DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, March 7, 2016

22 सूत्री मांगों को लेकर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक 16 मार्च को स्कूलों की तालाबंदी कर लक्ष्मण मेला मैदान में करेंगें धरना-प्रदर्शन

लखनऊ (डीएनएन)। एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना दिए जाने सहित 22 सूत्री मांगों को लेकर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक 16 मार्च को स्कूलों की तालाबंदी कर लक्ष्मण मेला मैदान में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान परिषदीय परीक्षाओं का भी बहिष्कार किया जाएगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन में प्रदेश भर के शिक्षक-शिक्षिकाएं इसमें शामिल होंगे। संगठन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग काफी समय से की जा रही है। इसकेअलावा अपने गृह जनपद अथवा अन्य जनपदों में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण चाहने वाले 18,000 शिक्षकों केआवेदन पत्र परिषद कार्यालय में लंबित हैं। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। संघ पिछले काफी समय से 22 सूत्रीय मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहा है। अब सब मांगों को लेकर प्रदेश भर के करीब दो लाख शिक्षक 16 मार्च को परिषदीय विद्यालयों में तालाबंदी और परीक्षा का बहिष्कार करते हुए लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचेगा। यदि सरकार की ओर से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की घोषणा नहीं की गई तो विधान सभा का घेराव भी किया जाएगा।

No comments:
Write comments