DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, December 21, 2015

पुरानी पेंशन की लड़ाई तेज करने का निर्णय, प्रदेश सरकार की नीतियों को बताया शिक्षक विरोधी

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘चेतनारायण गुट’ ने पुरानी पेंशन की लड़ाई तेज करने का निर्णय लिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामसेवक त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर उनका संगठन लंबे समय से संघर्षरत है। यह लड़ाई जल्द तेज होगी। मंडलीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि हमारे संगठन के दबाव में मूल्यांकन बहिष्कार के दौरान मुख्यमंत्री ने हर मांग मान ली थी। मूल्यांकन का पारिश्रमिक बढ़ने, प्रतियोगी परीक्षाओं में शिक्षकों की आयुसीमा बढ़ाने सहित कई मांग पूरी हो चुकी है। बची मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘शर्मा गुट’ के पदाधिकारियों ने अध्यापकों की लंबित मांगों पर चर्चा की। वरिष्ठ नेता महेशदत्त शर्मा व कुंजबिहारी मिश्र ने प्रदेश सरकार की नीतियों को शिक्षक विरोधी बताया। प्रांतीय सदस्य डॉ. शैलेश पांडेय ने नवीन पेंशन कटौती आरंभ न होने, शिक्षकों को चिकित्सा, आवास एवं यातायात सुविधा न मिलने पर सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि वर्तमान शिक्षा का निजीकरण करने की साजिश कर रही है। आदर्श विद्यालयों को निजी हाथों में देना उसका प्रमाण है। यही कारण है कि वह शिक्षकों को उपेक्षित कर रही है, जिसका हरस्तर पर विरोध होगा। बैठक में कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, संयुक्त मंत्री प्रमोद त्यागी, इंद्रदेव पांडेय, डॉ. डीके सिंह मौजूद थे। 

No comments:
Write comments