महराजगंज : ग्रामीण क्षेत्र सहित उपनगर के तमाम स्कूलों में कम्प्यूटर शिक्षा कहने भर की चीज बनकर रह गई है। आलम यह है कि अधिकांश स्कूलों के बच्चों को महीने-महीने भर कम्प्यूटर छूने को भी नहीं मिलता। फिर भी बच्चों के अभिभावकों से कम्प्यूटर शिक्षा के नाम पर मोटी रकम विद्यालय अवश्य वसूल लेते हैं। नये खुले कई स्कूलों में कहीं कम्प्यूटर तो कहीं प्रशिक्षक ही नहीं हैं। ऐसे में तमाम दावों के बावजूद बच्चे कम्प्यूटर की एबीसीडी..भी नहीं जानते।
खबर साभार : 'दैनिक जागरण'
No comments:
Write comments