DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, May 28, 2020

यूपी बोर्ड : तैयार होने लगा बोर्ड परीक्षा का परिणाम

यूपी बोर्ड : तैयार होने लगा बोर्ड परीक्षा का परिणाम।


तैयार होने लगा बोर्ड परीक्षा का परिणाम

प्रयागराज : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम तैयार होने लगा है। 90 फीसदी से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के साथ ही बच्चों को मिले अंक विषयवार अंकपत्र पर चढ़ाए जाने लगे हैं। जिस तेजी से मूल्यांकन हुआ है, अब परिणाम जून अंत तक आने की पूरी संभावना बन गई है। इसी के साथ परीक्षा में सम्मिलित 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार भी पूरा हो जाएगा। मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने की शासनस्तर पर लगातार समीक्षा भी हो रही है।

23 मई तक कुल 3.10 उत्तरपुस्तिकाओं में से सवा दो करोड़ से अधिक का मूल्यांकन हो चुका था। अब तक 90 प्रतिशत से अधिक कॉपियां जांची जा चुकी है और इस हफ्ते सभी 281 केंद्रों पर मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों में मिले नंबर अंकपत्र पर चढ़ाने के लिए कम्प्यूटर फर्मों को तीन चरणों में भेजे जाते हैं। पहले चरण के अंक भेजे जा चुके हैं जबकि दूसरे चरण के अंक एक-दो दिन में भेजे जाएंगे। अलग-अलग विषयों के अंक रोल नंबर के अनुसार चढ़ाए जाते हैं। तीसरे चरण में अंक भेजने के बाद मिलान का काम शुरू होगा। मूल्यांकन पूरा होने के एक महीने में परिणाम घोषित हो जाता है। इस लिहाज से जून अंत तक रिजल्ट आने की पूरी संभावना है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सचिव नीना श्रीवास्तव को मिला तीन महीने का सेवा विस्तार भी 30 जून को समाप्त हो रहा है।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

प्रयागराज : आठवीं तक के 53 नए स्कूलों को मिली मान्यता

प्रयागराज : आठवीं तक के 53 नए स्कूलों को मिली मान्यता।


आठवीं तक के 53 नए स्कूलों को मान्यता


प्रयागराज : जिले में कक्षा एक से आठ तक के 53 नए स्कूलों को 2020-21 सत्र से मान्यता मिली है। इनमें 31 प्राथमिक व 17 उच्च प्राथमिक स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने की मंजूरी दी गई है जबकि एक प्राथमिक व चार उच्च प्राथमिक स्कूलों ने हिन्दी माध्यम से मान्यता प्राप्त की है। इसकी सूचना शासन को भेज दी गई है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि कुल 94 प्राथमिक एवं 38 उच्च प्राथमिक विद्यालयों ने अंग्रेजी माध्यम से जबकि छह प्राथमिक व पांच उच्च प्राथमिक विद्यालयों ने हिन्दी माध्यम से मान्यता के लिए 2019-20 सत्र में आवेदन किया था। 31 मार्च तक आवेदन का निस्तारण किया गया। इनमें से 68 प्राथमिक व 22 उच्च प्राथमिक स्कूलों के आवेदन मानक पूरे न होने के कारण निरस्त किए गए हैं। वर्तमान में जिले में चार हजार से अधिक मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल हैं।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

मुविवि : बीएड के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

मुविवि : बीएड के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी।


मुविवि : बीएड के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मक्त विश्वविद्यालय (मुविवि) ने बीएड एवं बीएड विशिष्ट शिक्षा सत्र 2020 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि फिर बढ़ा दी है। कोरोना महामारी की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने के कारण कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने यह निर्णय लिया है। बीएड-बीएड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश परीक्षा-2020 के समन्वयक प्रो. प्रेम प्रकाश दुबे ने बताया कि अंतिम तिथि 12 जून तक बढ़ा दी गई है। वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून कर दी गई है। मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में प्रेषित करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जून कर दी गई है।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

फतेहपुर : आरटीई 2009 के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का कक्षा-1/पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन करने का संशोधित कार्यक्रम जारी

फतेहपुर : आरटीई प्रवेश प्रक्रिया की बढ़ी तिथि।




फतेहपुर : नि शुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत गरीब तबके के बच्चों को निजी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश दिए जाने के लिए कार्यक्रम चल रहा है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते दो चरणों में पूरी होने वाली प्रक्रिया की तिथियों में बेसिक शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बदलाव कर दिया है। बीएसए को निर्देशित किया है कि प्रक्रिया को नई तिथियों के अनुसार संचालित करके बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश कराया जाए। निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया के तहत बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए शासन हर साल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से आवेदन मांगता है। आवेदन की जांच पड़ताल करके निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाए जाते हैं। जिसका सारा खर्च शासन उठाता है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में आवेदन करने की तिथि को 2 जून, कार्यालय द्वारा सत्यापन 5 जून तक और लाटरी निकालने की तिथि 6 जून तथा स्कूल आवेदन 10 जुलाई को होगा इसी तह द्वितीय चरण में 10 जून से 10 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। सत्यापन 13 जुलाई और स्कूल आवेदन 30 जुलाई को होगा।

.........


फतेहपुर : कोरोना के संकट को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगा दिया है। इसी समय में शासन ने आरटीई (अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009) के तहत अलाभित समूह के बच्चों को निजी कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा की थी। लॉकडाउन के चलते अभिभावकों को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए तिथियों में परिवर्तन कर दिया है। शैक्षिक सत्र 2020-21 के तहत कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन/ऑफलाइन प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन आवेदनों का विभागीय सत्यापन तथा लाटरी की प्रक्रिया के बाद आवेदक के पाल्यों को निश्शुल्क प्रवेश निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों में होते हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन ने राहत देते हुए इसमें बदलाव किया है। जिसमें पूर्व में प्रथम चरण में ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन करने की तिथि 2 से 24 मई रखी गई थी इसमें बदलाव करते हुए इसे 25 से 27 मई तो 10 जुलाई को संबंधित स्कूल में चयन की सूची जारी होगी। द्वितीय चरण में 30 मई से 25 जून के आवेदन को बढ़ाकर 26 से 28 जून कर दिया गया है। 20 जुलाई को संबंधित स्कूल में चयन की सूची जारी होगी।







फतेहपुर : आरटीई 2009 के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का कक्षा-1/पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन करने का कार्यक्रम जारी।



गरीब बच्चों के निशुल्क शुल्क प्रवेश का कार्यक्रम जारी

पहले चरण के लिए 24 मई तक कर सकते हैं आवेदन

फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने पूर्व लाभ परिवारों को निजी स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई के लिए प्रवेश दिलाने का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में होगी पहले चरण में प्रवेश को 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। 25 से 27 मई तक आवेदन पत्रों की जांच कर सूचीबद्ध किया जाएगा। 28 मई को लाटरी सिस्टम से स्कूलों का आवंटन होगा। इस चरण के आवेदक 10 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में 30 मई से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। 26 से 28 जून तक आवेदनों की जांच कर उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा।










 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, May 27, 2020

यहां तुम बैठे हो घरों में, वहां चांद पर पहुंची दुनिया', लॉकडाउन खुलते ही शुरू होगा 'स्कूल चलो' अभियान

यहां तुम बैठे हो घरों में, वहां चांद पर पहुंची दुनिया', लॉकडाउन खुलते ही शुरू होगा 'स्कूल चलो' अभियान

‘लेके आए हम हरमोनियां, घर से निकलो मुन्ने मुनिया। यहां तुम बैठे हो घरों में, वहां चांद पर पहुंची दुनिया। अब स्कूल चलो तुम’ फतेहपुर जिले के गांव में बच्चों को स्कूल तक ले आने के लिए तैयार ये वीडियो इन दिनों गोरखपुर के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में तेजी से वायरल हो रहा है।

दो मिनट 50 सेकेंड के वीडियो में शिक्षकों की टोली एक गांव में वाद्य यंत्र लेकर बच्चों और अभिभावकों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं। गाने का व्यंगात्मक मिजाज और पढ़ाई की अहमियत को समझाते अनोखे अंदाज को शिक्षक सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी पसंद कर रहे हैं।

कइयों ने तो लॉकडाउन खुलते ही स्कूल चलो अभियान के तहत शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया में कुछ ऐसे ही अनोखे तरीके अपनाने की बात कर रहे हैं। गाने के दौरान हरमोनियम, ढोलक और हाथों में तख्तियां लेकर बच्चों को खेलकूद के साथ ही पढ़ाई पर भी ध्यान देने की नसीहत मिलती है।

वहीं कखगघ, एबीसीडी, 1234 की अहमियत समझाते हुए उनके अंदर मौजूद अफसर को टटोलने का प्रयास काफी रास आता है।

बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए ये गीत प्रेरित करता है, इसलिए स्कूल चलो अभियान के तहत इस गीत का इस्तेमाल नामांकन के लिए गोरखपुर का बेसिक शिक्षा विभाग भी करेगा।

हाथरस : बृहद मरम्मत कार्य हेतु एस्टिमेट निर्माण के सम्बन्ध में

हाथरस : बृहद मरम्मत कार्य हेतु एस्टिमेट निर्माण के सम्बन्ध में







महोबा : ARP के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

महोबा : ARP के चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें।




 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

लॉकडाउन के बीच कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों में नि:शुल्क बंटने के लिए आने लगीं बच्चों की नि:शुल्क किताबें

लॉकडाउन के बीच कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों में नि:शुल्क बंटने के लिए आने लगीं बच्चों की नि:शुल्क किताबें


प्रयागराज | 27 May 2020

लॉकडाउन के बीच कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों में नि:शुल्क बंटने के लिए किताबें आनी शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के 2477 प्राथमिक  एवं 1001 उच्च प्राथमिक स्कूलों के चार लाख से अधिक बच्चों के अलावा राजकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों, समाज कल्याण विभाग, मदरसा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक  के तकरीबन पांच लाख बच्चों को  नए सत्र में स्कूल खुलने पर किताबें बांटी जाएंगी।


अब तक कक्षा 6 की 44300 मंजरी, 10500 विज्ञान, 30000 संस्कृत पीयूषम, कक्षा 6 से 8 तक की 8700 पर्यावरण, कक्षा 5 की 43500 रेनबो और कक्षा 4 की 40000 संस्कृत पीयूषम की सप्लाई हो चुकी है और इन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय मुट्ठीगंज में रखा गया है।


 बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि 20 जून तक सभी किताबों की सप्लाई हो जाएगी और उसके बाद ब्लाक संसाधन केंद्रों को भेज दी जाएंगी। लॉकडाउन खुलने पर कोई फैसला होने के बाद किताबें बच्चों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

Tuesday, May 26, 2020

महराजगंज : आपरेशन कायाकल्प अन्तर्गत अवस्थापन सुविधाओं के निर्माण अथवा जीर्णोद्धार हेतु पिछले दो वित्तीय वर्षों में ग्राम पंचायत निधि से हुए व्यय धनराशि के सम्बन्ध डीएम ने दिया निर्देश

महराजगंज : आपरेशन कायाकल्प अन्तर्गत अवस्थापन सुविधाओं हेतु वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में ग्राम पंचायत निधि से हुए व्यय धनराशि की सूचना प्रेषण के सम्बन्ध में डीएम ने दिया निर्देश।

हाथरस : शिक्षकों की समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में आदेश जारी, देखें

हाथरस : शिक्षकों की समीक्षा बैठक के सम्बन्ध में आदेश जारी, देखें







हाथरस : एक दूसरे के सामने अवस्थित या बीच मे रास्ते/दीवार वाले 11 विद्यालयों का संविलयन किये जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

हाथरस : एक दूसरे के सामने अवस्थित या बीच मे रास्ते/दीवार वाले 11 विद्यालयों का संविलयन किये जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

हाथरस : अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों के ट्रांसफर आर्डर की तिथि से संवर्ग में वरिष्ठता निर्धारण सम्बन्धी स्पष्टीकरण आदेश जारी, देखें

हाथरस : अंतर्जनपदीय स्थानांतरित शिक्षकों के ट्रांसफर आर्डर की तिथि से संवर्ग में वरिष्ठता निर्धारण सम्बन्धी स्पष्टीकरण आदेश जारी, देखें

परिषदीय शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द पूरी कराए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

परिषदीय शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द पूरी कराए जाने की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र। 

बिना परीक्षा के प्रमोट करने पर कठिन होगी नौकरी की राह

बिना परीक्षा के प्रमोट करने पर कठिन होगी नौकरी की राह


प्रयागराज। लॉक डाउन में लगातार यह मांग की जा रही है कि छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट कर दिया जाए। इसके लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि, इविवि प्रशासन इसके लिए अभी तैयार नहीं है। इसके बावजूद अगर ऐसा कोई निर्णय लिया जाता है तो इससे मेधावी छात्र-छात्राओं को काफी नुकसान होगा।



 खासतौर पर स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी सभी को औसत अंक परीक्षाओं में सफलता हासिल कर पाना मुश्किल हो जाएगा। कई छात्र संगठनों की ओर से मिले तो प्रतियोगी मांग की जा रही है कि स्नातक परीक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र- कम हो छात्राओं को बिना परीक्षा अगली जाने चयन कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए। साथ ही स्नातक अंतिम वर्ष के के अवसर क छात्र-छात्राओं को न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण घोषित किया जाए, ताकि अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने में उन्हें कोई दिक्कत न हो। 


जानकार मानते हैं कि ऐसा हुआ तो इसमें छात्र-छात्राओं को काफी नुकसान होगा। अगर स्नातक प्रथम एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाता है तो उन्हें औसत अंक मिलेंगे और स्नातक अंतिम वर्ष के रिजल्ट पर इसका असर पड़ेगा। वहीं, स्नातक अंतिम वर्ष में 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किए जाने से भी विद्यार्थियों को नुकसान होगा, क्योंकि तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की मेरिट में स्नातक के अंक जोड़े जाते हैं। 

69000 शिक्षक भर्ती के मेधावियों के लाइव इंटरव्यू की मांग

69000 शिक्षक भर्ती के मेधावियों के लाइव इंटरव्यू की मांग


प्रयागराज। बीटीसी संयुक्त मोर्चा ने 69000 शिक्षक भर्ती के मेधावियों के लाइव इंटरव्यू की मांग को लेकर ट्विटर,फेसबुक और सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ा है।


 अभ्यर्थियों का कहना है जिस प्रकार संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, एम्स, क्लैट, आईआईटी के अव्वल छात्र सामने आकर अपनी तैयारी के बारे में बताते है। 


उसी प्रकार 69000 के मेधावियों को भी एक मंच पर लाकर इनके इंटरव्यू की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे उन पर लगने वाले आरोपों का खुलासा हो सके। इसके लिए ट्विटर और फेसबुक पर संजीव त्रिपाठी,आशुतोष चतुर्वेदी, राज कुंवर दुबे लगातार पोस्ट कर रहे हैं।

CBSE : कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते अब 15 हजार केंद्रों पर होगी बाकी बची परीक्षाएं

CBSE : कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते अब 15 हजार केंद्रों पर होगी बाकी बची परीक्षाएं।



कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते अब 15 हजार केंद्रों पर होगी सीबीएसई की बाकी बची परीक्षाएं

गृह मंत्रालय ने इसे लेकर जारी गाइडलाइन में साफ किया गया है कि संक्रमण प्रभावित क्षेत्र (कंटेंनमेंट) में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं होना चाहिए।

नई दिल्ली :  कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की बाकी बची परीक्षाएं अब देश के करीब 15 हजार केंद्रों पर होगी। स्वकेंद्र (सेल्फ सेंटर) यानी छात्र जिस स्कूल में पढ़ते थे वहीं परीक्षाएं कराने की घोषणा के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को 12 हजार और स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने की मंजूरी दी है। इससे पहले इन परीक्षाओं को लेकर देश भर में सिर्फ तीन हजार स्कूलों को ही केंद्र (सेंटर) बनाया गया था। जहां अब तक परीक्षाएं हुई भी है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसे विस्तार दिया गया है।

मंत्रालय ने सीबीएसई को परीक्षाओं की तैयारियां करने के दिए निर्देश


मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इसके साथ ही सीबीएसई को इन सभी 12 हजार नए केंद्रों पर परीक्षाओं से जुड़ी सभी जरुरी तैयारियां करने के भी निर्देश दिए है। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर तय किए कड़े सुरक्षा मानक का कड़ाई से पालन कराने को भी कहा है। इस बीच शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन भी कराया जाएगा। यही वजह है कि इन सभी केंद्रों को परीक्षाओं के लिए भी ज्यादा से ज्यादा क्लास रूम भी तैयार रखने को कहा है।

देश भर में अब सिर्फ 12वीं की ही परीक्षाएं होगी


फिलहाल मंत्रालय ने सीबीएसई की बाकी बची परीक्षाओं को एक से पंद्रह जुलाई के बीच कराने का फैसला लिया है। हालांकि दसवीं की परीक्षाएं सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ही कुछ क्षेत्रों में होगी, जहां यह दंगे के चलते नहीं हो पायी थी। ऐसे में देश भर में अब सिर्फ 12वीं की ही परीक्षाएं होगी।

एक से 15 जुलाई के बीच होनी है परीक्षाएं, स्वकेंद्र पर होगी परीक्षा

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच एक से पंद्रह जुलाई के बीच होने वाली सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर मंत्रालय ने पहले ही छात्रों को बड़ी राहत दे दी है। इसके तहत उन्हें दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों पर जाने के बजाय उन्हीं स्कूलों में उनकी परीक्षाएं कराने का फैसला लिया था, जहां वह पढ़ रहे थे। ऐसे में उन्हें परीक्षा केंद्र तब जाने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

कंटेंनमेंट में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं होना चाहिए- गृह मंत्रालय

हालांकि गृह मंत्रालय ने इसे लेकर जारी गाइडलाइन में साफ किया गया है, कि संक्रमण प्रभावित क्षेत्र (कंटेंनमेंट) में कोई भी परीक्षा केंद्र नहीं होना चाहिए। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से इसे लेकर पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए कहा है।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, May 25, 2020

ग्रीष्मावकाश में ऑनलाइन शिक्षण कार्य बंद करने या बदले में उपार्जित अवकाश दिए जाने की मांग को लेकर वि0बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने लिखा पत्र

ग्रीष्मावकाश में ऑनलाइन शिक्षण कार्य बंद करने या बदले में उपार्जित अवकाश दिए जाने की मांग को लेकर वि0बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने लिखा पत्र

यूपी बोर्ड : 42 जनपदों में मूल्यांकन पूरा, आज रहेगी छुट्टी, अवशेष जनपदों में कल से फिर शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड : 42 जनपदों में मूल्यांकन पूरा, आज रहेगी छुट्टी, अवशेष जनपदों में कल से फिर शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन।



यूपी बोर्ड : 42 जनपदों में मूल्यांकन पूरा, आज रहेगी छुट्टी, अवशेष जनपदों में कल से फिर शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन।


प्रयागराज : यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन ने गति पकड़ ली है। प्रदेश के 42 जिलों में मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि ईद की छुट्टी के कारण 25 मई को मूल्यांकन कार्य नहीं होगा लेकिन मंगलवार से कॉपियों का मूल्यांकन फिर शुरू हो जाएगा। इस बारे में यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में सबसे पहले ग्रीन जोन और इसके बाद ऑरेंज एवं रेड जोन में यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू कराया गया था। रविवार तक पूरे प्रदेश में 87 फीसदी मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। केवल 13 फीसदी मूल्यांकन कार्य शेष रह गया है। ऐसे में प्रदेश में 42 जिलों को छोड़ अन्य जितने जिलों में मूल्यांकन का काम बाकी रह गया है, अब वहां मूल्यांकन पूरा होने में ज्यादा वक्त नहीं लेगा। केवल 13 फीसदी मूल्यांकन शेष रह जाने का मतलब है कि कॉपियों का मूल्यांकन अब अंतिम दौर में है। ग्रीन जोन में तो अमेठी को छोड़कर बाकी सभी जिलों में मूल्यांकन का कार्य पूरा किया जा चुका है। उधर, यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की ओर जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि सोमवार को ईद की छुट्टी के कारण कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बंद रहेगा। मंगलवार से मूल्यांकन कार्य फिर शुरू करा दिया जाएगा।




 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

राजकीय महाविद्यालयों में चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में होनी है प्रोन्नति, जून- जुलाई में शुरू होगी प्रोन्नति की प्रक्रिया

राजकीय महाविद्यालयों में चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में होनी है प्रोन्नति, जून- जुलाई में शुरू होगी प्रोन्नति की प्रक्रिया।

प्रयागराज। प्रदेश के सभी राजकीय स्नातक एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तृतीय श्रेणी में प्रोन्नति की प्रक्रिया जून-जुलाई में

शुरू होने की संभावना है। इस बाबत सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. बीएल शर्मा की ओर से सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों और पुस्तकालयाध्यक्ष राजकीय पब्लिक

लाइब्रेरी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में पदोन्नति की प्रक्रिया अप्रैल-मई में शुरू की जानी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अभी परीक्षा भी नहीं हुई। लॉकडाउन से पहले निदेशालय की ओर से तीन फरवरी 2020 को एक पत्र जारी कर कहा गया था कि चतुर्थ से तृतीय श्रेणी में प्रोन्नति के लिए अप्रैल/मई 2020 में परीक्षा आयोजित किए जाने की संभावना है।





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

फतेहपुर : छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन नामांकन पर जोर दे रहा शिक्षा विभाग

फतेहपुर : ऑनलाइन छात्र-छात्राओं के नामांकन पर जोर दे रहा शिक्षा विभाग।


फतेहपुर : ऑनलाइन छात्र-छात्राओं के नामांकन पर जोर दे रहा शिक्षा विभाग।


ऑनलाइन नामांकन पट जो दे रहा विभाग फतेहपुर। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लम्बे समय से चल रहे देश व्यापी लॉकडाउन के कारण बंद चल रहे परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की गई है वहीं अब नए बच्चों के नामांकन भी ऑनलाइन किए जा रहे हैं। बीएसएफ के निर्देश पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के करीब ढाई सौ विद्यालयों ने आनलाइन नामांकन कर रहे हैं। लॉकडाउन में बंद चल रहे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र छात्राओं के नए प्रवेश के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। विद्यालय द्वारा अपने गांव के क्षेत्र के अभिभावकों का ग्रुप बना कर उसमें अपने पाल्यों का नामांकन कराने के लिए जोर दे रहे हैं। जिले के 13 ब्लॉकों के करीब ढाई सौ से अधिक विद्यालयों ने यह प्रक्रिया अपनाते हुए नए बच्चों का प्रवेश कर रहे है। साथ ही सभी पुराने बच्चों के साथ सोशल ग्रुप में जोड़कर आनलाइन शिक्षा भी दे रहे हैं। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य परियोजना विभाग से प्रतिदिन शिक्षा माडयूल आ रहे हैं। जिन्हें विद्यालयों के ग्रुप में भेजे जाते हैं। जिसके तहत विद्यालय के शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं। अभी चौथे चरण का लॉक डाउन चल रहा है ऐसे में नए बच्चों के विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन ही व्यवस्था की गई है।









 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।