DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, March 5, 2016

संभल : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ की बैठक संपन्न मानदेय न मिलने पर शिक्षामित्रों में रोष

बहजोई : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ की बैठक में तृतीय चरण के शिक्षामित्रों का मानदेय न मिलने पर रोष जताया तथा ग्राम प्रधानों से एमडीएम हटाये जाने की मांग जिलाधिकारी से की गयी। शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें तृतीय चरण के शिक्षामित्रों के मानदेय न मिलने पर रोष व्यक्त करने हुए शीघ्र मानदेय दिलाये जाने की मांग की। बैठक का संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि उप्र सरकार शिक्षा मित्रों की हर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि जनपद के 192 शिक्षामित्रों का समायोजन अभी नहीं हो पाया है उनका समायोजन भी शीघ्र किया जाये। मानदेय का भुगतान एक सप्ताह में नहीं हुआ तो जनपद के शिक्षामित्र आंदोलन की राह पकड़ लेंगे। शिक्षामित्रों के चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित किया जाये। ग्राम प्रधानों द्वारा मिड-डे-मील योजना चलाने से बच्चों का हक मारा जायेगा क्योंकि ग्राम प्रधान एमडीएम बनवाने से रुचि नहीं ले रहे हैँ। अध्यापकों से पैसा मांग रहे हैँ। जनपद के प्रधान बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दे रहे हैँ। जिला महामंत्री अशोक यादव ने कहा कि मिड-डे-मील योजना प्रबंध समिति के अध्यक्षों द्वारा ठीक चली रही थी अगर ग्राम प्रधान एमडीएम बनवायेंगे तो यह योजना पिछले वर्षों की भांति असफल रहेगी। बैठक में जकी उल्ला, शैलेश यादव, नितिन चौधरी, पदम सिंह यादव, रविन्द्र खारी, चेतन्य स्वरूप, सत्यपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह, मोहित शर्मा, शिवराज यादव, छत्रपाल, मदनलाल, मीना देवी, विमलेश, लुवना, प्रियंका, योगेश कुमारी, सुनीता, मंजू, उमा दीक्षा आदि उपस्थित थे।6उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ की बैठक संपन्नबहजोई में उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ की बैठक को सम्बोधित करते वक्ता।

No comments:
Write comments