खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा
रामपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मिलक के खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों ने बैठक कर कहा है कि उनसे वसूली की जा रही है, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पन्द्रह दिन में कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। शिक्षक शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में पहुंचे और समस्याओं पर चर्चा की। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू ने कहा कि कुछ रोज पहले विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी, जिनसे फाइल बनाने के नाम पर बीईओ वसूली का प्रयास कर रहे हैं। फोन से हड़काया जा रहा है। नौ बजे से स्कूल का समय है, लेकिन आठ बजे से ही निरीक्षण कर रहे हैं और नोटिस दे रहे हैं। इस मौके पर सत्यदेव शर्मा, शकुंतला लोधी, रविन्द्र गंगवार, दिलशाद वारसी, देवेन्द्र सिंह, अमित कुमार, महेन्द्र प्रताप आदि रहे।
No comments:
Write comments