DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, March 6, 2016

इलाहाबाद : यूपी बोर्ड पैटर्न पर होगी परिषदीय स्कूल की परीक्षा , बीईओ की देखरेख में सचल दस्ता होगा गठित

जासं, इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की परीक्षा इस बार यूपी बोर्ड पैटर्न पर होगी। चौदह से 19 मार्च तक होने वाली परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए बीईओ की देखरेख में सचल दस्ता गठित होगा। परीक्षा के पेपर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बनाएगा। इस संबंध में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में दो हजार 477 प्राइमरी व 1001 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इन स्कूलों में साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक और द्वितीय पाली की साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक होगी। चौदह मार्च को प्रथम पेपर हंिदूी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि हंिदूी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान समेत अन्य विषयों के पेपर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बनाएगा। न्याय पंचायत केंद्र से कापियों व प्रश्न पत्रों का वितरण होगा। 3478 स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। कक्षा एक से आठ तक के परीक्षार्थी अपने स्कूल में ही परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित ब्लाक तक प्रश्न पत्रों को पहुंचाने की जिम्मेदारी खंड शिक्षाधिकारियों की होगी। 1संबंधित ब्लाक के न्याय पंचायत केंद्र से प्रधानाध्यापक अपने स्कूल के पेपर ले जाएंगे। बीएसए व डिप्टी बीएसए के नेतृत्व में सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीस ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सचल दस्ता गठित होगा। प्रधानाध्यापक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। सहायक शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। कहा कि कहीं पर भी ब्लाक में नकल करने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई होगी।

No comments:
Write comments