DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, April 4, 2016

हरदोई : खातों में जाएगा शिक्षामित्रों का मानदेय , असमायोजित शिक्षा मित्रों के समायोजन का प्रस्ताव 10 अप्रैल तक शासन को

हरदोई, जागरण संवाददाता : आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक राजकीय इंटर कालेज में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष रामभोले शर्मा ने असमायोजित शिक्षा मित्रों के समायोजन व उनके मानदेय पर चर्चा करते हुए बताया कि समायोजन का प्रस्ताव 10 अप्रैल तक शासन को चला जाएगा। मानदेय हेतु बजट का आवंटन हो चुका है। अतिशीघ्र मानदेय खातों में भिजवाया जाएगा। मानदेय हेतु बजट का आवंटन हो चुका है। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने कहा कि फरवरी के वेतन से आयकर की असमान और अधिक कटौती का मामला भी प्रकाश में आया है। विकास खंड अहिरोरी में यह समस्या प्रमुखता से आयी है। बताया कि इसी सप्ताह जिला कार्यकारिणी का प्रतिनिधि मंडल , असमायोजित शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान , जून माह में समायोजित शिक्षामित्रों के जून के वेतन, महंगाई भत्ते के भुगतान आदि समस्याओं के समाधान हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी से मुलाकात करेगा। जिला उपाध्यक्ष र¨वद्र पाल सिंह ने संगठन का सहयोग करने की अपील की। बैठक को राजेंद्र दीक्षित, अश्वनी शर्मा, शैलेंद्र सिंह ने संबोधित किया। बिलग्राम के ब्लाक अध्यक्ष पद पर अस्थाई तौर पर कौशल कुमार राजवंशी को नियुक्त किया गया। राजीव कुमार वर्मा, मंगलशरण मिश्र, अखिलेश मिश्र, श्याम मुरारी पाठक, स्वदेश दीपक मिश्र आदि रहे

No comments:
Write comments