DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, December 20, 2015

सीबीएसई की ऑनलाइन किताबें मुफ्त में मिलेंगी, एनसीईआरटी की तर्ज पर किताबें और शिक्षण सामग्री उपलब्ध होंगी

📌 स्मृति ने कहा, शिक्षा में सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा

नई दिल्ली :  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सभी किताबें और शिक्षण सामग्री ऑनलाइन मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। ईरानी ने पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर में एक केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में यह घोषणा की।


उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय विद्यालयों के शिक्षा स्तर में सुधार के लिए पहल करेगी। हमने करीब डेढ़ महीने पहले ई-बुक्स और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एनसीईआरटी की किताबें मुफ्त उपलब्ध कराईं। हम सुशासन प्रयास के तहत सीबीएसई की किताबें भी अतिरिक्त शिक्षण सामग्री एवं वीडियो के साथ ऑनलाइन उपलब्ध कराने जा रहे हैं। कार्यक्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की कोशिश होनी चाहिए कि विद्यार्थी न केवल पेशेवर तरीके से उत्कृष्ट प्रदर्शन करें बल्कि, अच्छे इंसान भी बनें। इस पर ईरानी ने अधिकारियों से बाल सभा का आयोजन करने को कहा। इन सभाओं में बच्चे रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों के पेशवेरों से संवाद करेंगे।

No comments:
Write comments