विद्यालयों में चलेगा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम 18
संवादसूत्र, पयागपुर (बहराइच) : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से जिले की 600 शिक्षिकाओं को साफ- सफाई व स्वच्छता का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता के लिए प्रभावी कार्यक्रम चलाये जायेंगे। यह जानकारी डायट प्राचार्य हरिहर प्रसाद ने दी है। 1डायट में जूनियर हाईस्कूल की महिला शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रशिक्षण आयोजित हुआ। डायट प्राचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य का संबंध स्वच्छता से होता है। बच्चों को स्वच्छता का पूरा ज्ञान हो, विद्यालय परिसर स्वच्छ और साफ-सुथरा रहे, इसके लिए शिक्षकों का जागरूक होना आवश्यक है। इसी के दृस्टिगत विभाग द्वारा महिला शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि 60-60 प्रतिभागियों के दो दल बनाये गए हैं। प्रशिक्षण में डायट प्रवक्ता मीनाक्षी सिंह, शमसा कमर, प्रतिभा शर्मा, मधुलिका चौधरी, आसमा परवीन व जयंती सिंह मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित कर रही है।
No comments:
Write comments