बदायूं : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्रओं को मुहैया कराई गई मुफ्त यूनीफार्म की शेष 25 प्रतिशत धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग को प्राप्त हो चुकी होगी। विद्यालयों की प्रबंध समिति के खाते में धनराशि भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के गैरहाजिर रहने की वजह से प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।जिले के 1802 प्राथमिक व 656 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सभी छात्रओं व एससी वर्ग के छात्र-छात्रओं को मुफ्त दो जोड़ी यूनीफार्म उपलब्ध कराई गई थीं। प्रति यूनीफार्म के लिए दो सौ रुपये यानि हर छात्र-छात्र के लिए चार सौ रुपये भेजे जाने का प्रावधान है। नियमानुसार विद्यालयों को यूनीफार्म की 75 प्रतिशत धनराशि प्रति छात्र-छात्र 300 रुपये की धनराशि देकर शेष धनराशि सौ रुपये प्रति बच्चा नहीं दिया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी से सभी ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालयों में यूनीफार्म की गुणवत्ता का सत्यापन कराया गया। जिसकी रिपोर्ट सर्व शिक्षा अभियान की परियोजना को भी भेजी गई। जिसके आधार पर शेष धनराशि भी विभाग को भेज दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा के अनुमोदन व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह के हस्ताक्षर के बाद धनराशि सभी विद्यालयों में भेज दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि धनराशि आवंटन के लिए विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जगदीश सिंह के कार्यालय न आने के कारण धनराशि नहीं भेजी जा रही है। यूनीफार्म की शेष धनराशि विभाग को प्राप्त चुकी है, जल्द ही सभी विद्यालयों को धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।
No comments:
Write comments