उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ की बैठक में 20 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अह्वह्वान किया।बैठक में जिलाध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह ने कहा कि मृतक शिक्षक के पाल्यों को अर्हता पूरी होने के बाद भी शिक्षक व लिपिक के बजाए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अधिसंख्यपदों पर निुयक्ति दी जा रही है जो कि आश्रितों की योग्यता का हनन है। योग्यता एवं क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक भी मौका नहीं दिया जाता है,जिस कारण कर्मचारियों में कुंठा व रोष व्याप्त है। बैठक में आने वाली 20 अप्रैल को लखनऊ चलने का ह्वाह्वान किया। बैठक में आकशदीप गुप्ता, शंशाक कौशिक, रिमिष कुमार, कुलवीर सिंह, लेखराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Write comments