राब्यू, लखनऊ : जेएनयू के छात्रनेता कन्हैया कुमार का मुद्दा विधानसभा में शनिवार को गूंजा। भारतीय जनता युवा मोर्चा बदायूं के जिलाध्यक्ष द्वारा जीभ काटकर लाने वालेबयान पर कांग्रेस सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और सदन की कार्यवाही को रोक कर चर्चा कराने की मांग की। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस के पंकज मलिक, प्रदीप चौधरी, अखिलेश प्रताप सिंह, दिलनवाज व अजय कुमार लल्लू आदि ने सीटों पर खड़े हो सदन की कार्यवाही रोकने की मांग करते हुए आरोपी नेता पर की कार्रवाई के बारे में जानकारी चाही। पंकज का आरोप था कि सरकार, भाजपा द्वारा माहौल करने की साजिश को हवा दे रही है। कांग्रेस द्वारा लगाए सीधे आरोपों से भाजपा के सदस्य भी बिगड़ गए। उपेन्द्र तिवारी, रविंद्र जायसवाल, सुरेश राणा, लोकेंद्र सिंह ने जवाबी आरोप लगाने शुरू कर दिए तो माहौल गर्मा गया। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, परंतु बात नहीं बनी। संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने हंगामा करते कांग्रेस सदस्यों को टोका। कहा कि 60 वर्ष में देश के ऐसे हालात बना दिए है कि संभाल पाना मुश्किल हो रहा है।अब कन्हैया भी खतरे में : कांग्रेस के साथ आजम ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। कहा कि इनकी बदौलत अभी तक अहमद अली ही खतरे में थे अब कन्हैया भी खतरे में आ गए हैं। हमेशा मारने काटने की बातों में भरोसा करने वालों के कंस तलाशने होंगे। माहौल बिगाड़ने की इजाजत किसी को न दी जाएगी। आजम के आश्वासन के बाद माहौल शांत हो सका।भाजयुमो जिलाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित : जेएनयू प्रकरण में देशद्रोह के आरोपी कन्हैया की जीभ काटकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप वाष्ण्रेय पर भारी पड़ गई। उन्हें पार्टी से छह साल के निष्कासित कर दिया गया। हालांकि भाजपा का दावा है, कुलदीप को पद से पहले ही हटाया जा चुका था।
No comments:
Write comments