इलाहाबाद
: अब प्राथमिक स्कूल बख्शी कला के नौनिहाल भी कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर
कंप्यूटर चलाते नजर आएंगे। इसे मॉडल स्कूल के तौर पर तैयार कराया जाएगा।
जिलाधिकारी संजय कुमार के आह्वान पर पर युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूट ने इस
विद्यालय को गोद ले लिया है। अब बच्चों को स्वच्छ पेयजल सुविधा देने के
लिए ओवरहेड टैंक लगवाया जाएगा और विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। नगर
खंड शिक्षाधिकारी ज्योति शुक्ला ने बताया कि शौचालय में टायल्स लगवाने की
योजना बनाई गई है। कैंपस में फर्श निर्माण भी कराया जाएगा। वहां पर सौ से
अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने स्कूल का
निरीक्षण किया था। बच्चों के शैक्षिक ज्ञान का आंकलन किया था। उनके द्वारा
पूछे गए प्रश्नों का बच्चों ने उचित उत्तर दिया था। इसी वजह से उक्त स्कूल
को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित कराने की कवायद शुरू की गई है। नगर खंड
शिक्षा अधिकारी के मुताबिक बच्चों को कंप्यूटर सिखाने के लिए पार्ट टाइम
शिक्षक रखने की जिम्मेदारी यूनाइटेड ग्रुप ने उठाई है। साथ ही वह तीन
कंप्यूटर भी उपलब्ध कराएंगे। पहल शुरू हो चुकी है। यूनाइटेड ग्रुप की टीम
ने स्कूल का विजिट कर लिया है।

No comments:
Write comments