DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, March 5, 2016

देवरिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित टीमों द्वारा औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 75 शिक्षक निलम्बित,35 शिक्षको से स्पष्टीकरण तलब

जागरण संवाददाता, देवरिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार को गठित दस टीमों ने विकास खंड बनकटा के अलग-अलग विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 75 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने टीम की रिपोर्ट पर अनुपस्थित शिक्षकों को निलंबित करते हुए 35 शिक्षकों पर स्पष्टीकरण की कार्रवाई की है। इसको लेकर शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। 1बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को सुबह कार्यालय बुलाकर विकास खंड बनकटा के विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। सभी टीमें विद्यालय पर पहुंच गई। कहीं विद्यालय बंद मिले तो कहीं पर व्यापक खामियां मिली। वहीं अधिक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। टीम ने निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंपी।1 बीएसए ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद अनुपस्थित सभी शिक्षकों को निलंबित कर दिया। 35 शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया। टीम में बीईओ बैतालपुर, भटनी, सलेमपुर, देवरिया सदर, पथरदेवा, लार, रुद्रपुर के अलावा जिला समन्वयक शिवशंकर मल्ल, ज्ञानेंद्र सिंह व ओपी शर्मा शामिल रहे। 1

No comments:
Write comments