ज्ञानपुर (भदोही): केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर शिक्षा देने के उद्देश्य से जिले में स्थापित दो माडल विद्यालयों के इस सत्र में भी संचालित होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। भवन बनकर तैयार हो चुका है किंतु शिक्षकों की तैनाती न हो सकने से विद्यालयों के संचालन को लेकर संशय की स्थित बनी हुई है। 1केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर जिले के भी छात्र-छात्रओं को शिक्षा देने के लिए जिले में दो माडल स्कूलों के स्थापना की मंजूरी प्रदेश शासन से दी गई थी। राज्य माडल संगठन स्कूल उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित होने वाले इन दोनों विद्यालयों में प्रति कक्षा में 80-80 छात्रों को शिक्षा देने की योजना थी। अब देखा जाय तो जिले के डीघ ब्लाक क्षेत्र के बीरमपुर तो औराई के गिर्दबड़गांव में माडल स्कूलों के भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। लेकिन अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में अप्रैल माह से शुरू होने जा रहे नए सत्र में भी इन विद्यालयों के संचालन की उम्मीद नहीं दिख रही है। विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रति विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक के साथ आठ-आठ शिक्षकों की तैनाती होनी है। अभी शिक्षकों की तैनाती नहीं हो सकी है। शिक्षकों की तैनाती के बाद ही विद्यालय संचालित हो सकेंगे।6भवन तैयार, शिक्षकों की तैनाती न हो पाने से संशय की स्थिति
No comments:
Write comments