DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, February 9, 2016

प्रशिक्षु शिक्षकों के तृतीय चरण की प्रशिक्षण परीक्षा का परीक्षाफल इसी माह, परिणाम फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगा जारी, जल्द घोषणा के लिए हुआ प्रदर्शन

इलाहाबाद : प्रशिक्षु शिक्षकों के तृतीय चरण की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम इसी महीने जारी होगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का दावा है कि परिणाम फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। इसी प्रकरण को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया।


बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के तहत तैनाती पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की चरणवार परीक्षा कराकर परिणाम जारी हुए। इसके बाद ही उन्हें मौलिक नियुक्ति मिल सकी। पहला एवं दूसरा चरण पूरा हो चुका है जबकि तीसरे चरण की प्रशिक्षण परीक्षा बीते 22 व 23 जनवरी को हुई थी। इसमें करीब 2300 प्रशिक्षु शामिल हुए थे। 15 दिन बीतने के बाद भी परिणाम जारी न होने से परेशान प्रशिक्षुओं ने सोमवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उनका कहना था दस दिन में परिणाम जारी करने की घोषणा हुई थी, लेकिन वह पूरा नहीं हो रहा है। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि यदि जल्द परिणाम जारी न हुआ तो 15 फरवरी से कार्य बहिष्कार करके सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का घेराव करेंगे। उधर, रजिस्ट्रार नवल किशोर ने बताया कि परीक्षा परिणाम फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी होगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं।

No comments:
Write comments