इलाहाबाद : गणित एक ऐसा विषय है जिसके विद्यार्थियों में इसके प्रति या तो इतनी रुचि होती है कि वे अपना सम्पूर्ण जीवन गणित के लिए समर्पित कर देते हैं या फिर वे इससे पीछा छुड़ाने के लिए दिन गिनते रहते हैं। इसका कारण बच्चों में गणित की समझ विकसित करने की स्थितियों पर निर्भर करता है। ये बातें राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) के निदेशक ने कहीं।
वे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के गणित शिक्षकों के लिए सीमैट में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि यदि बच्चों में गणित की समझ विकसित करने में हम सफल हो जाएं तो इससे अधिक रुचिकर कोई अन्य विषय नहीं है। यह प्रशिक्षण इस रूप में एक अच्छा अवसर है कि हम अध्ययन एवं अध्यापन के साथ-साथ कुछ समय ठहर कर चिन्तन, मनन, विचारों का आदान-प्रदान तथा नवीन विधाओं का ज्ञानार्जन करें।
राज्य परियोजना कार्यालय के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी गणित विषय को अधिक सरलता से समझा पाने में सफल होंगे। प्रशिक्षण के इस प्रथम चक्र में 6 जनपदों से लगभग 90 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन सीमैट संकाय सदस्य प्रभात कुमार मिश्र ने किया।
No comments:
Write comments