DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, March 6, 2016

बदायूं : अरविंदो सोसायटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 39 शिक्षकों का वेतन कटा

जासं, बदायूं : अरविंदो सोसायटी की ओर से विकास क्षेत्र सालारपुर पर संचालित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 39 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर वेतन कटौती की कार्रवाई की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया था। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने को शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो पालियों में होने वाला प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से दोपहर बारह बजे तक और दोपहर एक से शाम चार बजे तक चल रहा है। प्रशिक्षण को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं की लापरवाही की शिकायत पर बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थिति मिलीं मंचन सक्सेना, दीपिका, कविता रानी, गीता रानी, रजनी, विनोद, फरीजो, ऐसर अली, टेकचंद्र, सुरेश पाल, कंचन मिश्र, अजय कुमार, आशुतोष, राकेश कुमार, ब्रजेश पाल, उर्मिलेश, रामाशंकर, वीना शर्मा, शबाना अब्दुल, सोनवती, महजबी मीना, सहनाज, फइमा आदि 39 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की गई है। जबकि बीएसए की ओर से जारी निर्देशानुसार प्रशिक्षण के दिनों में किसी प्रकार का अवकाश देय न होने व समय से प्रशिक्षण में पहुंचना था। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से सख्त हिदायत देने के बाद भी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लापरवाही बरती, जिसके चलते अनुपस्थित रहने वाले दिन का वेतन काटा गया है।

No comments:
Write comments