिंदुओं पर विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों को अमल कर स्वस्थ माहौल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि हॉस्टल व कैंपस में बाहरी शरारतीतत्वों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए, ताकि अच्छे विद्यार्थियों को अध्ययन में अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। प्राक्ट्रोरियल बोर्ड के साथ-साथ जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल बनाया जाए। कैंपस में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि छेड़खानी आदि की घटनाएं न हों।

अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल और उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एसपी खरे की ओर से भेजे गए मुख्यमंत्री के इस पत्र में यह भी कहा गया है कि कैंपस व उसके बाहर छात्र संगठनों के द्वारा आयोजित किए जाने वाले शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए अनुमति जरूर ली जाए। विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास हो। संबंधित खबर

उपद्रवी छात्र अच्छे विद्यार्थियों की पढ़ाई में न बनें व्यवधान

महराजगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा स्थगित होने की प्राचार्य ने दी सूचना, नई तिथि की घोषणा बाद में

महराजगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय की 10 फरवरी से होने वाली कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा स्थगित हो गई है। प्राचार्य जनार्दन उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

महराजगंज : सदर बीआरसी पर आज 7 ब्लॉकों के 169 तथा कल बृजमनगंज बीआरसी पर 5 ब्लॉकों के 106 दिव्यांग बच्चों को वितरित होंगे कृत्रिम उपकरण

महराजगंज : समेकित शिक्षा के देखरेख में ब्लाक संसाधन केंद्र सदर में सोमवार को सात ब्लाकों के 169 बच्चों को कृत्रिम उपकरण वितरित किया जाएगा। उपकरण वितरण से संबंधी सभी तैयारी को पूरा कर लिया गया है। दिव्यांग बच्चों के जीवन में मुश्किलें अधिक हैं। दिव्यांगता की स्थिति में न सिर्फ वह बल्कि परिवार के अन्य लोगों की भी परेशानी बढ़ जाती है। दिव्यांग होने के कारण उसे बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने समेकित शिक्षा के देखरेख में शिविर के माध्यम से जिले भर के 275 दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिए जाने के लिए पात्र पाया गया था। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक के के सिंह ने बताया कि सदर ब्लाक संसाधन केंद्र में पनियरा, परतावल, सिसवा, निचलौल, मिठौरा, घुघली व सदर ब्लाक के कुल 169 बच्चों को सदर बीआरसी में उपकरण वितरित होगा, वहीं बृजमनगंज ब्लाक संसाधन केंद्र में मंगलवार को लक्ष्मीपुर, नौतनवा, फरेंदा, धानी व बृजमनगंज ब्लाक से पात्र मिले कुल 106 बच्चों को उपकरण वितरित किया जाएगा।


Sunday, January 28, 2018

महराजगंज : बीएसए ने विद्यालयों में 'नामिक निरीक्षण' किए जाने के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिया दिशानिर्देश

महराजगंज : बीएसए ने विद्यालयों में 'नामिक निरीक्षण' किए जाने के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिया दिशानिर्देश।


बहराइच : बीएसए ने अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण आवेदन पत्र और सम्बन्धित अभिलेख प्राप्त करने, परीक्षणोपरान्त सूची प्रेषित करने, काउन्सिलिंग कार्य में सहयोग करने के सम्बन्ध में बीईओ को दिया निर्देश

बहराइच : बीएसए ने अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण आवेदन पत्र और सम्बन्धित अभिलेख प्राप्त करने, परीक्षणोपरान्त सूची प्रेषित करने, काउन्सिलिंग कार्य में सहयोग करने के सम्बन्ध में बीईओ को दिया निर्देश।

कुशीनगर : बीएसए ने पल्स पोलियो बूथ वाले विद्यालय 28 जनवरी रविवार के दिन खोलने तथा ऐसे विद्यालयों को सोमवार को निर्धारित समय पर खोलने के सम्बन्ध में जारी किया संशोधन पत्र

कुशीनगर : बीएसए ने पल्स पोलियो बूथ वाले विद्यालय 28 जनवरी रविवार के दिन खोलने तथा ऐसे विद्यालयों को  सोमवार को निर्धारित समय पर खोलने के सम्बन्ध में जारी किया संशोधन पत्र।


महराजगंज : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बीआरसी सह-समन्वयक पद के चयन हेतु लंबित परीक्षा कराने के सम्बन्ध में डायट प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन-पत्र

महराजगंज : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने बीआरसी सह-समन्वयक पद के चयन हेतु लंबित परीक्षा कराने के सम्बन्ध में डायट प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन-पत्र।


बोर्ड परीक्षा : अवकाश के दिनों में खोला जा रहा बोर्ड कार्यालय, परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू, अब सीएम करेंगे समीक्षा


अवकाश के दिनों में खोला जा रहा बोर्ड कार्यालय, परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू, अब सीएम करेंगे समीक्षा

माध्यमिक : NCERT पुस्तकों के प्रकाशन की नही खुली तकनीकी बिड, सीएम की 30 को होने वाली समीक्षा बैठक के कारण की गई स्थगित


सीएम की 30 को होने वाली समीक्षा बैठक के कारण की गई स्थगित, NCERT पुस्तकों के प्रकाशन की नही खुली तकनीकी बिड

हरदोई : सह-समन्वयक पद हेतु आवेदन आमंत्रित, विज्ञप्ति देखें


सह-समन्वयक पद हेतु आवेदन आमंत्रित, विज्ञप्ति देखें

महराजगंज : बीएसए ने बीआरसी/एनपीआरसी/वीईसी/एसएमसी खातों में 31 मार्च 2017 तक अवशेष निष्प्रयोज्य धनराशियों का बैंक ड्राफ्ट और विवरण 30 जनवरी तक प्रेषण के सम्बन्ध में बीईओ को भेजा द्वितीय स्मरण-पत्र

महराजगंज : बीएसए ने बीआरसी/एनपीआरसी/वीईसी/एसएमसी खातों में 31 मार्च 2017 तक अवशेष निष्प्रयोज्य धनराशियों का बैंक ड्राफ्ट और विवरण 30 जनवरी तक प्रेषण के सम्बन्ध में बीईओ को भेजा द्वितीय स्मरण-पत्र।

एटा : 2007/2008 में चयनित विकलांग शिक्षकों जांच हेतु विज्ञप्ति जारी, जांच हेतु स्थान/तिथि, एवं अभ्यर्थियों का विवरण देखें


2007/2008 में चयनित विकलांग शिक्षकों जांच हेतु विज्ञप्ति जारी, जांच हेतु स्थान/तिथि, एवं अभ्यर्थियों का विवरण देखें 

महराजगंज : बीएसए ने यू डायस की स्कूल डायरेक्ट्री/ मास्टर डाटाबेस को अपडेट करने और संशोधित सूची 29 जनवरी तक प्रेषित करने के सम्बन्ध में बीईओ को लिखा अनुस्मारक पत्र

महराजगंज : बीएसए ने यू डायस की स्कूल डायरेक्ट्री/ मास्टर डाटाबेस को अपडेट करने और संशोधित सूची 29 जनवरी तक प्रेषित करने के सम्बन्ध में बीईओ को लिखा अनुस्मारक पत्र।

फर्जी नियुक्ति करने वाले अफसरों पर नहीं हो सकी कार्यवाही, कोर्ट में दिए गए हलफनामे में बताया गया कि ऐसे सभी डीआईओएस हुए रिटायर

इलाहाबाद : जौनपुर के नेवढ़िया इंटर कालेज में शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति करने वाले सभी जिला विद्यालय निरीक्षक, विभागीय कार्रवाई होने से पहले ही रिटायर हो गए, जबकि हाईकोर्ट ने इन जिला विद्यालय निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा के हलफनामे से यह जानकारी मिलने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है।



हलफनामे में बताया गया है कि जिन जिला विद्यालय निरीक्षकों के कार्यकाल में फर्जी नियुक्तियां हुईं वह रिटायर हो चुके हैं। इसे चार साल हो गए हैं इसलिए अब कुछ नहीं किया जा सकता। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति शशिकांत की खंडपीठ ने इस पर नाराजगी जताई।



कोर्ट ने कहा कि हलफनामे में यह तो बताया गया है कि जिला विद्यालय निरीक्षक रिटायर हो गए हैं लेकिन, यह नहीं बताया गया कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्या हुई। कृपाशंकर तिवारी ने इस मामले में 2008 में याचिका दाखिल की थी। अधिवक्ता पंकज उपाध्याय ने बताया कि जौनपुर के नेवढ़िया इंटर कालेज में प्रबंधक और डीआइओएस की मिलीभगत से कई अध्यापक और कर्मचारियों की फर्जी नियुक्तियां की गईं। इन नियुक्तियों के माध्यम से करोड़ों रुपये का गबन किया गया।

बेमियादी अनशन की राह पर प्रशिक्षु शिक्षक,  मौलिक नियुक्ति न मिलने से खफा

इलाहाबाद  : नौकरी पाने व नियमों में बदलाव को लेकर प्रतियोगियों का आंदोलन पूरे उफान पर है। शहर भर में जगह-जगह बेमियादी आंदोलन व प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। चयन बोर्ड कार्यालय के सामने गणतंत्र दिवस के मौके पर शुरू हुआ अनशन दूसरे भी चलता रहा, वहीं बेसिक शिक्षा परिषद मुख्यालय पर प्रशिक्षु शिक्षक मौलिक नियुक्ति के लिए अनशन पर तीसरे भी डटे रहे।


बालसन चौराहे पर पुलिस भर्ती व आयोगों की बहाली का मुद्दा शनिवार को भी गूंजा तो हाईकोर्ट के अंबेडकर चौराहे पर आंदोलनकारियों ने तिरंगा यात्र निकाली।  शिक्षा निदेशालय पर बैठे प्रशिक्षु शिक्षक भोजराज सिंह और रामसजीवन विश्वकर्मा ने बताया कि उन लोगों ने अक्टूबर, 2016 में भी अनशन किया था। मौलिक नियुक्ति जल्दी ही मिलने के आश्वासन पर अनशन तोड़ दिया था लेकिन, तीन महीने बीत जाने के बाद भी अनसुनी जारी है। गणतंत्र दिवस पर भी उन्हें न्याय मिला। बोले, इस बार खोखले वादे पर हटेंगे नहीं, जब तक नियुक्ति नहीं मिलती तब तक अनशन पर बैठे रहेंगे।

महराजगंज : बीएसए ने विशिष्ट बी०टी०सी० 2004 चयन द्वारा नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना व जी०पी०एफ० से आच्छादित करने के प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु वित्त एवं लेखाधिकारी को प्रेषित किया पत्र


महराजगंज : बीएसए ने विशिष्ट बी०टी०सी० 2004 चयन द्वारा नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना व जी०पी०एफ० से आच्छादित करने के प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु वित्त एवं लेखाधिकारी को प्रेषित किया पत्र।

Saturday, January 27, 2018

हाथरस : प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन में मताधिकार के प्रयोग हेतु अवकाश घोषित, ब्लॉकवार चुनाव कार्यक्रम सह आदेश देखें

हाथरस : प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन में मताधिकार के प्रयोग हेतु अवकाश घोषित, ब्लॉकवार चुनाव कार्यक्रम सह आदेश देखें

ललितपुर : बेसिक शिक्षक/कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी ऋण समिति के मतदान के दृष्टिगत 674 शिक्षक/कर्मचारी सदस्यों का अवकाश घोषित, आदेश देखें

ललितपुर : बेसिक शिक्षक/कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी ऋण समिति के मतदान के दृष्टिगत 674 शिक्षक/कर्मचारी सदस्यों का अवकाश घोषित, आदेश देखें

हाथरस : शैक्षिक सत्र 2018-19 में अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले 5-5 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने हेतु समस्त बीईओ को आदेश, देखें

हाथरस : शैक्षिक सत्र 2018-19 में अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले 5-5 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने हेतु समस्त बीईओ को आदेश, देखें

ललितपुर : 31 जनवरी तक शत प्रतिशत स्वेटर वितरण न किये जाने पर सम्बन्धित प्र0अ0 का वेतन रोकने का आदेश, देखें

ललितपुर : 31 जनवरी तक शत प्रतिशत स्वेटर वितरण न किये जाने पर सम्बन्धित प्र0अ0 का वेतन रोकने का आदेश, देखें

झाँसी : समिति के सदस्यों के चुनाव में मतदान हेतु सम्मिलित होने वाले अध्यापकों को दिनांक 29 जनवरी 2018 का विशेष अवकाश स्वीकृत, बीएसए ने जारी किया आदेश, प्रति देखें

झाँसी : समिति के सदस्यों के चुनाव में मतदान हेतु सम्मिलित होने वाले अध्यापकों को दिनांक 29 जनवरी 2018 का विशेष अवकाश स्वीकृत, बीएसए ने जारी किया आदेश, प्रति देखें

झाँसी : दिनांक 28 जनवरी 2018 रविवार)को पल्स पोलियो दिवस पर विद्यालय खुलने का बीएसए ने जारी किया आदेश, प्रति देखें

झाँसी : दिनांक 28 जनवरी 2018 रविवार)को पल्स पोलियो दिवस पर विद्यालय खुलने का बीएसए ने जारी किया आदेश, प्रति देखें

Friday, January 26, 2018

सहारनपुर : नए सत्र से होना है संचालन, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संचालन में रार


परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से संचालन में रार पैदा होने लगी है। हालांकि चयनित 55 स्कूलों का संचालन अप्रैल नए सत्र में अप्रैल से होना है, लेकिन कार्यरत शिक्षक अभी से अन्यत्र स्थानों पर स्थानान्तरित की आशंका से बेचैन है। मामले में शिक्षक संघ ने कड़ा एतराज जताते हुए शिक्षक हितों को सर्वोच्च वरीयता देने की मांग की है।

बेसिक स्कूलों की तस्वीर को उजला करने के लिए इन दिनों प्रदेश सरकार जोरशोर से दावे और घोषणाएं कर रही है। अप्रैल से आरंभ होने वाले नए सत्र के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक ब्लाक में 5-5 स्कूलों को नए सत्र से अंग्रेजी माध्यम से संचालित किया जायेगा। स्थानीय स्तर पर इसके लिए कार्यवाही शुरु हो चुकी है। 11 ब्लाक के 55 स्कूलों के चयन के बाद विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति को जिले भर में परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों से आवेदन पत्र मांगे है। प्रवेश परीक्षा में कामयाब शिक्षकों को वरीयतानुसार स्कूलों में भेजा जायेगा।

अन्यत्र स्थानांतरण की आशंका से बेचैन: अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जाने वाले स्कूलों में कार्यरत शिक्षक अन्यत्र स्कूलों में स्थानान्तरण की आशंका से बेचैन हो गए हैं और इसे लेकर इनके भी कई तर्क हैं। मसलन प्रवेश परीक्षा में चयन के बाद उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इन्हीं स्कूलों में नियुक्ति दी जाए, जहां वे कार्यरत हैं।

इच्छानुसार समायोजन की मांग: शिक्षकों का कहना है कि यदि प्रवेश परीक्षा में किसी शिक्षक का चयन नही होता है तो संबंधित शिक्षक को उसकी इच्छानुसार किसी विद्यालय में समायोजित अथवा स्थानान्तरित किया जाना चाहिए।

परीक्षा के प्रारूप में अड़ंगा: प्रवेश परीक्षा में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय या अंग्रेजी माध्यम की अर्हता वाले शिक्षकों, जिनके पास विज्ञान, गणित व सामान्य विषय रहा हो, की लिखित परीक्षा उसके विषय के अनुसार कराई जाए। जिससे इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को कोई परेशानी न हो। उधर पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह पंवार का कहना है कि शिक्षक हितों के विरुद्ध किए कार्यों को संगठन बर्दाश्त नही करेगा। संघ ने शिक्षकों की भावनाओं से बीएसए को अवगत करा दिया है