DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, February 4, 2016

देवरिया : प्राथमिक शिक्षकों ने प्रदर्शन कर कराया अपनी ताकत का एहसास , मांगें पूरी न होने पर 16 मार्च को लखनऊ मे करेंगे आंदोलन

बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का धरना

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई ने विभिन्न मांगों को लेकर बीएसए दफ्तर पर धरना दिया।

जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में शिक्षक प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सदर को दिया।

धरने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश और जिले में विभागीय अधिकारियों का रवैया शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक और संवेदनशील नहीं है।

मूल वेतन 17140 और पुरानी पेंशन योजना सहित अन्य सुविधाओं के लिए हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मांगों के निराकरण संबंधी शासनादेश जारी होने तक संगठन चुप नहीं बैठने वाला है। 16 मार्च को शिक्षक लखनऊ में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

जिला मंत्री सुरेश यादव ने कहा कि शिक्षकों की सुविधाओं में कटौती की जा रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ने बता दिया है कि हम अपनी सभी मांगों को मनवा लेंगे।

उपाध्यक्ष रामवृक्ष सिंह ने कहा कि शिक्षक एकजुट हो गए हैं। यदि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

धरने के बाद सभी शिक्षक जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

जिला स्तरीय अधिकारियों के तहसील दिवस में होने की वजह से सीएम को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को दिया और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

No comments:
Write comments