15 हजार शिक्षक भर्ती में 16 हजार पद बढ़ाने की मांग, 20 मार्च से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान
इलाहाबाद। प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों
की भर्ती में सप्लीमेंटरी प्लान के 16448 पद जोड़ने की मांग को लेकर 24
दिनों से शिक्षा निदेशालय में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के बाहर
अनशन कर रहे बेरोजगारों ने घोषणा की है कि पद नहीं बढ़े तो वे 20 मार्च से
आमरण अनशन पर बैठेंगे और होली का बहिष्कार करेंगे। अभ्यर्थियों का कहना है
कि 13,741 बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए 13 दिसम्बर 2014 को भर्ती शुरू हुई।
लेकिन ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर बीटीसी 2012, डीएड, बीटीसी 2004, 2007 व
2008, बीएलएड व बीटीसी 2012 प्राइवेट को शामिल किया गया। इससे अभ्यर्थियों
की संख्या बढ़कर लगभग 50 हजार हो गई। इसके चलते हजारों आवेदक बेरोजगार हो
जाएंगे क्योंकि नई भर्ती शुरू होने तक बीटीसी 2013 बैच तैयार हो जाएगा।
अनशन कर रहे विकास दुबे, यजेन्द्र त्रिपाठी, रवीश, राकेश चन्देल,
राजबहादुर, रतनदीप ने कहा कि यदि 19 मार्च तक पद बढ़ाने की मांग पूरी नहीं
हुई तो 20 तारीख से प्रदेशभर के आवेदक आमरण अनशन पर बैठेंगे।
- सभी मुअल्लिमे-उर्दू को नौकरी देने की मांग
इलाहाबाद। मुअल्लिमे उर्दू बेरोजगार यूनियन ने 11 अगस्त 1997 से पहले
मुअल्लिमे उर्दू डिग्री हासिल करने वाले सभी बेरोजगारों को नौकरी देने की
मांग की है। यूनियन के अध्यक्ष मो. जैद का कहना है कि मुख्यमंत्री ने 11
अगस्त 1997 से पहले मुअल्लिम करने वाले सभी अभ्यर्थियों को नौकरी देने का
वादा किया था। लेकिन अन्य अभ्यर्थियों को अवसर दिए जाने और हाई मेरिट के
कारण वे बाहर हो जा रहे हैं।
- वंचित याचिकाकर्ताओं ने मांगी नियुक्ति
प्राइमरी स्कूलों
में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में लगभग 1100 याचिकाकर्ताओं को
नियुक्ति पत्र देने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने 7 दिसम्बर 2015 को दिया था।
इनमें से 862 अभ्यर्थियों को तो नियुक्ति पत्र जारी किया गया लेकिन 238
याचिकाकर्ता वंचित रह गए। अब इन वंचित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र दिए
जाने की मांग की है। इनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 24 फरवरी को भी
नियुक्ति पत्र देने के आदेश दिए हैं। अपनी मांगों को लेकर ये वंचित
अभ्यर्थी 12 मार्च से शिक्षा निदेशालय में क्रमिक अनशन कर रहे हैं।
- एक महीने में शिक्षक के तौर पर करें विशिष्ट बीटीसी का समायोजन
इलाहाबाद। आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने विशिष्ट बीटीसी 2004 (पत्रचार
बीएड), 2007-08 इग्नू के चयनित प्रशिक्षित शिक्षकों को एक महीने में
समायोजित करने की मांग की है। बुधवार को संगठन की बैठक में वक्ताओं ने कहा
कि लगभग 500 प्रशिक्षु 12 साल से समायोजन का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश
अध्यक्ष डॉ. रुद्र प्रभाकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में भूपेन्द्र
प्रताप, कमलेश तिवारी, भारत भूषण त्रिपाठी, नीरज मिश्र, शांभवी मिश्र,
जिज्ञासा शुक्ला, निधि सिंह, ज्योति सिंह आदि मौजूद थीं।

No comments:
Write comments