DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, March 17, 2016

इलाहाबाद : त्यौहार से पहले फंसा 12 हजार शिक्षकों का वेतन, खंड शिक्षाधिकारियों ने शिक्षकों के आयकर आगणन का ब्योरा ही नहीं भेजा



इलाहाबाद। वरिष्ठ संवाददाताखंड शिक्षाधिकारियों की गलती के कारण जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल के 12 हजार से अधिक शिक्षकों का वेतन फंस गया है। वेतन नहीं मिलने के कारण इन शिक्षकों की होली फीकी होनी तय है।

दरअसल, हर महीने के पहले या अधिकतम दूसरे सप्ताह तक वेतन मिल जाता है। मार्च में आयकर आगणन के बाद वेतन मिलता है। लेकिन धनुपुर को छोड़ दूसरे खंड शिक्षाधिकारियों ने शिक्षकों के आयकर आगणन का ब्योरा ही नहीं भेजा। इसके चलते फरवरी महीने का वेतन अब तक नहीं मिल सका है। अब यदि आयकर आगणन का ब्योरा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को मिल भी जाए तो उसे चेक करने में कम से कम दस दिन का समय लग जाएगा। ऐसे में होली से पहले फरवरी का वेतन मिलना लगभग नामुमकिन है। 
  •  8 मार्च तक वेतन नहीं तो करेंगे आंदोलन
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने जनवरी का वेतन 18 मार्च तक नहीं मिलने पर आंदोलन का निर्णय लिया है। शिक्षक भवन साउथ मलाका में बुधवार को हुई संगठन की बैठक में शारदा शुक्ला, अश्वनी कुमार त्रिपाठी, राजकुमार मिश्र, शमीम टीटू, संतोष यादव आदि मौजूद थे।


आयकर आगणन फरवरी के अंत तक भेज देना चाहिए था। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण शिक्षकों की होली फीकी रहेगी।
-दिलीप सिंहमंडलीय महामंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ
खंड शिक्षाधिकारियों की उदासीनता के कारण शिक्षकों को फरवरी का वेतन नहीं मिल पाया है। इस साल हमारी होली फीकी रहेगी।
-देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तवजिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ
आयकर आगणन समय से भेजने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों से 30 नवम्बर 2015 से लगातार संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल धनुपुर को छोड़कर अन्य विकास खंडों से आयकर आगणन नहीं मिला है। ब्योरा मिलने के बाद अब फरवरी का वेतन रिलीज करने में लगभग दो सप्ताह का समय लग जाएगा।
-विमलेश यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी

No comments:
Write comments