DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, February 6, 2016

अमेठी : साहब की मनमानी से शिक्षक उग्र ,लेखाधिकारी ने कहा बीएसए दे स्पष्ट आदेश तो मानी जाएंगी मागे


गौरीगंज : शिक्षकों के हो रहे शोषण व बीएसए की मनमानी के विरोध में तीसरे दिन भी शिक्षकों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। शिक्षकों ने बीएसए के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए नारेबाजी की।
उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के हक की लड़ाई के लिए क्रमिक धरना प्रर्दशन तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष ने बीएसए आनंद कुमार पांडे पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षकों का शोषण किया जा रहा है। जिसके चलते शिक्षक आहत हैं। उन्होंने कहा कि अगर बीएसए द्वारा पदोन्नति, नगरीय भत्ता, प्रोन्नत वेतनमान, आदि समस्याओं पर जल्द विचार कर उसका निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन उग्र धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। जिसके जिम्मेदार स्वयं बीएसए होंगे। जिला मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बीएसए द्वारा कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से शिक्षकों का शोषण कराया जा रहा है। जो कतई बर्दाश्त नहीं है। शाहगढ़ अध्यक्ष शशांक शुक्ल, चंद्रमोहन तिवारी, श्रीराम सोनी, राजेश तिवारी, विनोद कुमार यादव, अनिल कुमार चौधरी, राजेश गुप्ता आदि शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मांगे पूर्ण न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

No comments:
Write comments