महराजगंज : पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मानदेय भुगतान को लेकर बीएसए जावेद आलम आजमी को शुक्रवार को ज्ञापन दिया। अनुदेशकों ने उन्हें बताया कि चार माह से उनके मानदेय का भुगतान उन्हें नहीं किया गया है इससे वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। अनुदेशकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने उच्चाधिकारियों से बात कर शीघ्र ही मानदेय भुगतान का आश्वासन दिया।
खबर साभार : 'हिन्दुस्तान'
No comments:
Write comments