DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, March 6, 2016

कुशीनगर : दूध व भोजन के लिए हंगामा तो जिम्मेदार होंगे शिक्षक,मामला सामने आने पर तय होगी जवाबदेही, होगी कार्रवाई,प्रधान, कोटेदार व खंड शिक्षा अधिकारी भी होंगे बराबर के जिम्मेदार

जागरण संवाददाता, पडरौना, कुशीनगर: जिलाधिकारी लोकेश एम ने परिषदीय स्कूलों की दिनोंदिन गिरती व्यवस्था को देखते हुए सख्त आदेश जारी किया है। आदेश के तहत दूध व भोजन को लेकर अब अगर बच्चों द्वारा हंगामा खड़ा करने की बात सामने आती है तो शिक्षक, प्रधान, कोटेदार व खंड शिक्षा अधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे। शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि आए दिन जिले में मध्यान्ह भोजन तथा बुधवार को दिए जाने वाले दूध को लेकर बच्चों द्वारा सड़क जाम करने, हंगामा करने आदि की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। इससे जाहिर हो रहा है कि इसे लेकर शिक्षक, प्रधान, कोटेदार तथा खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं किया जा रहा। डीएम ने कहा है कि ऐसे मामलों में अब इन सभी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें जवाबदेह बनाया गया है। दूध वितरण व एमडीएम को लेकर अब सड़क जाम या धरना-प्रदर्शन की खबर मिलती है तो संबंधित विद्यालय के शिक्षक, प्रधान, कोटेदार व बीईओ के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा है कि एमडीएम व दूध वितरण की सूचना हर दिन आइवीआरएस पर अंकित करना होगा। इसमें ढ़िलाई बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगें।

No comments:
Write comments