DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, March 5, 2016

प्रतापगढ़ : नवनियुक्त शिक्षकों को होली का तोहफा सौ से अधिक शिक्षकों के खाते में पहुंचेगा वेतन

प्रतापगढ़ : जिले के प्राथमिक स्कूलों में नवनियुक्त सौ से अधिक शिक्षकों को होली का तोहफा मिला है। उनके खाते में एक माह का वेतन होली के पूर्व पहुंच जाएगा। दो शैक्षिक कक्षाओं के प्रमाणपत्रों का सत्यापन आने के बाद उनका वेतन भेजा जा रहा है। जब सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन आ जाएगा तो उन्हें पूर्व का एरियर भी दे दिया जाएगा।बताते चलें कि सूबे में 72 हजार 825 शिक्षकों की नियुक्ति में बेल्हा में 231 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी। मौलिक नियुक्ति पा चुके 81 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन बीएसए कार्यालय को प्राप्त हो गया है। इसी प्रकार विज्ञान गणित के नियुक्त 441 शिक्षकों में से 30 के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन आ गया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 111 शिक्षकों के वेतनबिल पास कर भेजे जा रहे हैं। होली के पूर्व इनके खाते में एक माह का वेतन पहुंच जाएगा। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटर के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन आने के बाद करंट माह का वेतन भेजा जा रहा है। सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन प्राप्त होने पर बकाए एरियर का भुगतान कराया जाएगा।

No comments:
Write comments