DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, December 25, 2015

माध्यमिक शिक्षा अभियान ने की उन्नति प्रोग्राम की शुरुआत , राजकीय स्कूलों के छात्र बोलेंगे अंग्रेजी


लखनऊ। कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर अब राजकीय स्कूलों के छात्र भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते नजर आएंगे। इसके लिए इन्हें बाकायदा तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा अभियान ने उन्नति प्रोग्राम की शुरुआत की है। बोल चाल अंग्रेजी सिखाने के लिए राजधानी के 21 राजकीय कॉलेजों का चयन किया गया है। जहां कक्षा नौ के बच्चों को तीन महीने अंग्रेजी बोलने का प्रशिक्षण किया जाएगा। इसकी शुरुआत एक जनवरी से होगी।

कई साल पहले बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी सिखाने की शुरुआत की गई थी। इसके लिए रेडियों पर अंग्रेजी सीखो कार्यक्रम शुरू हुआ था। कुछ ही दिनों में रेडियो गुरु की अंग्रेजी नाम से यह कार्यक्रम काफी प्रसिद्व भी हो गया था। लेकिन बजट के अभाव में इसे बंद कर दिया गया।


अब माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को अंगे्रजी सिखाने की शुरुआत की जा रही है। इस प्रोग्राम के लिए आईएल एंड एफएस एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी सर्विस लिमिटेड संस्था को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्था के प्रतिनिधि अर्जुन मेहता ने बताया कि आगामी एक जनवरी से राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में संचालित स्कूलों में इसकी शुरुआत की जाएगी। इनमें लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव और रायबरेली के 100 स्कूलों के करीब दस हजार स्टूडेंट्स को शामिल किया गया है। कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं के लिए तय किए गए इस कोर्स की समय सीमा 75 घंटा निर्धारित है। स्कूल में इसके लिए रोजाना 45 मिनट की क्लास होगी। इसके लिए पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, जो प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को दी जाएगी।

No comments:
Write comments