14 मार्च से होंगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं प्रतापगढ़ : परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्रओं की वार्षिक परीक्षाएं 14 से 21 मार्च के बीच संपादित कराई जाएंगी। इसके लिए इस बार कापी व पेपर देने की व्यवस्था विभाग द्वारा की जा रही है। कापी का पैसा ग्रामशिक्षा निधि के खाते में भेजा जा रहा है। पेपर विभाग द्वारा स्कूलों में बीआरसी के माध्यम से भेजा जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2010 से पेपर कापी देने की व्यवस्था विभाग द्वारा बंद कर दी गई थी। अब यह पुन: शुरू कर दी गई है। बीएसए माधव जी तिवारी ने बताया कि इस बार वार्षिक परीक्षाओं में कापी पेपर की व्यवस्था विभाग द्वारा की जा रही है। 13
No comments:
Write comments