अनुदेशकों ने मांगा 25 हजार का मानदेय
संवादसूत्र, नानपारा(बहराइच) : ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। मुख्य अतिथि रवि श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार वर्मा रहे। अध्यक्षता ब्लॉक महामंत्री परवेज अख्तर ने की। बैठक में आगामी 22, 23 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरने के संबंध में चर्चा हुई। 1बैठक को वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुदेशकों का मानदेय 7000 से बढ़ाकर 25 हजार किया जाए। महिलाओं को प्रसूता अवकाश देने व 100 बच्चों की बाध्यता समाप्त करने की मांग की गई। बैठक में विशाल श्रीवास्तव, सलीम बख्श, वेदप्रकाश सिंह, नसीमा खातून, आकांक्षा सहित अन्य मौजूद रहे।संवादसूत्र, नानपारा(बहराइच) : ब्लॉक संसाधन केंद्र बलहा में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। मुख्य अतिथि रवि श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार वर्मा रहे। अध्यक्षता ब्लॉक महामंत्री परवेज अख्तर ने की। बैठक में आगामी 22, 23 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरने के संबंध में चर्चा हुई। 1बैठक को वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुदेशकों का मानदेय 7000 से बढ़ाकर 25 हजार किया जाए। महिलाओं को प्रसूता अवकाश देने व 100 बच्चों की बाध्यता समाप्त करने की मांग की गई। बैठक में विशाल श्रीवास्तव, सलीम बख्श, वेदप्रकाश सिंह, नसीमा खातून, आकांक्षा सहित अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Write comments