DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, October 26, 2017

पूर्व शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही विजिलेंस

एक टीम बैंक खातों और इन्वेस्टमेंट की जांच में लगी तो दूसरी नामी बेनामी संपत्ति खंगालने में

इलाहाबाद : आय से अधिक संपति अर्जित करने के आरोपों से घिरे एमएलसी बासुदेव यादव की नामी और बेनामी संपत्ति का ब्योरा विजिलेंस टीम ने जुटाना शुरू कर दिया है। एसपी विजिलेंस ने दो इंस्पेक्टरों की टीम को बैंक खाते, कंपनियों में इन्वेस्टमेंट, एफडी, लॉकर की पड़ताल के लिए लगाया गया है। दूसरी टीम मकान, दुकान, स्कूल, कालेज, अपार्टमेंट, जमीन खरीदे जाने के मामलों की सूची तैयार कर रही है। विजिलेंस टीम यह दस्तावेज जुटाएगी कि किन वर्षो में कितनी संपति अर्जित की गई। एमएलसी के अलावा उनके परिवार के सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों यहां तक की नौकरों के नाम से खरीदी गई संपत्ति का आंकलन भी किया जाएगा।

बासुदेव यादव के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले को लेकर विजिलेंस टीम ने जांच के लिए एक खाका तैयार किया है। जांच की शुरुआत इलाहाबाद से होगी। बासुदेव यादव जिन भी शहरों में अहम पदों पर रहे, वहां उनके द्वारा अर्जित संपत्ति का पता लगाया जाएगा। नामी और बेनामी संपत्ति की सूची तैयार करने के बाद एमएलसी का बयान दर्ज होगा, ताकि वह स्पष्ट कर सकें कि उन्होंने किस मद में क्या खरीदा, खरीदारी के लिए रुपये कहां से आए। विजिलेंस टीम को शक है कि घोषित बैंक खातों के अलावा परिवार के सदस्यों के कई गोपनीय खाते भी हो सकते हैं, इसका पता भी लगाया जाएगा।

एमएलसी व सपा नेता बासुदेव यादव शिक्षा विभाग में इलाहाबाद, वाराणसी समेत तमाम जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वर्ष 2014 में वे सेवानिवृत्त हुए। इसके पहले तक वे निदेशक और सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद थे।शासन के आदेश पर एमएलसी बासुदेव यादव की संपत्ति जांच की जा रही है। आय से अधिक संपति अर्जित करने के आरोपों का पता लगाया जा रहा है। - शैलेश यादव, एसपी विजिलेंस।

विजिलेंस जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। अकूत संपति जुटाने का आरोप बेबुनियाद है। भाजपा सत्ता में आने के बाद दूसरे दलों के नेताओं के खिलाफ साजिश रच रही है। मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा गया। मैं जांच में बेदाग साबित होऊंगा। जनता का प्यार मिला तभी एमएलसी बना। - बासुदेव यादव, एमएलसी

No comments:
Write comments