Monday, July 22, 2024
Sunday, July 21, 2024
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के गांव में तैनात शिक्षकों की संबद्धता खत्म करने पर बीईओ पर प्रतिकूल प्रविष्टि की गिरी गाज
पहले बाबुओं की संपत्ति की हो जांच, फिर करें शिक्षकों से मांगे संपत्ति का हिसाब
बेसिक शिक्षा से कलरव और किसलय की हुई विदाई, अब सारंगी और मृदंगम से बच्चे करेगें पढ़ाई
मदरसा छात्रों को स्कूलों में शिफ्ट करने का आदेश गैरकानूनी, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व अन्य संगठनों ने जताई नाराजगी
Saturday, July 20, 2024
बेसिक शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के शासनादेश को चुनौती
NMOPS ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को पत्र लिखकर OPS की फिर से रखी मांग
पिछले स्कूल से TC लाने का दबाव नहीं डाल सकते संस्थान, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Friday, July 19, 2024
इस जिले में बीएसए का आदेश, जूते-चप्पल उतारकर कक्षा में प्रवेश करें
इस जिले में बीएसए का आदेश, जूते-चप्पल उतारकर कक्षा में प्रवेश करें
शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहनकर जाने पर भी लगाई रोक
शिक्षण कार्य के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे
संभल : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बच्चों और शिक्षकों के कक्षा में जूते-चप्पल पहनकर जाने पर रोक लगा दी है। उनका कहना है कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है। कक्षाओं के बाहर जूते- चप्पल रखने की व्यवस्था की जाए। साथ ही शिक्षक स्कूल में जींस और टी शर्ट पहनकर नहीं जा सकेंगे और पढ़ाने के दौरान मोबाइल के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी। बच्चे शिक्षकों से जय हिंद और नमस्ते बोलेंगे।
बीएसए ने डीएम के आदेश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया है कि वह अपने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों और कार्यालयों में शिक्षकों को स्पष्ट कर दें कि अपरिहार्य परिस्थिति व विभागीय उच्चाधिकारियों के ही फोन रिसीव करेंगे। विद्यालय में बच्चों की कापियां जांचने के लिए केवल लाल स्याही वाली कलम का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
बच्चे शिक्षकों को गुरुजी और महिला शिक्षकों को दीदी अथवा बहनजी कहकर संबोधित करेंगे। विद्यालय के निरीक्षण के समय कोई भी अधिकारी प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। विद्यालय व कार्यालय पूर्ण रूप से तंबाकू उत्पाद एवं प्लास्टिक रहित रहेंगे। किसी भी दशा में प्लास्टिक की पानी की बोतल एवं बर्तन का प्रयोग न किया जाए। निरीक्षण के समय ऐसा पाए जाने पर संबंधित को अर्थदंड से दंडित किया जाएगा और विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी जाएगी। विद्यालयों/ कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी, सहायकों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों भारतीय गणवेश परिधान ही पहने जाएं।
'मैडम जी' की जगह कहना पड़ेगा 'दीदी' और सर को कहेंगे 'गुरुजी', यूपी के इस जिले के स्कूलों में लागू हुआ नया नवाचार
बीएसए अलका शर्मा ने कहा कि पुरातन संस्कृति को धरातल पर उतारने के लिए यह कवायद शुरू की जा रही है। इस कदम से बच्चों के भीतर शिक्षकों के प्रति सम्मान बढ़ेगा।
संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी पहल शुरू की है। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों में अब पुरातन संस्कृति को अपनाया जाएगा। अब विद्यालय में महिला शिक्षकों को "मैडम" की जगह "दीदी अथवा बहन जी" कहकर बुलाया जाएगा जबकि पुरुष शिक्षकों के लिए "गुरुजी" शब्द का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे शिक्षकों को "नमस्ते" या "जय हिंद" कहेंगे। डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने नई पहल को शुरू करते हुए परिषदीय विद्यालयों को आदेश जारी कर दिया है।
स्कूलों में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक
संभल जिले की बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति की झलक परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों तक पहुंचे इसके लिए डीएम के निर्देश पर जिले भर के सभी परिषदीय विद्यालयों को एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत परिषदीय विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं को अब दीदी अथवा बहन जी कहकर संबोधित किया जाएगा जबकि पुरुष शिक्षकों के लिए गुरुजी शब्द का इस्तेमाल होगा।
अधिकारी भी टीचर को बहन जी और गुरुजी कहेंगे
उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों के अलावा स्कूल का निरीक्षण करने आने वाले अधिकारी भी शिक्षकों को दीदी, बहन जी और गुरु जी कहकर संबोधित करेंगे। इसके अलावा विद्यालय समय में कोई भी शिक्षक पान ,सिगरेट, तंबाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करेगा। अगर कोई भी शिक्षक इनका इस्तेमाल करते पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं विद्यालय में प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित रहेगा। अगर कोई भी इनका इस्तेमाल करता है तो उस पर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
कोर्ट से रास्ता साफ, शासन में फंसी जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती

प्रदेशभर में 93 केंद्रों पर कराई जाएगी परीक्षा, हाईस्कूल व इंटर के 44,362 अभ्यर्थी होंगे शामिल
यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को
प्रदेशभर में 93 केंद्रों पर कराई जाएगी परीक्षा, हाईस्कूल व इंटर के 44,362 अभ्यर्थी होंगे शामिल
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल, इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को होगी। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में 93 केंद्र बनाए गए हैं। अधिकतर केंद्र जिला मुख्यालयों के जीआईसी में बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 44,362 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। संबंधित विद्यालय की लॉग इन पर विद्यार्थियों का प्रवेश भेजा गया है। विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क करके इसे प्राप्त कर सकते हैं। केंद्रों का निर्धारण पिछले दिनों डीआईओएस के नेतृत्व में कर दिया गया था। ज्यादातर केंद्र राजकीय इंटर कॉलेजों में बने हैं। जहां पर जीआईसी नहीं है, वहां पर एडेड विद्यालयों में यह परीक्षा कराई जाएगी। इसकी निगरानी सीसीटीवी से होगी। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा पूर्व की भांति की गई है, जिससे पेपर लीक न हो सके। सुबह की पाली में आठ से 11:15 बजे तक हाईस्कूल की परीक्षा होगी।
इसमें 20,729 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर दो से 5:15 बजे तक इंटर के 23,633 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्रों को परीक्षा शुरू होने के 48 घंटे पहले खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचने को कहा गया है। यह परीक्षा तीन घंटे की है लेकिन 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया है।
93 केंद्रों पर 20 जुलाई को कराई जाएगी यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण हो गया है। 20 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए 93 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा होगी। इसमें प्रदेश भर के 44,362 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड ने पिछले हफ्ते परीक्षा तिथि घोषित की थी। इस परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की जिम्मेदारी डीआईओएस को दी गई थी। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालयों में बनाए गए और अधिकतर केंद्र जीआईसी में हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों का प्रवेश पत्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 20,729 और इंटरमीडिएट के 23,633 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि केंद्रों पर प्रश्न पत्र का रखरखाव मुख्य परीक्षा की भांति ही किया जाएगा। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से होगी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेंट/इम्प्रूवमेन्ट परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई को

