अमिलो (आजमगढ़) : शिक्षा क्षेत्र सठियावं के मऊ मार्ग पर स्थित जूनियर हाई स्कूल शाहगढ़ की 12 बीघा भूमि की तलाश प्रकिया आखिर शुरू हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में गठित शिक्षा विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण किया और जांच आख्या डीएम को भेज दी। 1बता दें आजादी से पहले 1944 में जूनियर हाईस्कूल शाहगढ़ बना था। स्कूल के नाम 12 बीघा भूमि को कुछ लोगों को बटाई पर खेती के लिए दिया गया है लेकिन प्रति बिस्वा निर्धारित लगान कहां जाती है इसका कोई लेखा-जोखा नहीं था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शिक्षा व राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके की रिपोर्ट देने को कहा था। उधर, इतनी व्यवस्था के बाद भी स्कूल का भवन तंग और बच्चों के खेल का मैदान तक नहीं है। इस समस्या को दैनिक जागरण ने सात मार्च के अंक में ‘सरस्वती के आंगन में लक्ष्मी की उपासना’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बीएसए के निर्देश पर सीओ चकबंदी सठियांव साजिद अली, नायब तहसीलदार मधुसूदन आर्य, खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव, चकबंदी लेखपाल गोपाल चौहान व लेखपाल श्रीकांत मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
No comments:
Write comments