प्राथमिक शिक्षक संघ उ0प्र0 ललितपुर के प्रतिनिधि मंडल ने श्री राजेश लिटौरिया जी के नेतृत्व व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उ0प्र0 ललितपुर व राष्ट्रीय शैक्षिक संघ जनपद ललितपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सयुक्त रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर से मुलाक़ात कर , BSA द्वारा विद्यालय समय प्रात: 8.30 के किये गए निर्देश का विरोध जताया व विधालय समय अविलम्व परिवर्तन हेतु ज्ञापन सौपे ।
तीनो सघो के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल के उच्चस्थ पदाधिकारियों ने कहा कि उ0प्र0 शासन व उच्चस्थ विभागीयअधिकारियों द्वारा विद्यालय संचालन का समय प्रात: 9.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक सुनिश्चित किया गया है, जिसमे प्रारम्भ व अंत में पाठ्य सहगामी क्रिया कलाप जैसे साफ़ सफाई, प्रार्थना ,खेलकूद आदि संपन्न किये जाते है एवं वर्तमान में शासन द्वारा कोई भी समय परिवर्तन का शासनादेश व विभागीय निर्देश नहीं हुए है।
उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई आदेश या निर्देश है तो उसकी प्रति संगठनो को प्राप्त कराई जाए
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के अन्य जिलो में भीषण शीत लहर के चलते विद्यालय समय में कटौती की गई है वही ललितपुर में गलन ठण्ड के बाबजूद भी नन्हे मुन्हे बच्चो व शिक्षको की परेशानियो को नजर अंदाज कर 8.30 बजे के समय को अव्यवहारिक बताया एवं भीषण शीत लहर व् गलन ठण्ड के चलते ,शासनादेश व विभागीय निर्देशों के अनुपालनार्थ विद्यालय समय अविलम्व परिवर्तित करने की मांग की ।
No comments:
Write comments