DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, December 20, 2015

बरेली : बिना मैसेज नहीं मिलेगी शिक्षकों को छुट्टी , छुट्टी के लिए स्कूल खुलने से 15 मिनट पूर्व एसएमएस करना होगा

बिना मैसेज नहीं मिलेगी शिक्षकों को छुट्टी

● छुट्टी के लिए स्कूल खुलने से 15 मिनट पूर्व हर हालत में एसएमएस करना होगा

● शासन स्तर से आए थे निर्देश, तत्काल प्रभाव से नियम किया गया लागू

● उपस्थिति में गड़बड़ी रोकने के लिए बीएसए ने जारी किया नया आदेश

बरेली वरिष्ठ संवाददाता बिना छुट्टी लिए ही स्कूल से गायब रहने वाले बेसिक शिक्षा विभाग केशिक्षकों पर अब अंकुश लगाने की तैयारी हो गई है। बेसिक शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद बीएसए ने छुट्टी के लिए मैसेज सिस्टम शुरू कर दिया है। इस सिस्टम के तहत अब छुट्टी को स्कूल खुलने से 15 मिनट पूर्व हर हालत में एसएमएस करना होगा। शनिवार को बीएसए दफ्तर में हुई खंड शिक्षाधिकारियों की बैठक में बीएसए देवेंद्र स्वरूप सचान ने सिस्टम की जानकारी दी। बताया कि तत्काल प्रभाव से सभी प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। छुट्टी लेने वाले शिक्षक स्कूल खुलने के 15 मिनट पहले जिला स्तर पर कनिष्ठ लिपिक प्रमोद पाल सिंह के मोबाइल नं. 9837632643 और अपने बीईओ के सीयूजी नंबर पर छुट्टी की सूचना का मैसेज भेजेंगे। पहले की तरह स्कूल में छुट्टी का प्रार्थना पत्र भी देना होगा। इनका विवरण रजिस्टर में दर्ज होना जरूरी है।यदि कोई शिक्षक बिना मैसेज दिए स्कूल से गायब पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि सभी एबीआरसी को भी महीने में 20 स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में बीईओ को रिपोर्ट देंगे।

No comments:
Write comments