DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, March 17, 2016

बदायूं : बीएसए ने दिए आदेश निरस्त होगी बुधवार को कराई गई परीक्षा

जासं, बदायूं : प्राथमिक शिक्षक संघ के लखनऊ में हुए धरने के चलते स्थगित की गई परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के बाद भी तमाम विद्यालयों में परीक्षा कराई गई। छात्र-छात्रओं को प्रश्न पत्र दिए गए और उत्तरपुस्तिकाएं देकर परीक्षा कराई गई। कुछ शिक्षकों ने बताया कि कुछ विद्यालयों ने अपने स्तर से प्रश्न पत्र का चयन करके परीक्षा कराई है। पहली पाली में अंग्रेजी तो दूसरी पाली में नैतिक शिक्षा की परीक्षा कराई गई। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को कराई गई परीक्षा मान्य नहीं होगी। परीक्षा के लिए 21 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अलावा अन्य विद्यालयों में शिक्षण कार्य किया गया। छात्र-छात्रओं को परीक्षा की तैयारी कराई गई। बच्चों ने भी पूरी शिद्दत से प्रश्नों को हल किया। परीक्षा में आज पहली पाली में कक्षा तीन, चार व पांच की हमारा परिवेश विषय और कक्षा छह, सात व कक्षा आठ की सामाजिक विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कक्षा एक से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं होगी, जबकि कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की सामाजिक विषय की परीक्षा होगी। आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बुधवार को कराई गई परीक्षा मान्य नहीं होगी। परीक्षा के लिए 21 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है

No comments:
Write comments