मुरादाबाद कार्यालय संवाददाता विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत बेस्ट स्कूल अवॉर्ड के लिए जनपद के सात स्कूल सबसे अधिक अंक प्राप्त कर सबसे आगे हैं। इसी सत्र से पुरस्कार व्यवस्था लागू की गई है। इसी क्रम में सभी ब्लॉकों से एक-एक विद्यालयों का चुनाव किया गया है। हालांकि बेस्ट स्कूल की कटेगरी में ठाकुरद्वारा और डिलारी का एक भी स्कूल शामिल नहीं है। शासन स्तर पर प्रत्येक जिले से एक विद्यालय को बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड मिलेगा। इसी क्रम में पहले ब्लॉक स्तर पर एक-एक विद्यालयों का चुनाव किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने ग्रेडिंग कर अपने-अपने ब्लॉक के बेस्ट स्कूल की सूची बीएसए कार्यालय में जमा कर दी है। इन सातों विद्यालयों का बीएसए स्वयं निरीक्षण कर इनमें से एक स्कूल फाइनल करेंगे और उसी विद्यालय को बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड मिलेगा। परिषदीय विद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से पहली बार विद्यालय पुरस्कार योजना लागू की जा रही है। प्रति बेस्ट विद्यालय को पुरस्कार की धनराशि 1 लाख 20 हजार दी जाएगी। पुरस्कार की धनराशि का उपयोग विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से विद्यालय के विकास के लिए किया जाएगा। बीस बिंदुओं के तहत बेस्ट स्कूलों का चयन किया जा रहा है।
’ प्राइमरी विद्यालय गोपालपुर नत्था नंगला, छजलैट’ प्राइमरी विद्यालय ठीकरी, मुरादाबाद’ प्राइमरी विद्यालय मझोला बालक, नगर मुरादाबाद’ प्राइमरी विद्यालय धतुरा मेघा नगला, मूढ़ापांडे’ प्राइमरी विद्यालय खबड़िया घाट, भगतपुर’ प्राइमरी विद्यालय मो. हयातपुर, बिलारी’ प्राइमरी विद्यालय नौशाना, शेखपुर, कुंदरकी
शैक्षिक सत्र 2015-16 में विद्यालय में कम से कम 150 छात्र-छात्रएं नामांकित हों और विगत तीन वर्षों में छात्र नामांकन में गिरावट नहीं हुई हो, बच्चों की मासिक औसतन उपस्थिति 60 प्रतिशत से अधिक हो, शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो, विद्यालय निरीक्षण में विद्यालय को उत्कृष्ट अंक मिले हों, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौंचालय, पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो, बच्चों के बैठने की व्यवस्था, रंगाई-पुताई, मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन, किताबें, वर्क बुक, यूनिफॉर्म आदि की व्यवस्था दुरुस्त हो। कुल मिलाकर ऐसे बीस बिंदुओं पर विद्यालयों को नंबर मिले हैं।
बेस्ट स्कूल अवॉर्ड के लिए प्रति ब्लॉक स्तर पर सात विद्यालयों का चयन किया गया है। जल्द ही निरीक्षण करने के बाद इन विद्यालयों में से एक विद्यालय का इस अवॉर्ड के लिए फाइनल चुनाव कर लिया जाएगा। ठाकुरद्वारा और डिलारी ब्लॉक से इस कटेगरी में एक भी विद्यालय शामिल नही हैं। मुन्ने अली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
No comments:
Write comments