DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, March 7, 2016

भदोही : प्राथमिक शिक्षा: नए आयाम की कवायद, अरविंदो सोसायटी की ओर से दिया गया शिक्षकों को प्रशिक्षण

ज्ञानपुर (भदोही) : जीरो इनवेस्टमेंट इनोवेशन इन एजुकेशन ( शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार) के तहत रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में अर¨बदो सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को नवाचार का प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षकों से उनके समक्ष आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली गई तो उसके समाधान के रास्ते सुझाए गए। उद्देश्य था प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में आने वाली कमियों की जानकारी कर उसके समाधान का मार्ग खोजा जा सके ताकि शिक्षा को नया आयाम हासिल हो सके। 1सोसायटी की ओर से आए प्रशिक्षक अमित तिवारी ने बताया कि शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार का अर्थ है कि बगैर किसी लागत के क्या कुछ नया किया जा सकता है। अर्थात बच्चों को किस तरह शिक्षा दी जाय कि उन्हें पढ़ाई गई चीजें आसानी से समझ आ सकें। साथ ही वह विद्यालय के प्रति प्रेरित हो और नामांकन के लेकर उपस्थिति आदि सुधर सके। उन्होंने शिक्षकों से क्या समस्याएं आ रही है इसकी जानकारी एकत्र की। बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य है कि प्रत्येक जिले से वहां के परिवेश के अनुरूप क्या दिक्कतें हैं इसकी जानकारी ली जाय। इस दौरान शिक्षकों को शिक्षा के स्तर सहित बच्चों की उपस्थिति आदि को कैसे बढ़ाया जाय इसके बारे में भी विविध जानकारी दी गई। खंड शिक्षाधिकारी केडी पांडेय ने शिक्षकों को योजना के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों को अपने दायित्व का ईमानदारी के साथ निर्वहन का पाठ पढ़ाया गया। कार्यशाला में संतोष कुमार सिंह, मानिकचंद यादव, मनोज उपाध्याय, महेंद्र सिंह, बृजेश शुक्ल, अखिलेश कुमार यादव आदि थे।बीआरसी ज्ञानपुर में प्रशिक्षण लेते शिक्षक।

No comments:
Write comments