जागरण संवाददाता, सेवरही, कुशीनगर : शासन द्वारा शासनादेश जारी किए जाने के बाद भी वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की नई पेंशन योजना के तहत कटौती न किया जाना न सिर्फ अधिकारियों की लापरवाही को उजागर करता है अपितु शिक्षकों के होने वाले नुकसान को भी दर्शाता है। यह बातें तमकुहीराज फतेह मेमोरियल इंटर कालेज परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते संगठन के पेंशन प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कही। कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ तो लड़ाई को तेज किया जाएगा। अध्यक्षता शिक्षक प्रहलाद केसरी ने की तथा संचालन नंदा पांडेय ने किया। इस दौरान डा. बुद्धिराम, संजय मिश्र, राकेश शुक्ल, हरिलाल प्रसाद, डा. सुधाकर मिश्र, श्रीश्चंद पांडेय आदि मौजूद रहे।6शासनादेश जारी होने के बाद भी नहीं हो रही कटौती
No comments:
Write comments