DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, March 9, 2016

आजमगढ़ : परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा को निर्देश जारी

बोंगरिया (आजमगढ़) : परिषदीय विद्यालयों में 14 मार्च से होने वाली वार्षिक परीक्षाएं पर्यवेक्षक कराएंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा इस बार बदले स्वरूप में होगी। जहां विद्यार्थियों को कापी व पेपर सरकारी व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराए जाएंगे वहीं अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाएगा।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने शिक्षा निदेशक बेसिक, निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक प्रशिक्षण, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सहित 11 जिम्मेदारों को परीक्षा सुचारु रूप से संचालित करने का निर्देश दिया है। इसके लिए जनपद स्तर पर अलग-अलग अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह अधिकारी आवंटित जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्षिक परीक्षाओं की समयसारिणी प्राप्त कर उसके अनुसार अपना भ्रमण कार्यक्रम संबंधित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को परीक्षा के तिथियों से पूर्व सूचित करेंगे। पर्यवेक्षक जनपद में पहुंचने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क तो करेंगे ही शिक्षा निदेशक बेसिक को भी इसकी सूचना देंगे। परीक्षा समाप्ति के उपरांत पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेंगे। कहना न होगा इस बार बेसिक परीक्षा परिषद की परीक्षाओं में माध्यमिक शिक्षा परिषद की भांति सचल दल की व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही विद्यालय प्रबंधक समिति के पदाधिकारी भी परीक्षाओं का निरीक्षण करते दिखेंगे।

No comments:
Write comments