DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, March 17, 2016

फैजाबाद : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे इस बार नहीं होंगे फेल,कमजोर बच्चों को भी मिलेगी कक्षोन्नति

संसू, बाबा बाजार(फैजाबाद) : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे इस बार फेल नहीं होगें। शासन की मशांनुरुप बेसिक शिक्षा विभाग ने यह निर्देश् सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया है, जिसमें यह स्पष्ट रुप से कहा गया है कि कमजोर बच्चों को भी कक्षोन्नति दी जाय जिससे कोई भी बच्चा फेल न किया जाय। खण्ड शिक्षा अधिकारी मवई अब्दुल हकीम खान ने बताया कि सोमवार से कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की सालाना परीक्षा शुरु हो गई है। परीक्षा में शुचिता व पारिदर्शिता का ध्यान दिया जा रहा है। इन परीक्षाओं में होने वाले खर्च के लिए प्राथमिक कक्षाओं व जूनियर कक्षाओं के लिए धन विद्यालयो में गठित प्रबंध समितियों के खाते में भेजा गया है। कक्षा पांच व आठ के बच्चों की कापियों का मूल्यांकन दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा कराया जायेगा। गाइड लाइन के अनुरूप परीक्षा के दिन एक घंटे पहले पेपर देने की जिम्मेदारी एनपीआरसी की होगी। उन्होंने बताया कि पर्चा बेसिक शिक्षा विभाग मुहैया करायेगा तथा उत्तर पुस्तिका की व्यवस्था अध्यापकों को करनी होगी। परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात 22 से 27मार्च तक कापियों का मूल्याकंन कर परीक्षाफल घोषित करना है। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र चालू होना है। 30 मार्च तक हर हाल में छात्रों को अंक पत्र वितरित करना है।बीईओ अब्दुल हकीम खां ने बताया कि शासन कि मंशा मुताबिक परीक्षाएं कराई जा रही है।

No comments:
Write comments