DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, March 17, 2016

फैजाबाद : स्कूलो में नहीं पहुंचा कला विषय का पर्चा,श्यामपट पर लिखे गए कला के प्रश्न

संसू, फैजाबाद: परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा में अव्यवस्थाओं का बोलबाला तीसरे दिन भी रहा। जूनियर विद्यालयों की परीक्षा के पहले दिन जहां विद्यालयों में गलत प्रश्नपत्र पहुंचने से हड़कंप मचा रहा वहीं तीसरे दिन कला विषय का पर्चा ही विभाग ने उपलब्ध नहीं कराया। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि खुद से पेपर बनाकर कला की परीक्षा करा लें। यह निर्देश जिले के समस्त एनपीएआरसी ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दिया उधर बीते मंगलवार को मया के टंडौली न्याय पंचायत के कई स्कूलों में पहली पाली की परीक्षा के दौरान सामाजिक विषय की जगह स्काउट गाइड का प्रश्नपत्र पहुंच गया था। इस वजह से परीक्षा तकरीबन घंटेभर बाधित रही। चंद प्रश्नपत्र के सहारे ही परिक्षेत्र के स्कूलों में परीक्षा संपन्न कराई गई। उधर चौरेबाजार के एक स्कूल में कक्षा छह के सामाजिक विषय के लिफाफे में दर्जनभर हंिदूी के प्रश्नपत्र मिले। यहां प्रश्नपत्र लिफाफे में कम मिले। उधर कुछ प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीन की परीक्षा के लिए पहुंचा लिफाफा खुला मिला। मया के एबीएसए अरुण कुमार ने बताया कि टंडौली में जहां दूसरा प्रश्न पहुंचा था, वहां दूसरे विद्यालयों से प्रश्नपत्र मांगकर समय पर पहुंचा दिया गया था। परीक्षा शुरु होने में हुई देरी की बात भी एबीएसए ने दूरभाष पर कबूल की। अमानीगंज के एक स्कूल में कक्षा तीन के लिफाफे में कक्षा चार का प्रश्नपत्र पहुंचा। डाभासेमर जूनियर विद्यालय में भी हंिदूी का प्रश्नपत्र कम पहुंचा।

No comments:
Write comments