DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, February 4, 2016

बहराइच : प्राथमिक शिक्षको ने धरना दे बुलंद की आवाज़, एसडीएम सदर को सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने धरना दे बुलंद की आवाज
6एसडीएम सदर को सौंपा 20 सूत्रीय मांगपत्र

जागरण संवाददाता, बहराइच : प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर बुधवार को शिक्षकों ने धरना दिया, जिसकी अध्यक्षता संघ जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने की। संचालन जिलामंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने किया। धरने के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम सदर बच्चेलाल को सौंपा। 1धरने को संबोधित करते हुए संरक्षक बलदेव पांडेय ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण न होने तक शिक्षक आंदोलन करता रहेगा। संघ संयोजक कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण शिक्षक सड़कों पर हैं। मांगें जब तक नहीं मानी जाती तब तक संघ आंदोलन चलाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने शिक्षकों को संगठित होकर अपनी मांगों के लिए हुंकार भरने को कहा। उपाध्यक्ष आसिफ अली, मुहम्मद अदीब कैलाशनाथ गिरि ने संगठन को इन मांगों को उठाने में पूर्ण सहयोग व समर्थन देने व लखनऊ तक संघर्ष करने का आश्वासन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि बेसिक शिक्षा में कार्य कर रहे प्रत्येक शिक्षक की लड़ाई संघ हर स्तर पर लड़ेगा। समय से मांग पूरी न हुई तो शिक्षक लखनऊ की ओर कूच करेंगे। आनंदमोहन मिश्र ने कहा कि सभी नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन बिना सत्यापन के शपथ पत्र लेकर जारी किया जाए। संघ जिलामंत्री विजय उपाध्याय ने कहा कि बीएसए कार्यालय स्तर की जो समस्याएं हैं उसे बीएसए के समक्ष रखा जाएगा। निस्तारण न होने पर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम को अरुण कुमार मिश्र, अनुदेशक संघ के अखिलेश यादव संजय कुमार त्रिपाठी, शौकत अली, अरुण शुक्ल, मुहम्मद फैज, वलीउर्रहमान, आशाराम उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, राजेश पांडेय, लक्ष्मीकांत दूबे, गुलशन पाठक, प्रभात सोनी, प्रीती शर्मा, नफीस, अश्वनी शुक्ल, रामदल शुक्ल, नैमिष गिरि, अभिषेक दीक्षित, आशीष श्रीवास्तव, कबीर अहमद, दुर्गेश मिश्र, सुमन सिंह, मीरा पांडेय, रविशंकर शुक्ल, गोपालजी शुक्ल, आनंद बिहारी शुक्ल, भुवनेश्वर पाठक, मीडिया प्रभारी बृजेश गुप्त, अनिल सिंह, सुनील मिश्र, जयसुखलाल आदि ने भी संबोधित किया।

No comments:
Write comments