शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को बनीं टीमें
रामपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को टीमों का गठन किया गया है। जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जिले के 900 शिक्षकों को ढाई सौ रुपये से लेकर 2400 रुपये तक कम मिल रहे हैं। जबकि, नियमानुसार वरिष्ठ शिक्षक को उनके जूनियर से कम वेतन नहीं दिया जा सकता। ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को ब्लॉकवार टीमों का गठन किया गया है। इसमें चमरौआ ब्लॉक की टीम में हिमेन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी, आसिफ अली को सहप्रभारी, शकुन्तला लोधी को पर्यवेक्षक बनाया है। मिलक ब्लॉक के महेन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया है, जबकि अनिल गंगवार को सह प्रभारी एवं कैलाश बाबू को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
साभार : दैनिक जागरण
साभार : अमर उजाला

No comments:
Write comments